Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2020 : कोलकाता के इन 5 खिलाड़ियों की बदौलत राजस्थान हुई टूर्नामेंट से बाहर

आज इस कड़ी में हम आपके लिए कोलकाता के उन 5 खिलाड़ियों की जानकारी लेकर आए हैं जिनकी बदौलत राजस्थान को बड़ी हार मिली और वह टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 02 Nov 2020 9:38:59

IPL 2020 : कोलकाता के इन 5 खिलाड़ियों की बदौलत राजस्थान हुई टूर्नामेंट से बाहर

बीते दिन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच हुए मैच में राजस्थान को 60 रन से बड़ी हार मिली और वह प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। दोनों टीम के लिए यह करो या मरो का मुकाबला था। लेकिन कोलकाता के आलराउंडर प्रदर्शन के चलते पहले बल्लेबाजों ने बड़ा स्कोर खड़ा किया और फिर गेंदबाजों ने इस मैच को एकतरफा बना दिया। आज इस कड़ी में हम आपके लिए कोलकाता के उन 5 खिलाड़ियों की जानकारी लेकर आए हैं जिनकी बदौलत राजस्थान को बड़ी हार मिली और वह टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

इयोन मोर्गन

केकेआर के कप्तान मोर्गन ने अहम मुकाबले में कप्तानी पारी खेली। उन्होंने नाबाद रहते हुए टीम की तरफ से सर्वाधिक रन बनाए। मोर्गन ने मात्र 35 गेंदों में 68 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने पांच चौके और छह छक्के लगाए।
पैट कमिंस

टीम के मुख्य तेज गेंदबाज कमिंस ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने राजस्थान को एक के बाद एक शुरुआती झटके दिए। कमिंस ने चार ओवर में 34 रन देकर चार विकेट अपने नाम किया। उन्होंने उथप्पा, स्टोक्स, स्मिथ और पराग का शिकार किया। बल्लेबाजी में भी उन्होंने 11 गेंदों में 15 रन जोड़े।

शिवम मावी

तेज गेंदबाज शिवम मावी ने एक बार फिर से सटीक लाइन लेंथ और रफ्तार के साथ शानदार गेंदबाजी की। मावी ने चार ओवर में मात्र 15 रन देकर संजू सैमसन और कार्तिक त्यागी का विकेट लिया। वरुण चक्रवर्ती

स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती एक बार फिर से गेंद से प्रभावी रहे। वरुण ने चार ओवर में 20 रन देकर जोस बटलर और राहुल तेवतिया का बड़ा विकेट अपने नाम किया।

शुभमन गिल

टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने केकेआर को तेज शुरुआत दिलाई। नीतीश राणा के जल्दी आउट होने के बाद उन्होंने पारी को संभाला और 24 गेंदों में 36 रन जड़े और दूसरे विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी की।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका