न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

KXIP vs KKR : अंकतालिका में सबसे नीचे वाली पंजाब टीम आज भिड़ेगी आत्मविश्वास से ओतप्रोत कोलकाता नाइटराइडर्स से

पंजाब टीम अंकतालिका में सबसे नीचे हैं जिसके सामने कोलकाता के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करने की चुनौती होगी। दूसरी ओर कोलकाता आत्मविश्वास से ओतप्रोत हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 10 Oct 2020 10:09:26

KXIP vs KKR : अंकतालिका में सबसे नीचे वाली पंजाब टीम आज भिड़ेगी आत्मविश्वास से ओतप्रोत कोलकाता नाइटराइडर्स से

आज आईपीएल में डबल हेडर (एक दिन में 2 मैच) होने हैं जिसमें 24वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के बीच होना हैं। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। पंजाब टीम अंकतालिका में सबसे नीचे हैं जिसके सामने कोलकाता के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करने की चुनौती होगी। दूसरी ओर कोलकाता आत्मविश्वास से ओतप्रोत हैं।

कोलकाता नाइटराइडर्स

पांच हार और एकमात्र जीत के बाद पंजाब दो अंक लेकर तालिका में सबसे नीचे है जबकि केकेआर तीन जीत के साथ छह अंक लेकर चौथे स्थान पर है। कुछ मैचों में खराब प्रदर्शन के बाद केकेआर खिताब के प्रबल दावेदारों में शामिल हो गई है चूंकि उसके अधिकांश खिलाड़ी फॉर्म में हैं। शुभमन गिल सलामी बल्लेबाज के तौर पर प्रभावित कर रहे हैं जबकि राहुल त्रिपाठी में गजब का आत्मविश्वास है, उन्होंने दो दिन पहले चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ 87 रन की पारी खेली। सुनील नरेन शुरूआती विफलताओं के बाद बल्ले और गेंद से फार्म में लौटे हैं। मध्यक्रम में इयोन मॉर्गन की मौजूदगी टीम को मजबूती देती है और नितीश राणा ने भी प्रभावित किया है। आंद्रे रसेल ने हालांकि अभी तक वह फॉर्म नहीं दिखाया है जिसके लिए वह जाने जाते हैं। तेज गेंदबाजी में कमलेश नागरकोटी और शिवम मावी के अलावा पैट कमिंस हैं जबकि स्पिन का दारोमदार नरेन और वरूण चक्रवर्ती संभालेंगे।

किंग्स इलेवन पंजाब

टीम की बल्लेबाजी का दारोमदार केएल राहुल और मयंक अग्रवाल पर होगा। क्रिस गेल अगर फिट होते हैं तो इस आईपीएल में पहला मैच खेलेंगे। वह 'फूड पाइजनिंग' का शिकार हो गए थे। गेल की जगह आउट ऑफ फॉर्म चल रहे ग्लेन मैक्सवेल की छुट्टी होना तय है। डेथ ओवर्स की गेंदबाजी पंजाब के लिए चिंता का विषय रही है और केकेआर जैसी मजबूत टीम के खिलाफ इस पर विशेष ध्यान देना होगा। पिछले मैच में हरप्रीत बरार, सरफराज खान और इंग्लिश पेसर क्रिस जॉर्डन के बदले प्रभसिमरन सिंह, अर्शदीप सिंह और अफगानी स्पिनर मुजीब-उर-रहमान को टीम में शामिल किया गया था। तीनों ने ही अपने खेल से प्रभावित किया था।

पंजाब-कोलकाता के सबसे महंगे खिलाड़ी

कोलकाता के सबसे महंगे खिलाड़ी पैट कमिंस हैं। उन्हें सीजन के 15.50 करोड़ रुपए मिलेंगे। इसके बाद सुनील नरेल का नबंर आता है, जिन्हें सीजन के 12.50 करोड़ रुपए मिलेंगे। वहीं, पंजाब में कप्तान लोकेश राहुल 11 करोड़ और ग्लेन मैक्सवेल 10.75 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर हैं।

पिच और मौसम रिपोर्ट

अबु धाबी में मैच के दौरान आसमान साफ रहेगा। अबु धाबी में तापमान 28 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। पिच से बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। यहां स्लो विकेट होने के कारण स्पिनर्स को भी काफी मदद मिलेगी। अबु धाबी में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी। अबु धाबी में पिछले 44 टी-20 में पहले गेंदबाजी करने वाली टीम की जीत का सक्सेस रेट 56.81% रहा है।

अबु धाबी में रिकॉर्ड

इस मैदान पर हुए कुल टी-20 : 44
पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती : 19
पहले गेंदबाजी करने वाली टीम जीती : 25
पहली पारी में टीम का औसत स्कोर : 137
दूसरी पारी में टीम का औसत स्कोर : 128

कोलकाता ने 2 बार खिताब जीता, पंजाब को अब भी इंतजार

आईपीएल इतिहास में कोलकाता ने अब तक दो बार फाइनल (2014, 2012) खेला और दोनों बार चैम्पियन रही है। वहीं, पंजाब ने अब तक एक बार भी खिताब नहीं जीता है। 2014 में उसने फाइनल में जगह जरूर बनाई थी, लेकिन उसे कोलकाता के हाथों 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

आईपीएल में कोलकाता का सक्सेस रेट पंजाब से ज्यादा

आईपीएल में कोलकाता का सक्सेस रेट 52.73% है। केकेआर ने अब तक कुल 183 मैच खेले हैं। जिसमें उसने 95 मैच जीते और 88 हारे हैं। वहीं, पंजाब का सक्सेस रेट 45.32% है। पंजाब ने अब तक कुल 182 मैच खेले हैं। जिसमें उसे 83 मैचों में जीत मिली और 99 में हार का सामना करना पड़ा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स 2026: भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास, कुमकुम-अंकिता-कीर्ति की तिकड़ी ने रिकर्व महिला इवेंट में दिलाया पहला गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास, कुमकुम-अंकिता-कीर्ति की तिकड़ी ने रिकर्व महिला इवेंट में दिलाया पहला गोल्ड
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
खून से लथपथ थे कैप्टन स्मित मच्छार, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; को-पायलट के हमले की सामने आई वजह
खून से लथपथ थे कैप्टन स्मित मच्छार, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; को-पायलट के हमले की सामने आई वजह
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
2 अक्टूबर को मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन और तरक्की के रास्ते
2 अक्टूबर को मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन और तरक्की के रास्ते
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल