न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Bharat Bandh : भारत बंद के दौरान बिहार में हंगामा और आगजनी, लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुबह-सुबह बाइक रैली निकाली

पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ने और रुपये की गिरावट के विरोध में कांग्रेस (Congress) ने आज (सोमवार) को भारत बंद (Bharat Bandh) बुलाया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 10 Sep 2018 9:19:42

Bharat Bandh : भारत बंद के दौरान बिहार में हंगामा और आगजनी, लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुबह-सुबह बाइक रैली निकाली

पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ने और रुपये की गिरावट के विरोध में कांग्रेस (Congress) ने आज (सोमवार) को भारत बंद (Bharat Bandh) बुलाया है। भारत बंद का मुख्य आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक आयोजित किया जाएगा। कांग्रेस (Congress) ने सपा, बसपा, डीएमके समेत 20 दलों के समर्थन का दावा किया है। लेफ़्ट दल भी बंद के साथ है। कर्नाटक समेत कुछ राज्यों में स्कूलों, कॉलेजों और दफ़्तरों में छुट्टी कर दी गई है। दवा दुकानों, अस्पताल और एंबुलेंस को बंद से बाहर रखा गया है। कांग्रेस दावा कर रही है कि आम आदमी पार्टी भारत बंद के साथ है, हालांकि आम आदमी पार्टी ने ख़ुद को बंद से अलग कर लिया है। AAP का कहना है कि हम बढ़ते दामों का पुरज़ोर विरोध करते हैं लेकिन कांग्रेस के समय में भी यही हाल था इसलिए हम बंद में शामिल नहीं होंगे। हालांकि आप नेता जंतर-मंतर पर लेफ़्ट के प्रदर्शन में शामिल हो सकते हैं। वहीं पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में आज भी बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में पेट्रोल 23 पैसे और डीज़ल 22 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। आज दिल्ली में पेट्रोल 80.73 रु प्रति लीटर और डीज़ल 72.83 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 88.12 रु प्रति लीटर मिल रहा है।

- बिहार के भोजपुर में भारत बंद के दौरान तमाम पार्टियों ने किया शांतिपूर्ण जाम। कई ट्रेनें भी रोकी गई

- पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में सोमवार को कांग्रेस ने भारत बंद बुलाया है। कांग्रेस के इस बंद में कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी भी शामिल हुए हैं। उन्‍होंने राजघाट पर जाकर महात्‍मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि दी और कैलाश मानसरोवर से लाया गया जल भी चढ़ाया।

- गुजरात के भारुच में प्रदर्शनकारी टायर जला रहे हैं और बसों को रोक रहे हैं। इससे सड़कों पर जाम लग गया है।

- महाराष्ट्र की पुणे सिटी के कमिश्नर डॉ. वेंकाटेशम का कहना है कि पूरे शहर में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है। अगर कोई अपने हाथ में कानून लेने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- तेलंगाना के यदाद्रि भुवनगिरी जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भोंगिर और मुशीरबाद बस डिपो में तेल की बढ़ती कीमतों के विरोध में किया प्रदर्शन

- आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में सीपीआई और सीपीएम के कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए

- तेल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ ओडिशा के भुवनेश्वर में विपक्षी दलों का प्रदर्शन

- पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती क़ीमतों के विरोध में लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुबह-सुबह बाइक रैली निकाली है।

- बिहार की राजधानी पटना में भी बंद का असर दिख रहा है। यहां दुकानें बंद हैं, सड़कें वीरान हैं। बिहार के कुछ हिस्सों से आगज़नी और ट्रेनें रोकने की भी ख़बर आ रही है।

- भारत बंद को देखते हुए कर्नाटक में आज सभी स्कूल-कॉलेज बंद रखे गए हैं। सुबह से ही बंद का असर दिखने लगा है। कुछ जगहों पर टायर जलाकर लोग अपना विरोध जता रहे हैं। बंद को देखते हुए सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ाम किए गए हैं।

- कोलकाता में भी बंद का असर दिख रहा है। दुकानें बंद हैं। आम दिनों की तुलना में सड़कों पर सन्नाटा है।

- ओडिशा: तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर आज कांग्रेस ने भारत बंद बुलाया है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने संबलपुर में एक ट्रेन को रोका

- सीपीआईएम के कार्यकर्ताओं ने आंध्र प्रदेश के विशाखपट्नम में तेल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन किया

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत