न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोनीपत : ताबड़तोड़ गोलीबारी में शराब कारोबारी को लगी 24 गोलियां, सीसीटीवी फुटेज से पुलिस कर रही छानबीन

सोनीपत गांव लिवासपुर की चौपाल के पास जहां शराब कारोबारी पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की गई और उन्हें 24 गोलियां लगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 10 Oct 2020 5:19:17

सोनीपत : ताबड़तोड़ गोलीबारी में शराब कारोबारी को लगी 24 गोलियां, सीसीटीवी फुटेज से पुलिस कर रही छानबीन

देखा जाता हैं कि अक्सर पुरानी रंजिश बढ़ते हुए कई बार बड़ी अनहोनी की ओर गतिमान होती हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला सोनीपत गांव लिवासपुर की चौपाल के पास जहां शराब कारोबारी पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की गई और उन्हें 24 गोलियां लगी। उस समय वह डेढ़ साल की बेटी को गोद में लेकर प्लाट पर जा रहा था। उसे बचाने आए शराब कारोबारी का भाई भी हाथ में गोली लगने से घायल हो गया।

वहीं हमलावर पक्ष के युवक को भी सीने में गोली लगी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हमलावर पक्ष के युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर 12 नामजद आरोपियों पर हत्या, हत्या का प्रयास, षड्यंत्र रचना व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि हत्या का षड्यंत्र फरीदाबाद जेल में बंद आरोपियों ने रचा है।

गांव लिवासपुर निवासी सुखविंद्र उर्फ धोला शराब का कारोबार करता था। सुखविंद्र के भाई विकास ने पुलिस को बताया कि उसका भाई सुखविंद्र शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे घर से अपनी डेढ़ साल की बेटी भाविका को लेकर प्लाट की तरफ जा रहा था। जब वह गांव की चौपाल के सामने गांव के संदीप के घर के आगे पहुंचा तो संदीप ने उसे रोक लिया। उसके भाई ने अपनी बेटी को गोद से नीचे उतार दिया। इसी बीच संदीप के घर से पांच-छह अन्य युवक निकलकर आए और आते ही ताबड़तोड़ गोली चला दी। सुखविंद्र के शरीर को गोलियों से छलनी कर हत्या कर दी। बताया गया है कि सुखविंद्र को करीब 24 गोली लगी है। चार गोली उसके शरीर के अंदर मिली है।

इसी बीच उसका बड़ा भाई रवींद्र बीच बचाव को आया तो उसके हाथ में भी गोली मार दी। बाद में हमलावर भागने लगे तो दूसरे पक्ष के संदीप के सीने में भी गोली लग गई। उसके बाद हमलावर फरार हो गए। विकास ने आरोप लगाया कि उसके भाई का गांव खेवड़ा निवासी प्रदीप उर्फ भोला, सूरज व कुलदीप तथा उनके गांव के दीपक के साथ झगड़ा हो गया था। इनमें से दीपक फरीदाबाद जेल में बंद है। प्रदीप उर्फ भोला कुछ समय पहले ही जेल से जमानत पर आया था।

इन सभी ने अपने परिवार के सदस्यों संग मिलकर षड्यंत्र के तहत उसके भाई की हत्या की है। हमलावरों में दो युवकों को अनुज व अमन के नाम से पुकार रहे थे। बाद में वे बाइकों पर सवार होकर फरार हो गए। पुलिस ने विकास के बयान पर खेवड़ा के प्रदीप, सूरज व कुलदीप, अमन, अनुज, लिवासपुर निवासी बस्तीराम के बेटे संदीप, दीपक व पत्नी निर्मला, धज्जाराम, धज्जाराम की पत्नी विमला, बेटे सुमित व अमित के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, मारपीट व षड्यंत्र का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सामने आया है कि दो साल से बस्तीराम के परिवार से सुखविंद्र की कहासुनी चली आ रही थी। उस पर एक साल पहले मारपीट का आरोप भी लगा था। भागते हुए हमलावर एक सीसीटीवी में दिखाई दे रहे हैं, जिसके आधार पर भी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

राई के थाना प्रभारी विवेक मलिक ने कहा कि गांव लिवासपुर में बेटी को लेकर प्लाट की तरफ जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। उसके भाई को भी गोली लगी है। वहीं हमलावर पक्ष के युवक के सीने में गोली लगने से वह भी घायल है। बताया गया है कि उसके साथी हमलावरों की गोली उसे लगी है। पुलिस ने 12 को नामजद किया है। जल्द मामले का पटाक्षेप किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत