Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

KXIP vs KKR : कोलकाता ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, आज भी नहीं मिली तूफानी बैट्समैन क्रिस गेल को टीम में जगह

किंग्स इलेवन पंजाब टॉस गंवाकर पहले गेंदबाजी करेगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 10 Oct 2020 3:28:47

KXIP vs KKR : कोलकाता ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, आज भी नहीं मिली तूफानी बैट्समैन क्रिस गेल को टीम में जगह

कुछ ही देर में आईपीएल के 13वें सीजन का 24वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के बीच शुरू होने वाला हैं। यह मैच अबु धाबी में होने जा रहा हैं। किंग्स इलेवन पंजाब टॉस गंवाकर पहले गेंदबाजी करेगी। कप्तान दिनेश कार्तिक ने बताया कि शिवम मावी चोटिल हैं, इसलिए उनकी जगह एक अन्य भारतीय होनहार तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को मौका दिया गया है। वहीं, पंजाब की टीम में क्रिस गेल को जगह नहीं मिली है। पंजाब में शेल्डन कॉटरेल की जगह क्रिस जॉर्डन को शामिल किया गया।

कोलकाता नाइटराइडर्स

पांच हार और एकमात्र जीत के बाद पंजाब दो अंक लेकर तालिका में सबसे नीचे है जबकि केकेआर तीन जीत के साथ छह अंक लेकर चौथे स्थान पर है। कुछ मैचों में खराब प्रदर्शन के बाद केकेआर खिताब के प्रबल दावेदारों में शामिल हो गई है चूंकि उसके अधिकांश खिलाड़ी फॉर्म में हैं। शुभमन गिल सलामी बल्लेबाज के तौर पर प्रभावित कर रहे हैं जबकि राहुल त्रिपाठी में गजब का आत्मविश्वास है, उन्होंने दो दिन पहले चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ 87 रन की पारी खेली। सुनील नरेन शुरूआती विफलताओं के बाद बल्ले और गेंद से फार्म में लौटे हैं। मध्यक्रम में इयोन मॉर्गन की मौजूदगी टीम को मजबूती देती है और नितीश राणा ने भी प्रभावित किया है। आंद्रे रसेल ने हालांकि अभी तक वह फॉर्म नहीं दिखाया है जिसके लिए वह जाने जाते हैं। तेज गेंदबाजी में कमलेश नागरकोटी और क्रिस जॉर्डन के अलावा पैट कमिंस हैं जबकि स्पिन का दारोमदार नरेन और वरूण चक्रवर्ती संभालेंगे।
किंग्स इलेवन पंजाब

टीम की बल्लेबाजी का दारोमदार केएल राहुल और मयंक अग्रवाल पर होगा। डेथ ओवर्स की गेंदबाजी पंजाब के लिए चिंता का विषय रही है और केकेआर जैसी मजबूत टीम के खिलाफ इस पर विशेष ध्यान देना होगा। पिछले मैच में हरप्रीत बरार, सरफराज खान और इंग्लिश पेसर क्रिस जॉर्डन के बदले प्रभसिमरन सिंह, अर्शदीप सिंह और अफगानी स्पिनर मुजीब-उर-रहमान को टीम में शामिल किया गया था। तीनों ने ही अपने खेल से प्रभावित किया था।

पंजाब-कोलकाता के सबसे महंगे खिलाड़ी

कोलकाता के सबसे महंगे खिलाड़ी पैट कमिंस हैं। उन्हें सीजन के 15.50 करोड़ रुपए मिलेंगे। इसके बाद सुनील नरेल का नबंर आता है, जिन्हें सीजन के 12.50 करोड़ रुपए मिलेंगे। वहीं, पंजाब में कप्तान लोकेश राहुल 11 करोड़ और ग्लेन मैक्सवेल 10.75 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर हैं।

पिच और मौसम रिपोर्ट

अबु धाबी में मैच के दौरान आसमान साफ रहेगा। अबु धाबी में तापमान 28 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। पिच से बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। यहां स्लो विकेट होने के कारण स्पिनर्स को भी काफी मदद मिलेगी। अबु धाबी में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी। अबु धाबी में पिछले 44 टी-20 में पहले गेंदबाजी करने वाली टीम की जीत का सक्सेस रेट 56.81% रहा है। अबु धाबी में रिकॉर्ड

इस मैदान पर हुए कुल टी-20 : 44
पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती : 19
पहले गेंदबाजी करने वाली टीम जीती : 25
पहली पारी में टीम का औसत स्कोर : 137
दूसरी पारी में टीम का औसत स्कोर : 128

कोलकाता ने 2 बार खिताब जीता, पंजाब को अब भी इंतजार

आईपीएल इतिहास में कोलकाता ने अब तक दो बार फाइनल (2014, 2012) खेला और दोनों बार चैम्पियन रही है। वहीं, पंजाब ने अब तक एक बार भी खिताब नहीं जीता है। 2014 में उसने फाइनल में जगह जरूर बनाई थी, लेकिन उसे कोलकाता के हाथों 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

आईपीएल में कोलकाता का सक्सेस रेट पंजाब से ज्यादा

आईपीएल में कोलकाता का सक्सेस रेट 52.73% है। केकेआर ने अब तक कुल 183 मैच खेले हैं। जिसमें उसने 95 मैच जीते और 88 हारे हैं। वहीं, पंजाब का सक्सेस रेट 45.32% है। पंजाब ने अब तक कुल 182 मैच खेले हैं। जिसमें उसे 83 मैचों में जीत मिली और 99 में हार का सामना करना पड़ा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका