न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नहीं रहे मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

मध्य प्रदेश के राज्यपाल और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे लालजी टंडन (85) का मंगलवार सुबह 5:30 बजे निधन हो गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 21 Jul 2020 9:29:45

नहीं रहे मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

मध्य प्रदेश के राज्यपाल और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे लालजी टंडन (85) का मंगलवार सुबह 5:30 बजे निधन हो गया। उनके बेटे आशुतोष ने इस बात की पुष्टि की। आज शाम 4:30 बजे उनका लखनऊ में अंतिम संस्कार होगा। उत्तर प्रदेश सरकार ने 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।

टंडन को 11 जून को सांस लेने में तकलीफ और बुखार के चलते लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार शाम अस्पताल की तरफ से जारी मेडिकल बुलेटिन में उनकी हालत क्रिटिकल बताई गई थी। टंडन का कोरोना टेस्ट निगेटिव आया था। लिवर में दिक्कत होने की वजह से 14 जून को इमरजेंसी ऑपरेशन किया गया था। टंडन की हालत में सुधार न होता देख केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बाई पटेल को मध्यप्रदेश का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा था। अब उनके निधन के बाद कई बड़े नेता श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

उन्हें कानून की बेहतर समझ थी: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके निधन पर दुख जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि लालजी टंडन को उनकी समाज सेवा के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश में मजबूत बनाने में अहम रोल निभाया, वह जनता की भलाई के लिए काम करने वाले नेता थे। पीएम मोदी ने लिखा कि लालजी टंडन को कानूनी मामलों की भी अच्छी जानकारी रही और अटलजी के साथ उन्होंने लंबा वक्त बिताया। मैं उनके प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करता हूं।

उनका जीवन जनता की सेवा में समर्पित रहा : राजनाथ सिंह

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लालजी टंडन के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि मध्य प्रदेश के राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश की एक कद्दावर शख़्सियत लालजी टंडन के निधन का समाचार बहुत पीड़ादायक है। टंडनजी के साथ मुझे लम्बे समय तक काम करने का अवसर मिला। उनका लम्बा सार्वजनिक जीवन जनता की सेवा में समर्पित रहा और उन्होंने अपने काम से एक अलग छाप छोड़ी है।

राजनाथ ने लिखा कि स्वभाव से बेहद मिलनसार टंडनजी कार्यकर्ताओं के बीच भी बेहद लोकप्रिय थे। विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने जो विकास कार्य कराये उसकी सराहना आज भी लखनऊ और उत्तर प्रदेश के लोग करते हैं। ईश्वर समस्त शोक संतप्त परिवार को दुःख की इस घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करे। ओम शान्ति!

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

पंजाब में कांग्रेस किसे बनाएगी CM का चेहरा? सचिन पायलट के इस बयान से साफ हो गया खेल
पंजाब में कांग्रेस किसे बनाएगी CM का चेहरा? सचिन पायलट के इस बयान से साफ हो गया खेल
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद सामने आया ये वीडियो
ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद सामने आया ये वीडियो
21 केस, फर्जी पासपोर्ट और विदेश में फरारी... कैसे मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत दलम?
21 केस, फर्जी पासपोर्ट और विदेश में फरारी... कैसे मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत दलम?
हिंदी में 173 करोड़ पार कमाई, क्या तेलुगु में भी चलेगा 'हनुमान अंश' का जादू?
हिंदी में 173 करोड़ पार कमाई, क्या तेलुगु में भी चलेगा 'हनुमान अंश' का जादू?
राजस्थान में सख्ती, पंजाब में नरमी? CJP के ऑडिट पर सचिन पायलट ने उठाए सवाल
राजस्थान में सख्ती, पंजाब में नरमी? CJP के ऑडिट पर सचिन पायलट ने उठाए सवाल
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
जब फ्लाइट में सुनील लोधी ने छेड़ा ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’, यात्रियों का सफर बन गया भक्तिमय
जब फ्लाइट में सुनील लोधी ने छेड़ा ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’, यात्रियों का सफर बन गया भक्तिमय
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
हरीश रावत ने कांग्रेस के दो अहम पदों से दिया इस्तीफा, करीबी सहयोगी पर ED कार्रवाई के बीच उठाया बड़ा कदम
हरीश रावत ने कांग्रेस के दो अहम पदों से दिया इस्तीफा, करीबी सहयोगी पर ED कार्रवाई के बीच उठाया बड़ा कदम
20 साल का संघर्ष और एक फोन कॉल... ऐसे धीरेंद्र मुलकलवार की जिंदगी में आई ‘हनुमान अंश’
20 साल का संघर्ष और एक फोन कॉल... ऐसे धीरेंद्र मुलकलवार की जिंदगी में आई ‘हनुमान अंश’