न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लालू का 71वां जन्मदिन आज, कार्यकर्ताओं ने तैयार करवाया 71 पाउंड का केक

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव सोमवार को अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 11 Jun 2018 12:37:58

लालू का 71वां जन्मदिन आज, कार्यकर्ताओं ने तैयार करवाया 71 पाउंड का केक

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव सोमवार को अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देने के लिए राजद नेताओं व समर्थकों का पटना आवास पर तांता लगा हुआ है। लालू के 71वें जन्मदिन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने 71 पाउंड का केक तैयार करवाया है, जिसे उनके बेटे तेजस्वी प्रसाद यादव और तेजप्रताप यादव काटेंगे।

राजधानी पटना की सड़कें लालू के जन्मदिन के मौके पर उन्हें बधाई और शुभकामना देने वाले संदेशों के बैनर-पोस्टरों से पटी हुई हैं। लालू को बधाई देने के लिए उनके आवास पर महागठबंधन के बड़े नेता भी पहुंचे। जीतन राम मांझी, शिवानंद तिवारी, रामचंद्र पूर्वे समेत कई नेताओं ने राबड़ी देवी के आवास पर जाकर शुभकामनाएं दीं। इस बीच मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने भी उन्‍हें ट्वीट कर बधाई दी है। नीतीश कुमार उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री लालू के जन्मदिन के मौके पर राजद कार्यकर्ताओं में उल्लास और उमंग देखी जा रही है। राजद कार्यकर्ता और अन्य पार्टियों के नेता सुबह से ही लालू के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास पर पहुचकर जन्मदिन की बधाई और शुभकामना दे रहे हैं।

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भी लालू आवास पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनकी लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की कामना की।

राजद के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे ने बताया कि पार्टी की ओर से लालू प्रसाद की उम्र के बराबर 71 पाउंड का केक तैयार किया गया है, जिसे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एवं विधायक तेज प्रताप यादव काटेंगे। जन्मदिन समारोह का आयोजन सुबह 11.30 बजे तेजस्वी यादव के आवास पांच देशरत्न मार्ग में किया जाएगा।

रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन

- लालू के जन्मदिन के एक दिन पहले रविवार को राजद कार्यालय में दोपहर 12 बजे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान राजद के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे एवं प्रदेश प्रधान महासचिव आलोक मेहता मौजूद रहे।

फिलहाल जमानत पर हैं लालू

- लालू प्रसाद यादव का जन्म 11 जून 1948 को हुआ था। छात्र जीवन में वे जयप्रकाश नारायण के संपूर्ण क्रांति आंदोलन से जुड़े।
- 1977 में आपातकाल के बाद हुए लोकसभा चुनाव में वे जनता पार्टी के टिकट पर छपरा से सांसद बने।
- 1980 में पहली बार बिधायक बने।
- लंबे समय तक बिहार में मुख्‍यमंत्री व किंग मेकर की भूमिका में रहे लालू इन दिनों चौतरफा मुसीबतो से घिरे हैं। चारा घोटाला के कई मामलों में सजा पाने के बाद इन दिनों वे इलाज के लिए जमानत पर हैं।
चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे लालू इन दिनों रांची उच्च न्यायालय द्वारा औपबंधिक जमानत पर हैं। अदालत ने उन्हें इलाज के लिए औपबंधिक जमानत दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान