न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

KXIP vs KKR : फेंस कर रहे मैच शुरू होने का बेसब्री से इंतजार, इन 5 खिलाड़ियों पर रहेगी निगाहें

पंजाब की टीम अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर है। आज के मैच में कुछ खिलाड़ी हैं जिन पर सभी की नजरें टिकी होगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 10 Oct 2020 11:13:21

KXIP vs KKR : फेंस कर रहे मैच शुरू होने का बेसब्री से इंतजार, इन 5 खिलाड़ियों पर रहेगी निगाहें

आईपीएल के 13वें सीजन का 24वां मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जाना है। पंजाब की टीम को लगातार चार मैचों में हार मिली है। कोलकाता को चेन्नई से मिली जीत के चलते वे आत्मविश्वास से ओतप्रोत हैं। दोनों टीम में दिग्गज खिलाड़ी हैं जो मैच का रोमांच बढ़ाने का काम करेंगे। पंजाब की टीम अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर है। आज के मैच में कुछ खिलाड़ी हैं जिन पर सभी की नजरें टिकी होगी।

निकोलस पूरन

निकोलस पूरन ने पंजाब के लिए अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। सनराइजर्स के खिलाफ हुए पिछले मैच में उन्होंने 37 गेंदों पर 7 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। अपनी पारी में उन्होंने सात छक्के और पांच चौके लगाए थे। इसके अलावा फील्डिंग में भी पूरन ने जबर्दस्त खेल दिखाया है। बाएं हाथ के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने किंग्स इलेवन के मिडल-ऑर्डर को धार और रफ्तार दी है। लगातार चार मैच हार चुकी किंग्स की टीम को अगर कोलकाता के खिलाफ जीत की पटरी पर लौटना है तो इस कैरेबियाई बल्लेबाज पर काफी दारोमदार होगा।

रवि बिश्नोई

अंडर-19 वर्ल्ड कप से आईपीएल में पहुंचे इस इस स्पिनर ने अपने खेल से सभी को प्रभावित किया है। सनराइजर्स के खिलाफ हुए मुकाबले में शुरुआत में उनकी गेंदबाजी पर आक्रामक प्रहार हुए लेकिन बिश्नोई ने अच्छी वापसी की और तीन विकेट लिए। युवा लेग स्पिनर को अब इयॉन मॉर्गन, आंद्रे रसल जैसे आक्रामक बल्लेबाजों के खिलाफ अपनी गेंदबाजी की परीक्षा देनी होगी। पंजाब ने बिश्नोई पर भरोसा जताया है और अभी तक वह इस भरोसे पर खरे उतरे हैं।

राहुल त्रिपाठी

राहुल त्रिपाठी को कोलकाता के खिलाफ सीजन के अपने दूसरे मैच में पारी की शुरुआत करने का मौका मिला। कोलकाता की चेन्नै के खिलाफ जीत में त्रिपाठी ने अहम भूमिका निभाई। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 51 गेंद पर 81 रन की पारी खेली थी। उनकी पारी की मदद से टीम ने सीजन में तीसरी जीत दर्ज की। त्रिपाठी ने अभी तक दो मैच में 117 रन बनाए हैं। पंजाब के खिलाफ भी त्रिपाठी को पारी की शुरुआत करने का मौका मिल सकता है और इस खिलाड़ी की पूरी कोशिश उसका फायदा उठाते हुए टीम को मजबूत शुरुआत देने की होगी।

पैट कमिंस

कमिंस को अपने पिछले मैच में भले ही कोई विकेट न मिला हो लेकिन उन्होंने कसी हुई गेंदबाजी की और अपने चार ओवरों में सिर्फ 25 रन दिए। दाएं हाथ के इस खिलाड़ी की गिनती दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में होती है। केकेआर की टीम एक बार फिर अपने इस ऑस्ट्रेलियाई बोलर पर निर्भर करेगी। इतना ही नहीं कमिंस निचले क्रम में आकर बल्ले से भी उपयोगी पारियां खेल सकते हैं।

वरुण चक्रवर्ती

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए तमिलनाडु के इस मिस्ट्री स्पिनर ने अहम मौकों पर परफॉर्म किया है। चेन्नै सुपर किंग्स के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी ने पारी के अंत में इनके ओवर की पहल ही गेंद पर चौका लगाया। लेकिन चक्रवर्ती ने संयम नहीं खोया और अपनी फिरकी में धोनी को फंसाकर अगली ही गेंद पर बोल्ड कर दिया मुश्किल ओवरों में उन्होंने धैर्य और संयम से गेंदबाजी की है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
रेस कोर्स मस्जिद को खाली कराने के नोटिस पर ओवैसी का विरोध, किरेन रिजिजू से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग
रेस कोर्स मस्जिद को खाली कराने के नोटिस पर ओवैसी का विरोध, किरेन रिजिजू से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग
150 सीटों पर कांग्रेस की नजर, क्या अखिलेश यादव मानेंगे प्रियंका गांधी की मांग?
150 सीटों पर कांग्रेस की नजर, क्या अखिलेश यादव मानेंगे प्रियंका गांधी की मांग?
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
टाइगर श्रॉफ नहीं सलमान खान थे निशाने पर? ‘भाईजान’ के घर की रेकी के बाद शूटर्स ने क्यों बदला प्लान
टाइगर श्रॉफ नहीं सलमान खान थे निशाने पर? ‘भाईजान’ के घर की रेकी के बाद शूटर्स ने क्यों बदला प्लान
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप