Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नागौर : चोरों ने बनाया ज्वैलर के घर को निशाना, 27 लाख से ज्यादा की हुई चोरी

चोर ज्वैलर के घर के एक कमरे से करीब 20 लाख के गहने और 7 लाख कैश चुराकर ले गए। इस कमरे के ताले टूटे मिले।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 02 Feb 2021 4:45:28

नागौर : चोरों ने बनाया ज्वैलर के घर को निशाना, 27 लाख से ज्यादा की हुई चोरी

नागौर जिले के मारोठ थाने में देर रात 27 लाख से ज्यादा की चोरी का मामला सामने आया है। यहां चोर ज्वैलर के घर के एक कमरे से करीब 20 लाख के गहने और 7 लाख कैश चुराकर ले गए। इस कमरे के ताले टूटे मिले। घटना की सूचना मिलने पर मारोठ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद मामले की जांच की जा रही है। मौके पर नागौर से एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। आसपास के क्षेत्रों की भी जांच की जा रही है। साथ ही पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।

घटना नावा उपखंड के मारोठ थाना क्षेत्र के ग्राम श्यामगढ़ में वार्ड 3 की है। जहां सुबह उठे ज्वैलर ने अपने घर में एक कमरे का ताला टूटा हुआ देखा। जिसमें उसने गहने रख रखे थे। अंदर पहुंचा तो सारा सामान बिखरा हुआ था। जांच की तो सामने आया कि मौके से करीब 400 ग्राम सोने के जेवर गायब हैं। साथ ही करीब 7 लाख रुपए की नकदी भी चोरी है। इसके बाद चोरी की सूचना मारोठ पुलिस को दी गई।
पीड़ित ज्वैलर्स छीतरमल ने बताया कि आगामी 16 फरवरी को शादियों का बड़ा सावा है। इसके लिए शादियों के ऑर्डर लिए हुए थे। इसके लिए ज्वैलरी और नकदी घर के एक अलग कमरे में रखे हुए थे। देर रात चोरों ने कमरे व आलमारी का दरवाजे का ताला तोड़ लाखों रुपए का सामान चुराकर ले गए। शुरुआती जांच में घर के आसपास गाड़ी के टायरों के निशान मिले हैं। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोर किसी गाड़ी में सवार होकर आए होंगे। साथ ही छत का रोशनदान भी खुला हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी की भी मदद ली जा रही है। जिससे चोरों की पहचान की जा सके। जिनकी संख्या 4 से 5 होने का अंदाजा लगाया जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका