न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

KKR Vs RCB : कोलकाता ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, लॉकी फर्ग्युसन ने दी टीम को मजबूती

कोलकाता ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। केकेआर में दो बदलाव हुए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 21 Oct 2020 7:20:57

KKR Vs RCB : कोलकाता ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, लॉकी फर्ग्युसन ने दी टीम को मजबूती

आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच आईपीएल के 13वें सीजन का 39वां मुकाबला अबु धाबी में खेला जा रहा हैं। कोलकाता ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। केकेआर में दो बदलाव हुए हैं। टीम में टॉम बेंटन और प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी हुई। आंद्रे रसेल और शिवम मावी को बाहर किया। वहीं, आरसीबी में एक बदलाव हुआ। शाहबाज अहमद की जगह मोहम्मद सिराज को मौका मिला।

आरसीबी टीम यह मैच जीतती है, तो वह पॉइंट्स टेबल में नंबर-2 पर पहुंच सकती है। फिलहाल, टीम नंबर-3 पर काबिज है। केकेआर नंबर-4 पर है। प्लेऑफ की रेस में दोनों ही टीमों का यह मुकबला बेहद अहम होने वाला है। अगर किसी भी टीम ने ये मुकाबला गंवाया तो प्लेऑफ में बहुत पीछे रह जाएगी। ये मुकाबला अबु धाबी में खेला जा रहा है। लॉकी फर्ग्युसन के आने से केकेआर मजबूत हुई है।

पिछले मुकाबले में आरसीबी ने केकेआर को हराया था

आरसीबी-केकेआर अपने पिछले मुकाबले जीतकर आ रही हैं। दोनों टीमें सीजन में दूसरी बार आमने-सामने हैं। पिछले मुकाबले में बेंगलुरु ने कोलकाता को 82 रन से हराया था। शारजाह में खेले गए मैच में आरसीबी ने 194 रन बनाए थे। इसके जवाब में केकेआर 119 रन ही बना सकी थी।

कोलकाता के लिए कार्तिक और राणा की खराब फॉर्म बनी टेंशन

केकेआर की टीम में शुभमन गिल और कप्तान इयोन मॉर्गन के अलावा कोई भी बल्लेबाज फॉर्म में नहीं है। यह टीम के लिए बड़ी टेंशन बनी हुई है। गिल ने टीम के लिए 9 मैच में सबसे ज्यादा 311 और मोर्गन ने 248 रन बनाए हैं। पूर्व कप्तान दिनेश कार्तिक (141) और नीतीश राणा (184) अब तक रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं। टीम की बॉलिंग भी कमाल नहीं दिखा पा रही। वरुण चक्रवर्ती और शिवम मावी ने सबसे ज्यादा 7-7 विकेट लिए हैं।

बेंगलुरु के टॉप-4 बैट्समैन शानदार फॉर्म में

आरसीबी के टॉप-4 बल्लेबाज शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने टीम के लिए अब तक 9-9 मैच में 200 से ज्यादा रन बनाए हैं। कप्तान विराट कोहली के नाम सबसे ज्यादा 347 रन दर्ज हैं। गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल, क्रिस मॉरिस, इसुरु उडाना और वाशिंगटन सुंदर कमाल की बॉलिंग कर रहे हैं। अब तक चहल ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 13 विकेट लिए हैं।

लॉकी फर्ग्युसन के आने से मजबूत केकेआर

इयान मॉर्गन ने अंतत: फर्ग्युसन को मौका दिया और उन्होंने अपनी तेजी और विविधता से सनराइजर्स हैदराबाद को ध्वस्त कर दिया। फर्ग्युसन ने केकेआर की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने चार ओवर में 15 रन पर तीन विकेट चटकाने के बाद सुपर ओवर में दो रन देकर दो विकेट हासिल किए।

प्लेऑफ के लिए समीकरण

दूसरी तरफ आरसीबी की टीम केकेआर से दो अंक आगे है और राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हराने के बाद अंक तालिका में तीसरे स्थान पर चल रही है। डीविलियर्स शानदार फॉर्म में चल रहे हैं, वहीं कप्तान विराट कोहली एक बार फिर मैच को अपने कंट्रोल में करने लगे हैं। आरसीबी के अभी 9 मैचों से 12 अंक हैं और प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए उसे दो जीत की दरकार है। पहली जीत वह यहां कोलकाता के खिलाफ दर्ज करके प्लेऑफ के और करीब पहुंचना चाहेगी।

बेंगलुरु की ताकत

आरसीबी के टॉप-4 बल्लेबाज शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने टीम के लिए अब तक 9-9 मैच में 200 से ज्यादा रन बनाए हैं। कप्तान विराट कोहली के नाम सबसे ज्यादा 347 रन दर्ज हैं। गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल, क्रिस मॉरिस, इसुरु उडाना और वाशिंगटन सुंदर कमाल की बॉलिंग कर रहे हैं। अब तक चहल ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 13 विकेट लिए हैं।

कोलकाता के लिए फ्लॉप बल्लेबाजी बड़ी टेंशन

केकेआर की टीम में शुभमन गिल और कप्तान इयोन मॉर्गन के अलावा कोई भी बल्लेबाज फॉर्म में नहीं है। यह टीम के लिए बड़ी टेंशन बनी हुई है। गिल ने टीम के लिए 9 मैच में सबसे ज्यादा 311 और मोर्गन ने 248 रन बनाए हैं। पूर्व कप्तान दिनेश कार्तिक (141) और नीतीश राणा (184) अब तक रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं। टीम की बॉलिंग भी कमाल नहीं दिखा पा रही। वरुण चक्रवर्ती और शिवम मावी ने सबसे ज्यादा 7-7 विकेट लिए हैं।

दोनों टीमों के सबसे महंगे खिलाड़ी

कोलकाता के सबसे महंगे खिलाड़ी पैट कमिंस हैं। उन्हें सीजन के 15.50 करोड़ रुपए मिलेंगे। इसके बाद आंद्रे रसेल का नंबर आता है, जिन्हें सीजन के 8.50 करोड़ रुपए मिलेंगे। वहीं, आरसीबी में कप्तान कोहली सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। टीम उन्हें एक सीजन के 17 करोड़ रुपए देगी। उनके बाद टीम में एबी डिविलियर्स का नाम है, जिन्हें इस सीजन में 11 करोड़ रुपए मिलेंगे।

कोलकाता ने 2 बार खिताब जीता, बेंगलुरु को अब भी इंतजार

आईपीएल इतिहास में कोलकाता ने अब तक दो बार फाइनल (2014, 2012) खेला और दोनों बार चैम्पियन रही है। वहीं, आरसीबी ने 2009 में अनिल कुंबले और 2011 में डेनियल विटोरी की कप्तानी में फाइनल खेला था। 2016 में विराट की कप्तानी में भी टीम फाइनल में पहुंची। लेकिन, एक बार भी खिताब नहीं जीत सकी।

कोलकाता का सक्सेस रेट बेंगलुरु से ज्यादा

आईपीएल में कोलकाता का सक्सेस रेट 52.40% है। केकेआर ने अब तक कुल 187 मैच खेले हैं, जिसमें उसने 97 जीते और 90 हारे हैं। वहीं, बेंगलुरु का सक्सेस रेट 48.11% है। आरसीबी ने अब तक कुल 190 मैच खेले हैं, जिसमें उसने 90 जीते और 96 हारे हैं। 4 मैच बेनतीजा रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती