न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बुलंदशहर हिंसा: आज मृतक इंस्पेक्टर सुबोध के परिजनों से मिलेंगे CM योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) गुरुवार को बुलंदशहर हिंसा (Bulandshahr Violence) में मारे गए स्याना चौकी प्रभारी सुबोध कुमार सिंह (Subodh Kumar Singh) के परिजनों से मुलाक़ात करेंगे

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 06 Dec 2018 9:00:47

बुलंदशहर हिंसा: आज मृतक इंस्पेक्टर सुबोध के परिजनों से मिलेंगे CM योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) गुरुवार को बुलंदशहर हिंसा (Bulandshahr Violence) में मारे गए स्याना चौकी प्रभारी सुबोध कुमार सिंह (Subodh Kumar Singh) के परिजनों से मुलाक़ात करेंगे। यह मुलाकात मुख्यमंत्री के सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग पर होगी। मुख्यमंत्री मृतक सुबोध की पत्नी और बेटों से मुलाकात कर मामले की जानकारी लेंगे और उनकी मांगों को सुनेंगे। बता दे, गोहत्या के शक में हिंसक हुई भीड़ ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह (Subodh Kumar Singh) की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। गोली लगने के बाद भी भीड़ उन्हें पीटती रही। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि उनके बाईं आंख के पास गोली लगने मौत हुई। इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह के पैतृक गांव के लोगों में इसे लेकर काफी गुस्सा है। सुबोध के परिजनों का आरोप है कि एक साजिश के तहत सुबोध कुमार सिंह की हत्या कराई गई है। उनकी मांग है कि सुबोध कुमार को शहीद का दर्जा दिया जाए। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री, इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह (Subodh Kumar Singh) के परिजनों को 50 लाख रुपए की आर्थिक मदद, असाधारण पेंशन और परिवार के एक सदस्य के सरकारी नौकरी देने की घोषणा कर चुके हैं।

lucknow,bulandshahr,bulandshahr violence,yogi adityanath,subodh kumar singh,subodh kumar singh family

हालांकि मंगलवार को अंतिम संस्कार से पहले मृतक सुबोध कुमार सिंह की बहन सुनीता सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि अभी तक कोई मिलने नहीं आया।

सुनीता सिंह ने कहा, " मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हमेशा गौ-गौ-गौ चिल्लाते रहते हैं। खुद आकर गौरक्षा क्यों नहीं करते हैं। शर्म की बात है। अफसोस है मुझे इस बात का। गौ हमारी माता है। लेकिन गौ एक जानवर है उसी के लिए मेरे भाई ने जान दे दी। हमें पैसे नहीं चाहिए। हमारा भाई एक जाबांज अफसर था।"

मृतक सुबोध कुमार सिंह की बहन सुनीता सिंह कहती हैं, 'सुबोध कुमार अखलाक हत्याकांड की जांच कर रहे थे। इसी वजह से उनकी हत्या हुई। यह पुलिस की साजिश है।' उन्होंने भाई को शहीद का दर्जा दिए जाने की मांग करते हुए कहा कि पैतृक गांव में उनका स्मारक बनाया जाए। इससे पहले मृतक सुबोध की पत्नी रजनी सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि उनके पति ईमानदार और बहादुर अफसर थे। लेकिन पुलिस विभाग ही उन्हें न्याय दिलाने में संकोच कर रहा है। उन्होंने कहा था कि अगर हत्या करने वालों को गोली मारी जाए तो न्याय है वरना उनका तो सब कुछ खत्म हो गया है। उनका कहना था कि पुलिस विभाग ही उनकी मदद नहीं कर रहा है।

lucknow,bulandshahr,bulandshahr violence,yogi adityanath,subodh kumar singh,subodh kumar singh family

उधर अपने पिता के निधन से गम में डूबे बड़े बेटे श्रेय ने खुलासा करते हुए कहा कि पापा को लगातार धमकियां मिल रही थीं। आंखों में आंसू लिए श्रेय उन पलों को याद करते हुए कहते हैं कि पापा कहते थे बेटा यूपीएससी की पढ़ाई करो। सिविल सेवा में जाकर देश का नाम रौशन करो। छोटे बेटे अभिषेक ने कहा है कि हिन्दू-मुस्लिम विवाद की वजह से उनके पिता की जिंदगी चली गई। अभिषेक ने कहा- पिता मुझे अच्छा नागरिक बनाना चाहते थे जो समाज में धर्म के आधार पर किसी हिंसा को बढ़ावा नहीं दे। इंस्पेक्टर के बेटे ने यह भी सवाल किया- आज मेरे पापा की जान गई है, कल किसके पिता को मार डालोगे!

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत