न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शोधकर्ताओं ने जताई चिंता, कहा - कोरोना रोगियों के लिए घातक हो सकता है वायु प्रदूषण

एक नए अध्ययन में पाया गया है कि लंबे समय तक वायु प्रदूषण में रहने वाले लोगों के लिए कोरोना घातक हो सकता है। इनमें कोरोना संक्रमण के कारण मौत का खतरा ज्यादा हो सकता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 06 Nov 2020 9:15:06

शोधकर्ताओं ने जताई चिंता, कहा - कोरोना रोगियों के लिए घातक हो सकता है वायु प्रदूषण

कोरोना वायरस (कोविड-19) के कहर से इस समय पूरी दुनिया जूझ रही है। दुनिया में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 4.90 करोड़ से ज्यादा हो गया है। 3 करोड़ 49 लाख 74 हजार 120 मरीज रिकवर हो चुके हैं। अब तक 12.38 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी तक इस खतरनाक वायरस से मुकाबले के लिए कोई प्रभावी इलाज और वैक्सीन तक मुहैया नहीं हो पाई है। ऐसे हालात में बढ़ते वायु प्रदूषण ने चिंता बढ़ा दी है। एक नए अध्ययन में पाया गया है कि लंबे समय तक वायु प्रदूषण में रहने वाले लोगों के लिए कोरोना घातक हो सकता है। इनमें कोरोना संक्रमण के कारण मौत का खतरा ज्यादा हो सकता है।

साइंस एडवांस पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, यह निष्कर्ष अमेरिका के तीन हजार से ज्यादा काउंटी में किए गए विश्लेषण के आधार पर निकाला गया है। इसमें हवा में मौजूद सूक्ष्म कण पार्टिकल मैटर (पीएम2.5) का कोरोना से होने वाली मौतों की दर पर पड़ने वाले प्रभाव को परखा गया। अध्ययन में यह पता चला है कि इस तरह के प्रदूषक कणों वाले माहौल में लंबे समय तक रहने का संबंध कोरोना से मौत की उच्च दर से होता है। अमेरिका की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं का मानना है कि फेफड़ों में एसीई-2 रिसेप्टर की अत्यधिक उत्पत्ति में PM 2.5 की भूमिका हो सकती है। कोरोना वायरस इसी रिसेप्टर के जरिये कोशिकाओं में दाखिल होता है। शोधकर्ताओं का यह भी कहना है कि लंबे समय तक वायु प्रदूषण में रहने से इम्यून सिस्टम (प्रतिरक्षा प्रणाली) को भी नुकसान पहुंच सकता है।

पूर्व के अध्ययनों में यह बात सामने आ चुकी है कि वायु प्रदूषण के चलते कोरोना और घातक बन सकता है। खासतौर से PM 2.5 और नाइट्रोजन डाइऑक्साइड के कारण यह वायरस ज्यादा खतरनाक बना सकता है।

आपको बता दे, अमेरिका में संक्रमण की रफ्तार बहुत तेजी से बढ़ रही है। चुनावी गहमागहमी के बीच संक्रमण के बढ़ते मामलों पर बहुत ज्यादा तवज्जो नहीं दी जा रही। ‘द गार्जियन’ के मुताबिक, 8 दिन में तीसरी बार आंकड़ा एक लाख से ज्यादा हुआ। बुधवार को यहां 1 लाख 16 मामले सामने आए। इसके एक दिन पहले यानी मंगलवार को एक लाख 14 हजार मामले सामने आए थे। चुनावी रैलियों का दौर थम चुका है, लेकिन अब भी सियासी जोर आजमाइश जारी है। भीड़ तो है ही, लोग मास्क लगाने से भी परहेज कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत