Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

KKR Vs DC : कोलकाता ने दिल्ली को 59 रन के बड़े अंतर से हराया, वरुण चक्रवर्ती बने मैन ऑफ द मैच

कोलकाता ने दिल्ली को 59 रन के बड़े अंतर से हराया और प्ले-ऑफ के लिए अपना दावा और मजबूत कर लिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 24 Oct 2020 7:57:53

KKR Vs DC : कोलकाता ने दिल्ली को 59 रन के बड़े अंतर से हराया, वरुण चक्रवर्ती बने मैन ऑफ द मैच

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच हुए मैच में कोलकाता ने दिल्ली को 59 रन के बड़े अंतर से हराया और प्ले-ऑफ के लिए अपना दावा और मजबूत कर लिया। कोलकाता ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की और 195 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में दिल्ली 9 विकेट पर 135 रन ही बना सकी। वरुण चक्रवर्ती ने अपने आईपीएल करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उन्होंने 4 ओवर में 20 रन देकर 5 विकेट लिए। दिल्ली के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 47 रन बनाए। इसके अलावा ऋषभ पंत ने 27 रन की पारी खेली। वहीं, केकेआर के लिए वरुण के अलावा पैट कमिंस को 3 और लोकी फर्ग्यूसन को एक विकेट मिला। वरुण चक्रवर्ती को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

पंत-अय्यर के बीच 63 रन की पार्टनरशिप हुई

ओपनर्स के जल्दी आउट होने के बाद अय्यर और पंत ने पारी को संभाला। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 63 रन की पार्टनरशिप हुई। खतरनाक होती इस पार्टनरशिप को वरुण चक्रवर्ती ने तोड़ा। वरुण ने पंत को 27 रन के निजी स्कोर पर शुभमन गिल के हाथों कैच कराया।
दिल्ली के ओपनर जल्दी आउट हुए

दिल्ली की शुरुआत खराब रही। अजिंक्य रहाणे इनिंग्स की पहली बॉल पर आउट हुए। उन्हें 0 के निजी स्कोर पर पैट कमिंस ने आउट किया। इसके बाद शिखर धवन भी कुछ खास नहीं कर सके और 6 रन बनाकर कमिंस का दूसरा शिकार बने।

दिल्ली ने बनाए 6 विकेट पर 194 रन

इससे पहले नीतीश राणा (81) और सुनील नरेन (64) की फिफ्टी की बदौलत कोलकाता ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 194 रन बनाए। राणा की यह आईपीएल में 10वीं और नरेन की चौथी फिफ्टी है। इसके अलावा इयोन मॉर्गन 17 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, दिल्ली के एनरिच नोर्तजे, कगिसो रबाडा और मार्कस स्टोइनिस को 2-2 विकेट मिले।

राणा ने अपने ससुर को दिया ट्रिब्यूट

राणा ने मैच के दौरान अपने दिवंगत ससुर सुरिंदर मारवाह को एक इमोशनल ट्रिब्यूट दिया। उनका शुक्रवार को कैंसर की वजह से उनका निधन हो गया था। फिफ्टी पूरी करने के बाद उन्होंने जर्सी दिखाई, जिस पर सुरिंदर नाम लिखा था। आईपीएल ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर इसकी पुष्टि की। कोलकाता ने पावर-प्ले में 2 विकेट गंवाए

कोलकाता के लिए नीतीश राणा ने शुभमन गिल के साथ ओपन किया। गिल सिर्फ 9 रन की बना सके और एनरिच नोर्तजे की बॉल पर अक्षर पटेल को कैच दे बैठे। इसके बाद राहुल त्रिपाठी (13) को बोल्ड की नोर्तजे ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। कोलकाता ने पावर-प्ले में 2 विकेट पर 36 रन बनाए। इसके बाद दिनेश कार्तिक सिर्फ 3 रन ही बना सके और कगिसो रबाडा की बॉल पर आउट हुए।

राणा-नरेन ने संभाली पारी

3 विकेट जल्दी गंवाने के बाद नीतीश राणा और सुनील नरेन ने पारी को संभाला। दोनों संभलकर खेलते हुए खराब बॉल पर चौके-छक्के लगाए। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 115 रन की पार्टनरशिप हुई।

सबसे सस्ते-महंगे खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस

कोलकाता के सबसे महंगे खिलाड़ी पैट कमिंस रहे। उन्हें सीजन के 15.50 करोड़ रुपए मिलेंगे। उन्होंने 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट लिए। टीम की प्लेइंग इलेवन में सबसे सस्ते प्लेयर प्रसिद्ध कृष्णा (20 लाख) रहे। उन्होंने 2 ओवर में 19 रन दिए और कोई विकेट नहीं ले सके।

वहीं, दिल्ली में ऋषभ पंत 15 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर रहे। उन्होंने 33 बॉल पर 27 रन की पारी खेली। टीम की प्लेइंग इलेवन में सबसे सस्ते प्लेयर तुषार देशपांडे (20 लाख) रहे। उन्होंने 4 ओवर में 40 रन दिए और कोई विकेट नहीं ले सके।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका