न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोटा: जेके लोन अस्पताल में अब तक 105 बच्चों की मौत, स्वास्थ्य मंत्री के लिए बिछाए गए कारपेट, मीडिया की नजर पड़ते ही हटाए

राजस्थान के कोटा में मासूम बच्चों की मौत का आंकड़ा 105 पहुंच गया है। साल के पहले दिन 1 जनवरी को 3 बच्चों ने दम तोड़ा, जबकि गुरुवार 2 जनवरी को 1 बच्चे की मौत हुई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 03 Jan 2020 3:36:39

कोटा: जेके लोन अस्पताल में अब तक 105 बच्चों की मौत, स्वास्थ्य मंत्री के लिए बिछाए गए कारपेट, मीडिया की नजर पड़ते ही हटाए

राजस्थान के कोटा में मासूम बच्चों की मौत का आंकड़ा 105 पहुंच गया है। साल के पहले दिन 1 जनवरी को 3 बच्चों ने दम तोड़ा, जबकि गुरुवार 2 जनवरी को 1 बच्चे की मौत हुई। कोटा के प्रभारी मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा भी आज कोटा पहुंच रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री के पहुंचने से पहले अस्पताल प्रशासन मंत्री की आगवानी में कारपेट भी बिछा दिया। जैसे ही मीडिया की नजर पड़ी आनन-फानने में कारपेट को हटाया गया। कारपेट बिछाने को लेकर मरीजों के परिजनों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि मंत्री को सबकुछ ठीक दिखाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री को सबकुछ अच्छा दिखाने के लिए प्रशासन ने रातों-रात अस्पताल का कायाकल्प शुरू कर दिया। सभी वार्ड में सफाई और पुताई करवाई जा रही है। बेड पर नई चादरें बिछा दी गईं हैं। यहां तक कि सुबह 8 बजे ही सभी डॉक्टर अपने-अपने ऑफिस पहुंच गए।

स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा के हॉस्पिटल पहुंचने के पहले वार्डों का रंग रोगन करवाया जा रहा है। हॉस्पिटल में साफ सफाई का काम जोरों पर है। डिलीवरी के फौरन बाद महिलाओं को रखने वाले वार्ड में बल्ब लगाया गया है। पहले इस वॉर्ड में बल्ब नहीं लगा हुआ था। पहले जच्चा को बिना गद्दे जमीन पर लिटाया जा रहा था जो कि आज सुबह से सभी को बेड पर शिफ्ट कर दिया गया है। मंत्री के दौरे से पहले खिड़की की जालियों पर पर्दे लगाए गए हैं।

वही शुक्रवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री और परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के जेके लॉन अस्पताल के दौरे को देखते हुए उनका विरोध करने के लिए वहां भारी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता पहुंच गए। हालात को देखते हुए वहां भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। वहां पुलिस ने विरोध की स्थिति को देखते हुए बीजेपी के कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि उन्होंने इस बारे में राजस्थान के मुख्यमंत्री से बात की है। उनके मुताबिक, केंद्र सरकार ने राजस्थान सरकार को बच्चों के इलाज में हर संभव मदद देने का भरोसा दिया है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि बाल रोग विशेषज्ञ की एक टीम को भी राजस्थान के लिए रवाना किया गया है, ताकि वहां बच्चों की मौत रोकी जा सके।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत