न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लॉकडाउन: दिल्ली में खाने को मोहताज हुईं सेक्स वर्कर, बोलीं- क्या हम इंसान नहीं

कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते पूरे देश में लॉकडाउन है. जिसकी वजह से दिल्ली की सेक्स वर्कर पर खाने का संकट मंडरा रहा है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 01 Apr 2020 7:08:00

लॉकडाउन:  दिल्ली में खाने को मोहताज हुईं सेक्स वर्कर, बोलीं- क्या हम इंसान नहीं

कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते पूरे देश में लॉकडाउन है. जिसकी वजह से दिल्ली की सेक्स वर्कर पर खाने का संकट मंडरा रहा है। इन्हें पैसों की कमी के कारण जीवित रहने के लिए संघर्ष कर करना पड़ रहा है। लोगों के बाहर निकले पर पाबंदी है जिसकी वजह से ये सेक्स वर्कर बेहद कठिन दौर से गुजर रही हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, जीबी रोड पर रहने वाली एक सेक्स वर्कर का कहना है कि 'क्या हम इंसान नहीं हैं जो हमें इस तरह मरने के लिए छोड़ दिया गया है?' यहां चार हजार से अधिक सेक्स वर्कर आमतौर पर तंग बहुमंजिला वेश्यालयों से रहती हैं। इनमें से कम से कम दो हजार अभी भी अपने क्वार्टर में रह रही हैं जबकि अन्य को उनके हेंडलर्स ने स्थानांतरित कर दिया है।

सेक्स वर्कर ने कहा कि वो पिछले तीन दिनों से फोन कर रही हैं क्योंकि उनके पास खाना खत्म हो चुका है। एनजीओ मिशन मुक्ति फाउंडेशन के निदेशक वीरेंद्र कुमार ने कहा कि फोन कॉल आने के बाद वे दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अधिकारियों के साथ मिलकर सेक्स वर्कर से मिलने पहुंचे।

वीरेंद्र ने कहा, 'हमने वहां रहने वाली महिलाओं को बहुत उदास अवस्था में देखा। उनके पास सिर्फ वक्त के भोजन का राशन था। चूंकि लॉकडाउन के कारण कोई भी वेश्यालय नहीं आ रहा है, इसलिए उनके पास पैसा कमाने का कोई रास्ता नहीं है। वे दूध जैसे जरूरी सामान खरीदने में भी सक्षम नहीं हैं।'

कुमार ने कहा कि वह वेश्यालय की एक सूची बना रहे हैं जहां मदद की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, 'हम इन महिलाओं के लिए दान के जरिए भोजन खरीदेंगे ताकि वे इसे कम से कम एक सप्ताह तक स्टॉक कर सकें। मैं एजेंसियों से आग्रह करता हूं कि इस मुश्किल समय के दौरान इन महिलाओं की मदद करें।'

वहीं, एक सेक्स वर्कर ने अफसोस जताते हुए कहा, 'दिल्ली सरकार कई स्कूलों में भोजन उपलब्ध करा रही है, लेकिन हमें बाहर जाने में शर्म महसूस होती है। इसलिए, हमने खुद को वेश्यालय में बंद कर लिया है। हमारे पास पिछले दो दिनों से दवा नहीं है और न ही खाया है। हम इस तरह मर जाएंगी।'

कम-से-कम हमारे बच्चों को तो बचा लो

इनमें से कई सेक्स वर्कर के बच्चे भी हैं, जो उनके लिए चिंता का एक और कारण है। एक अन्य सेक्स वर्कर ने कहा, 'हममें से कुछ के पास बचत बाकी है। लेकिन चीजें इसी तरह जारी रहेंगी तो कुछ ही समय में यह भी खत्म हो जाएगी। मेरे पास अपने बच्चे को पिलाने के लिए दूध नहीं है। हम जानते हैं कि हम समाज में बहिष्कृत हैं, लेकिन हैं तो हम भी इंसान ही। अगर सरकार हमें नहीं बचागी तो आखिरकार हम भूखे मर जाएंगीं। हमें नहीं बचाओ मगर कम-से-कम हमारे बच्चों को तो बचा लो।'

हमारे साथ अछूतों की तरह व्यवहार होता है

एक 50 वर्षीय सेक्स वर्कर ने बताया, 'लोग हमें असम्मान के साथ देखते हैं और हमारे साथ अछूतों की तरह व्यवहार करते हैं। इसीलिए हम भूख राहत केंद्रों में नहीं जा रही हैं। छोटी लड़कियों को निकाल लिया गया है, लेकिन हमें कहीं नहीं जाना है। पिछले 35 साल से मैं इस वेश्यालय में हूं लेकिन कभी इस तरह भूखी नहीं रही।'

बता दे, दिल्ली में संक्रमित व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 120 हो गई। इन 120 मामलों में 24 लोग वे हैं जिन्होंने निजामुद्दीन में एक धार्मिक सभा में भाग लिया था। अब तक यहां 5 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है, 2 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में 3 डॉक्टर कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। एक मौजपुर मोहल्ला क्लिनिक, दूसरा बाबरपुर मोहल्ला क्लिनिक और तीसरा दिल्ली कैंसर इंस्टीट्यूट के डॉक्टर संक्रमित हुए हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल​ ने कहा मरकज से निकाले गए लोगों में से 536 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। 1810 लोगों को आइसोलेशन या क्वारंटाइन में रखा गया है। कुल मिलाकर मकरज से 2346 लोगों को बाहर निकाला गया है।

दिल्ली के सीएम केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा- 120 कोरोना संक्रमित लोगों में से 49 लोग यात्री हैं, 24 मरकज के हैं और 29 लोग यात्रियों के करीबी संपर्क वाले हैं। अब तक कोई कम्युनिटी स्प्रेड नहीं हुआ है और स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि हम कोरोना संदिग्धों के सेलफोन स्थान पर नज़र रख रहे हैं। संदिग्ध व्यक्ति से संपर्क करने वाले सभी लोगों को ट्रैक किया जा रहा है और तुरंत उन्हें क्वारंटाइन किया जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर