न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आज सुबह 11 बजे अयोध्‍या में VHP की धर्मसभा, 2 लाख भक्‍तों के पहुंचने का दावा, मंदिर निर्माण को लेकर सरकार पर बनाएंगे दबाव

भगवान राम की नगरी अयोध्या में रविवार विश्व हिंदू परिषद (VHP) धर्मसभा आयोजित करने जा रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 25 Nov 2018 8:13:02

आज सुबह 11 बजे अयोध्‍या में VHP की धर्मसभा, 2 लाख भक्‍तों के पहुंचने का दावा, मंदिर निर्माण को लेकर सरकार पर बनाएंगे दबाव

भगवान राम की नगरी अयोध्या में रविवार विश्व हिंदू परिषद (VHP) धर्मसभा आयोजित करने जा रही है। धर्मसभा के माध्यम से आज संत और धर्माचार्य राम मंदिर निर्माण की तारीख तय करने के लिए सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश करेंगे। इस सभा में आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद समेत अन्य संगठनों से जुड़े करीब 50 से 60 लोगों का संबोधन होगा। इसके लिए अयोध्या को किले में तब्दील कर दिया गया है। इसमें सभा में करीब 2 लाख लोगों के पहुंचने का दावा किया गया है। जिसके कारण शनिवार से ही हाइवे पर वाहनों का रेला लगा हुआ है और अयोध्या आने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ है। धर्मसभा का कार्यक्रम सुबह करीब 11 बजे शुरू होकर शाम 4 बजे तक चलेगा।

विहिप की इस धर्मसभा में श्री राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास, जगतगुरु राम भद्राचार्य, जगतगुरु हंस देवाचार्य, हरिद्वार के संत और आरएसएस के बड़े चेहरे भी शामिल हो रहे हैं। इसी के साथ ही शनिवार को अयोध्‍या पहुंचे शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे आज पत्‍नी और बेटे के साथ रामलला के दर्शन भी करेंगे। हालांकि, उनके यहां पहुंचने के बाद कार्यक्रम में अचानक बदलाव आया है। भारी संख्या में आए शिव सैनिकों को शनिवार रात एक विशेष ट्रेन से नासिक के लिए रवाना किया गया। जबकि रविवार को भी एक विशेष ट्रेन शाम 4:00 बजे अयोध्या से ठाणे के लिए निकलेगी। रामभक्‍तों से भरी 130 बसें अयोध्‍या पहुंच चुकी हैं। साथ ही सुबह तक 20 हजार रामभक्‍त पहुंच चुके हैं।

ayodhya,ram temple issue,vhp,dharma sabha,police,cm yogi adityanath,shivsena

VHP की तरफ से साफ किया गया है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर यह आखिरी धर्मसभा है। इस धर्मसभा की तैयारी के लिए RSS और VHP की तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। पूरे देश के रामभक्त इस कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी और रायबरेली से भी करीब 30 हजार रामभक्त अयोध्या पहुंच रहे हैं।

RSS संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि यह धर्मसभा काशी, अवध, कानपुर और गोरक्ष प्रांत से रामभक्तों को एकत्रित कर के अयोध्या भेजेगी। अब तक जो आंकड़े सामने आए हैं उसके अनुसार आरएसएस और उसके अनुसांगिक संगठन जिसमें बीजेपी भी शामिल है, राहुल और सोनिया गांधी के गढ़ अमेठी और रायबरेली से रविवार को अयोध्या के लिए लगभग 33,000 राम भक्त भेजे हैं। कुछ रामभक्त शनिवार को ही अयोध्या पहुंच चुके हैं, जबकि अन्य रविवार को अयोध्या के लिए रवाना होंगे।

ayodhya,ram temple issue,vhp,dharma sabha,police,cm yogi adityanath,shivsena

राम मंदिर की मांग उठाई

हाल ही में जारी एक पर्चे में विहिप ने मंदिर निर्माण की बात जोर शोर से उठाई है। इसमें लिखा गया है, 'सौगंध राम की खाते हैं, हम मंदिर भव्य बनाएंगे।' धर्म सभा के आयोजकों का दावा है कि भगवान राम के तीन लाख से अधिक भक्तों के इस सभा में आने की उम्मीद है।

कल पहुंचे थे ठाकरे

बता दें कि उद्धव ठाकरे अपने परिवार के साथ शनिवार को अयोध्या पहुंचे थे। उन्होंने अयोध्या पहुंच कर कहा मैं अयोध्या राजनीति करने नहीं आया हूं। अब इस मामले में हिंदू चुप नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि जैसे सरकार ने नोटबंदी का फैसला लिया, उसी तरह राम मंदिर बनाने का भी फैसला लिया जाना चाहिए। शिवसेना प्रमुख ने कहा, 'हमें आज मंदिर बनाने की तारीख चाहिए। पहले मंदिर कब बनाओगे वह बताओ, बाकी बातें तो बाद में होती रहेंगी। आज मुझे तारीख चाहिए।' बता दें कि उद्धव ठाकरे अपने परिवार के साथ शनिवार को अयोध्या पहुंचे थे। उन्‍होंने शाम को सरयू नदी किनारे आरती की। उनके साथ उनकी पत्नी और बेटे मौजूद थे। इससे पहले उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधित किया था। उद्धव ठाकरे ने मराठी शब्दों से अपने भाषण की शुरुआत की थी। शनिवार को उद्धव ठाकरे ने श्रीराम जन्‍मभूमि न्‍यास के अध्‍यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को चांदी की ईंट भेेंट की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत