न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बंदूक लहराकर डिस्को डांस करने वाले विधायक चैम्पियन के तीन हथियारों के लाइसेंस रद्द

बीजेपी से सस्पेंड किए जाने के बाद विधायक कुंवर प्रणव सिंह 'चैंपियन' की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 13 July 2019 6:16:38

बंदूक लहराकर डिस्को डांस करने वाले विधायक चैम्पियन के तीन हथियारों के लाइसेंस रद्द

बीजेपी से सस्पेंड किए जाने के बाद विधायक कुंवर प्रणव सिंह 'चैंपियन' की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। हथियार लहराने का वीडियो वायरल होने के बाद से मुश्किल में फंसे उत्तराखंड के हरिद्वार के खानपुर से विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन के खिलाफ प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। बंदूकों को हाथ में लेकर शराब पीते हुए नाचने का उनका वीडियो वायरल होने के बाद उनके तीन हथियारों का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। ये तीनों हथियार वायरल वीडियो में दिखने वाला ही हैं। हरिद्वार जिलाधिकारी दीपेंद्र चौधरी ने निलंबित कार्रवाई की पुष्टि की है। बताया गया है कि निलंबित हुए तीनों हथियार चेम्पियन के नाम पर थे।

डीएम हरिद्वार ने निलंबित कार्रवाई कर मंगलौर थाने को आदेश की कॉपी भेज दी है। अब थाने स्तर पर हथियार ज़ब्त कर आगे की कार्रवाई होगी।

बता दें कि वीडियो के दौरान चैंपियन तीन पिस्टल और एक रायफल हाथ में लिए नाचते दिखे थे। इस दौरान कई बार उन्होंने पिस्टल को हवा में लहराया था। बीच में वे उसे मुंह में लेकर भी नाचते रहे और शराब पीते रहे। उनके साथ कुछ और लोग भी मौजूद थे। उन्हीं के किसी साथी ने इस वीडियो को शूट किया था लेकिन बाद में यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। प्रणव सिंह चैम्पियन का वीडियो सामने आने के बाद हरिद्वार के एसएसपी जन्मेजय ने मामले की जांच के आदेश दिए थे। इसके बाद एक सवाल के जवाब में उत्तराखंड के डीजी (कानून और व्यवस्था) अशोक कुमार ने कहा था कि विधायक प्रणव सिंह चैम्पियन और उनके परिवार को हथियार लाइसेंस जारी करने में कानूनों के उल्लंघन की जांच के आदेश दिए गए हैं। यदि कानूनों का उल्लंघन पाया जाता है, तो उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

इसके अलावा हथियार लहराते वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी नेतृत्व ने चैम्पियन को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। बीजेपी उपाध्यक्ष और उत्तराखंड प्रभारी श्याम जाजू ने वीडियो वायरल होने के बाद बताया था कि कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन के खिलाफ कार्रवाई के लिए एक संस्तुति पत्र बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

चीन के लिए रवाना रूसी तेल टैंकर ने बीच समंदर बदला रास्ता, भारत की ओर किया रुख
चीन के लिए रवाना रूसी तेल टैंकर ने बीच समंदर बदला रास्ता, भारत की ओर किया रुख
असम में NDA का फॉर्मूला फाइनल, बीजेपी, AGP और BPF के बीच सीटें तय
असम में NDA का फॉर्मूला फाइनल, बीजेपी, AGP और BPF के बीच सीटें तय
कमर्शियल LPG पर केंद्र का बड़ा फैसला, राज्यों को मिलेगा 10% अतिरिक्त को
कमर्शियल LPG पर केंद्र का बड़ा फैसला, राज्यों को मिलेगा 10% अतिरिक्त को
लारीजानी की मौत से नहीं पड़ेगा असर, अराघची का बयान, अमेरिका-इजरायल को चेतावनी
लारीजानी की मौत से नहीं पड़ेगा असर, अराघची का बयान, अमेरिका-इजरायल को चेतावनी
मौत की अफवाहों पर विराम, ‘मैं जिंदा हूं...’ कहकर नेतन्याहू ने जारी किया वीडियो
मौत की अफवाहों पर विराम, ‘मैं जिंदा हूं...’ कहकर नेतन्याहू ने जारी किया वीडियो
जमुई में नीतीश का इशारा, क्या सम्राट चौधरी होंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री?
जमुई में नीतीश का इशारा, क्या सम्राट चौधरी होंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री?
‘धुरंधर 2’ को बड़ा झटका, रिलीज से 2 घंटे पहले कई प्रीमियर शो रद्द, वजह का खुलासा
‘धुरंधर 2’ को बड़ा झटका, रिलीज से 2 घंटे पहले कई प्रीमियर शो रद्द, वजह का खुलासा
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
इजराइली पीएम के वीडियो पर उठे सवाल, AI वेरिफिकेशन को लेकर छिड़ी नई बहस
इजराइली पीएम के वीडियो पर उठे सवाल, AI वेरिफिकेशन को लेकर छिड़ी नई बहस
BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, इस प्लान में मिलेगी 164 दिनों की वैलिडिटी समेत बहुत कुछ
BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, इस प्लान में मिलेगी 164 दिनों की वैलिडिटी समेत बहुत कुछ
दिव्यांका त्रिपाठी जल्द बनेंगी मां!, परिवार में खुशी की लहर
दिव्यांका त्रिपाठी जल्द बनेंगी मां!, परिवार में खुशी की लहर
‘बीड़ी जलइले’ पर ब्राज़ीलियन गर्ल्स का धमाकेदार डांस, यूजर्स हैरान, बोले—ये गाना वहां कैसे पहुंचा?
‘बीड़ी जलइले’ पर ब्राज़ीलियन गर्ल्स का धमाकेदार डांस, यूजर्स हैरान, बोले—ये गाना वहां कैसे पहुंचा?
ब्रेकफास्ट में अंकुरित मूंग खाने से शरीर में क्या बदलाव आता है?
ब्रेकफास्ट में अंकुरित मूंग खाने से शरीर में क्या बदलाव आता है?
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन