न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विवादों में आया बाबा रामदेव का हाथी पर योग करना, आगरा के वकीलों ने भेजा नोटिस

मथुरा के रमणरेती आश्रम में हाथी के ऊपर बैठकर योगासन करना बाबा रामदेव को मुश्किल में डाल दिया है। बाबा रामदेव इस दौरान हाथी से गिर गए थे। अब आगरा के पांच वकीलों ने बाबा को नोटिस जारी किया है। उनसे सात दिन में जवाब मांगा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 16 Oct 2020 11:15:08

विवादों में आया बाबा रामदेव का हाथी पर योग करना, आगरा के वकीलों ने भेजा नोटिस

मथुरा के रमणरेती आश्रम में हाथी के ऊपर बैठकर योगासन करना बाबा रामदेव को मुश्किल में डाल दिया है। बाबा रामदेव (Baba Ramdev) इस दौरान हाथी से गिर गए थे। अब आगरा के पांच वकीलों ने बाबा को नोटिस जारी किया है। उनसे सात दिन में जवाब मांगा है।

रामदेव के साथ ही हाथी रेस्क्यू सेंटर के निदेशक को भी कानूनी नोटिस भेजा गया है। इस नोटिस का जवाब न देने पर वकीलों ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की बात कही है। आगरा के अधिवक्ता नरेंद्र शर्मा, गगन शर्मा, राजवीर सिंह, एसपी भारद्वाज और राखी चौहान ने संयुक्त रूप से बाबा रामदेव और मथुरा के चुरमुरा स्थित हाथी रेस्क्यू सेंटर के निदेशक को नोटिस जारी किया है। नोटिस में पूछा गया है कि बाबा रामदेव के योग आसनों का लाखों लोग अनुसरण करते हैं। ऐसे में उन्होंने हाथी पर योग का प्रदर्शन कर पशु क्रूरता कानून का उल्लंघन किया है। इस मामले पर ध्यान न देने के लिए चुरमुरा स्थित हाथी रेस्क्यू सेंटर के निदेशक पर भी वकीलों ने सवाल खड़े किए हैं। अधिवक्ताओं का कहना है कि वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत स्पेशल कैटिगरी के जानवरों से कोई व्यावसायिक कार्य नहीं कराया जा सकता है। न ही कहीं पर उनका प्रदर्शन किया जा सकता है।वकीलों का कहना है कि रामदेव ने हाथी पर योग का प्रदर्शन कर समाज में पशु क्रूरता को बढ़ावा देने का संदेश दिया है। अधिवक्ताओं के मुताबिक इस पर योग गुरु के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो सकता है और उन्हें सजा भी हो सकती है।

baba ramdev,baba ramdev yoga,elephant,legal notice,wildlife protection act,news

बता दें कि बीते दिनों मथुरा के रमन रेवती आश्रम में बाबा रामदेव ने हाथी पर बैठकर योगासन किए। रामदेव ने आश्रम में अनुलोम-विलोम व अन्य योगासन बताए थे। इसी दौरान वह हाथी से फिसलकर गिर गए थे। हालांकि उन्हें चोट नहीं आई थी लेकिन उनका 22 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत-US ट्रेड डील पर फिर तेज हुई बातचीत, मोदी-ट्रंप जल्द कर सकते हैं फोन पर चर्चा; अटके मुद्दों को सुलझाने की कोशिश
भारत-US ट्रेड डील पर फिर तेज हुई बातचीत, मोदी-ट्रंप जल्द कर सकते हैं फोन पर चर्चा; अटके मुद्दों को सुलझाने की कोशिश
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
फ्लाईदुबई फ्लाइट में हमले के बाद सामने आया नया वीडियो, घायल कैप्टन स्मित माछर बोले- ‘मुझे कई बार मारा’
फ्लाईदुबई फ्लाइट में हमले के बाद सामने आया नया वीडियो, घायल कैप्टन स्मित माछर बोले- ‘मुझे कई बार मारा’
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
लवलीना बोरगोहेन ने रचा नया इतिहास, जन्मदिन पर एशियन गेम्स का गोल्ड जीतकर बढ़ाया देश का मान
लवलीना बोरगोहेन ने रचा नया इतिहास, जन्मदिन पर एशियन गेम्स का गोल्ड जीतकर बढ़ाया देश का मान
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
तमिलनाडु उपचुनाव से पहले विजय की TVK पर वोट के बदले पैसे बांटने का आरोप, CPI(M) बोली- गांवों में सबसे ज्यादा रकम देने की बात सामने आई
तमिलनाडु उपचुनाव से पहले विजय की TVK पर वोट के बदले पैसे बांटने का आरोप, CPI(M) बोली- गांवों में सबसे ज्यादा रकम देने की बात सामने आई
रेत माफिया के पीछे जाएगी परिणीति चोपड़ा, 9 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर आएगी सस्पेंस से भरी कहानी
रेत माफिया के पीछे जाएगी परिणीति चोपड़ा, 9 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर आएगी सस्पेंस से भरी कहानी
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल