न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ऐश्वर्या से तलाक की अर्ज़ी में तेज प्रताप ने कहा - मेरे साथ हुआ टॉर्चर

महज 5 महीने चली लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव और ऐश्वर्या की शादी अब टूटने के कगार पर है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 03 Nov 2018 8:27:24

ऐश्वर्या से तलाक की अर्ज़ी में तेज प्रताप ने कहा - मेरे साथ हुआ टॉर्चर

महज 5 महीने चली लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव और ऐश्वर्या की शादी अब टूटने के कगार पर है। तेज प्रताप ने शुक्रवार को पटना सिविल कोर्ट में तलाक की अर्जी दी है। तेज प्रताप ने हिंदू मैरिज एक्ट के तहत पटना के सिविल कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दी है। इस धारा के तहत पति या पत्नी में से कोई भी एकतरफा तरीके से तलाक मांग सकता है। अर्जी में उन्होंने अपने साथ क्रूरता होने और टॉर्चर होने का तर्क दिया है। बता दें कि तेज प्रताप की शादी इसी साल 12 मई को ऐश्वर्या से हुई थी।

bihar,lalu prasad yadav,tej pratap yadav,divorce,tej pratap yadav,tej pratap yadav divorce,tej pratap divorce,aishwarya rai

वहीं तेज प्रताप के वकील यशवंत कुमार शर्मा ने कहा, वे एक-दूसरे के साथ नहीं रह सकते। तेज प्रताप यादव की तरफ से हिंदू मैरिज एक्ट के तहत कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई है।

bihar,lalu prasad yadav,tej pratap yadav,divorce,tej pratap yadav,tej pratap yadav divorce,tej pratap divorce,aishwarya rai

ऐश्वर्या बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा राय की पोती हैं। उनके पिता चंद्रिका राय सारण के परसा विधानसभा क्षेत्र से आरजेडी के विधायक हैं। तेज प्रताप और ऐश्वर्या की शादी 12 मई को पटना के वेटरनरी कॉलेज मैदान में आयोजित की गई थी।

bihar,lalu prasad yadav,tej pratap yadav,divorce,tej pratap yadav,tej pratap yadav divorce,tej pratap divorce,aishwarya rai

तेज प्रताप और ऐश्वर्या की शादी में सियासत के बड़े दिग्गजों ने शिरकत की थी। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप की शादी में शरीक होने के लिए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पत्नी डिंपल यादव के साथ पटना पहुंचे थे तो वहीं बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी लालू और राबड़ी की बहू को आशीर्वाद देने पहुंचे थे।

चारा घोटाले में जेल में बंद आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को शादी के अवसर पर परोल के साथ उनके स्वास्थ्य के आधार पर जमानत भी मिली थी। लालू यादव ने शादी से एक दिन पहले मिली जमानत के बाद बहू ऐश्वर्या को फोन कर अपने के लिए भाग्यशाली बताया था।

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में

लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज

सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा

जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर

तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन

55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन

धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय

हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'

इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास

बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक

अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा

धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम

दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल