न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सेना का इस्‍तेमाल वाले खत पर विवाद, बंटे सेना के पूर्व अफसर, राष्‍ट्रपति भवन ने नकारा कहा - ऐसा कोई पत्र नहीं मिला

सेना के राजनीतिक इस्तेमाल रोकने के लिए तीनों सेनाओं के 8 पूर्व प्रमुखों सहित 150 से अधिक पूर्व सैन्य अधिकारियों द्वारा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को लिखे गए पत्र की हकीकत सामने आ गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 12 Apr 2019 3:09:56

सेना का इस्‍तेमाल वाले खत पर विवाद, बंटे सेना के पूर्व अफसर, राष्‍ट्रपति भवन ने नकारा कहा - ऐसा कोई पत्र नहीं मिला

सेना के राजनीतिक इस्तेमाल रोकने के लिए तीनों सेनाओं के 8 पूर्व प्रमुखों सहित 150 से अधिक पूर्व सैन्य अधिकारियों द्वारा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को लिखे गए पत्र की हकीकत सामने आ गई है। राष्‍ट्रपति भवन ने ऐसा कोई भी पत्र मिलने से इनकार किया है। यहां तक पत्र में जिन सैन्‍य अधिकारियों का जिक्र किया गया है, उन्‍होंने भी इसे नकारा है। हालांकि कुछ सेवानिवृत्‍त अधिकारियों का कहना है कि उन्‍होंने इस पत्र के लिए सहमति दी थी और उन्हें अच्‍छी तरह पता था कि इसमें क्‍या लिखा था। राष्‍ट्रपति भवन के सूत्रों के अनुसार, उन्‍हें ऐसा कोई पत्र नहीं मिला है, जो मीडिया में सर्कुलेट हो रहा है।

मीडिया में सर्कुलेट हो रहे इस पत्र पर जनरल एस एफ रॉड्रिग्‍ज का नाम भी शामिल है, जिन्‍होंने इस बारे में कोई भी जानकारी होने से इनकार किया है। उन्‍होंने कहा कि 42 साल तक ऑफिसर के रूप में रहते हुए उन्‍होंने सेना के जिस चरित्र को समझा था, वह गैर-राजनीतिक ही था और उन्‍हें नहीं लगता कि इसमें कोई भी बदलाव आया है। उन्‍होंने इस पत्र को फेक न्‍यूज बताया और यह भी कहा कि सेवा में रहते हुए उन्‍होंने हमेशा वही किया, जो सत्‍ताधारी सरकार ने कहा। उन्‍होंने इस पर अपना हस्‍ताक्षर होने से भी इनकार किया। दरहसल, कांग्रेस ने शुक्रवार को ही एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भले ही वोट के लिए सेना का इस्‍तेमाल करते हों, पर यह साफ है कि सशस्‍त्र बल भारत के साथ खड़ा है, न कि बीजेपी के साथ। यह पत्र यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ और केंद्रीय मंत्री मुख्‍तार अब्‍बास नकवी द्वारा भारतीय सेना को 'मोदी जी की सेना' बताने के बीच सामने आया है, जिस पर निर्वाचन आयोग ने भी संज्ञान लिया है।

एयर चीफ मार्शल एनसी सूरी ने भी ऐसी किसी चिट्ठी पर साइन करने की बात से इनकार किया है। पूर्व आर्मी चीफ रॉड्रिग्स ने कहा, 'मैं नहीं जानता कि यह सब क्या है। मैं अपनी पूरी जिंदगी राजनीति से दूर रहा हूं। 42 साल तक अधिकारी के तौर पर काम करने के बाद अब ऐसा हो भी नहीं सकता। मैं हमेशा भारत को प्रथम रखा है। मैं नहीं जानता कि यह कौन फैला रहा है। यह फेक न्यूज का क्लासिक उदाहरण है।' पूर्व उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एम.एल नायडू ने भी कहा है कि ऐसे किसी पत्र के लिए उनकी ओर से सहमति नहीं ली गई थी और न ही मैंने ऐसा कोई पत्र लिखा है। एयर चीफ मार्शल एनसी सूरी ने कहा, 'यह एडमिरल रामदास की ओर से लिखा लेटर नहीं है। इसे किसी मेजर चौधरी ने लिखा है। उन्होंने इसे लिखा है और यह वॉट्सऐप और ईमेल किया जा रहा है। ऐसे किसी भी खत के लिए मेरी सहमति नहीं ली गई थी। इस चिट्ठी में जो कुछ भी लिखा है, मैं उससे सहमति नहीं हूं। हमारी राय को गलत ढंग से पेश किया गया है।'

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत