न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अभिजीत यादव मर्डर: मां मीरा ने फिर बदला बयान, अब बताई एक नई कहानी

लखनऊ के अभिजीत यादव मर्डर केस में मां मीरा यादव लगातार अपने बदलते बयानों से पुलिस के सामने एक चुनौती खड़ी कर दी

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 22 Oct 2018 5:04:25

अभिजीत यादव मर्डर: मां मीरा ने फिर बदला बयान, अब बताई एक नई कहानी

लखनऊ के अभिजीत यादव मर्डर केस में मां मीरा यादव लगातार अपने बदलते बयानों से पुलिस के सामने एक चुनौती खड़ी कर दी है। पहले पुलिस ने दावा किया कि मीरा यादव ने हत्या स्वीकार कर ली है। लेकिन इसके बाद मीरा यादव ने अपने पति और विधान परिषद के सभापति रमेश यादव पर बेटे की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा दिया। अब एक बार फिर उन्होंने नया बयान देते हुए हत्या के मामले को एक नए मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया है।

मीरा यादव के अनुसार, अभिजीत यादव ने खुद ही फांसी लगाकर आत्महत्या की है। उन्हें इस केस में गलत फंसाया जा रहा है। मीरा के अनुसार उन्होंने हत्या नही की है। पुलिस उन्हें फंसा रही है।

बता दें कि मां मीरा यादव को पुलिस ने बेटे अभिजीत यादव की हत्या करने के आरोपों में गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि मां ने हत्या की बात कबूली है। लेकिन मीडिया के सामने बयानों के बाद मीरा यादव ने मामले की गुत्थी को और उलझा दिया है। विधान परिषद के सभापति रमेश यादव के बेटे अभिजीत यादव की मौत की गुत्थी सुलझकर भी उलझी हुई दिख रही है। शुरुआती दौर में पुलिस के लिए अभिजीत की हत्या का खुलासा जितना आसान लग रहा था, वैसा है नहीं। मां ने बेटे की हत्या की बात कबूली है और पुलिस ने मां मीरा यादव को गिरफ्तार भी कर लिया है। विधान परिषद के सभापति रमेश यादव के पुत्र अभिजीत का शव रविवार सुबह दारुलशफ़ा के सरकारी फ्लैट में मिला था। रमेश यादव ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी प्रेमा अपने बेटे आशीष के साथ एटा में रहती हैं। दूसरी पत्नी मीरा यादव दो बेटों के साथ लखनऊ के सरकारी आवास में रहती हैं। कहा जा रहा है कि रमेश यादव की दूसरी पत्नी से बातचीत नहीं थी।

बताया जा रहा है कि एसपी पूर्वी सर्वेश कुमार मिश्रा के मुताबिक अभिजीत यादव नशे का आदी था। शनिवार देर रात (करीब 1-2 बजे) अभिजीत की अपनी मां मीरा यादव से झड़प हुई थी। अभिजीत हमेशा अपनी मां को भला बुरा बोलता था। वह मां के आचरण को लेकर सवाल उठाता था। शनिवार देर रात भी अभिजीत ने यही किया। जब अभिजीत नशे में घर पहुंचा था तो कहासुनी के बाद मां ने गुस्से में उसको धक्का दिया। इससे उसके सिर में चोट लग गई। लेकिन अभिजीत इसके बाद फिर मां मीरा को अपशब्‍द बोलने लगा।

- इस पर मां ने दोबारा उसे धक्का दिया, जिससे सिर में चोट लगी और वो बेहोश हो गया। इसके बाद मां ने अपनी चुन्‍नी से उसका गला दबाया और उसकी हत्‍या कर दी। इसके बाद सुबूत मिटाने के लिए चुन्‍नी को जला दिया। अभिजीत के गले में पड़े निशान को मिटाने के लिए मां ने क्रीम लगाई और पुलिस को प्राकृतिक मौत की कहानी बताई।

- परिवार वालों ने पहले मौत को स्वाभाविक करार दिया। पुलिस पूछताछ में मीरा यादव ने बताया कि उसे दिल का दौरा पड़ा था। उसने पुलिस को बताया कि अभिजीत ने सीने के दाएं तरफ दर्द की बात कही थी। पुलिस का शक तब और गहरा हो गया, क्योंकि दिल बाईं तरफ होता है। इसके बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई। अभिजीत की गला घोंटकर हत्या की गई थी। इसके बाद जब मीरा यादव से गंभीरता से पूछताछ की गई तो वह टूट गई और हत्या की बात कबूल कर ली।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

ट्रंप का बड़ा दावा- होर्मुज पर अमेरिका का लगभग पूरा नियंत्रण, ईरान की अर्थव्यवस्था चरमराई
ट्रंप का बड़ा दावा- होर्मुज पर अमेरिका का लगभग पूरा नियंत्रण, ईरान की अर्थव्यवस्था चरमराई
नेहरू की मूर्ति हटने से भड़की कांग्रेस, अल्टीमेटम के बाद रातों-रात फिर स्थापित हुई प्रतिमा
नेहरू की मूर्ति हटने से भड़की कांग्रेस, अल्टीमेटम के बाद रातों-रात फिर स्थापित हुई प्रतिमा
मुश्किल में नेपाल के लोगों का सहारा बने सोनू सूद, राहत सामग्री लेकर काठमांडू पहुंचे
मुश्किल में नेपाल के लोगों का सहारा बने सोनू सूद, राहत सामग्री लेकर काठमांडू पहुंचे
2027 यूपी चुनाव की तैयारी तेज, कांग्रेस-समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन पर मंथन
2027 यूपी चुनाव की तैयारी तेज, कांग्रेस-समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन पर मंथन
‘रील और फॉलोअर्स से बाहर निकलें’, बंगाल BJP विधायक ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को घेरा
‘रील और फॉलोअर्स से बाहर निकलें’, बंगाल BJP विधायक ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को घेरा
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
जौहर पर बयान देकर ट्रोल हुईं स्वरा भास्कर, अब बोलीं- मेरी बात का गलत मतलब निकाला गया
जौहर पर बयान देकर ट्रोल हुईं स्वरा भास्कर, अब बोलीं- मेरी बात का गलत मतलब निकाला गया
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
‘हनुमान अंश’ ने फिर चौंकाया, ‘टॉक्सिक’ ने पकड़ी थोड़ी रफ्तार; मंगलवार को किसने कितना कमाया?
‘हनुमान अंश’ ने फिर चौंकाया, ‘टॉक्सिक’ ने पकड़ी थोड़ी रफ्तार; मंगलवार को किसने कितना कमाया?
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन