न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोलकाता: इस बार दुर्गा पूजा पर होगा कुछ खास, बालाकोट एयर स्ट्राइक की थीम पर सजेगा मां का पंडाल, TMC ने इस बात का किया विरोध

दुर्गा पूजा के दौरन इस बार पश्चिम बंगाल (West Bengal) के कोलकाता (Kolkata) में पंडाल कुछ खास अंदाज में बनाया जा रहा है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 15 Sep 2019 9:42:46

कोलकाता: इस बार दुर्गा पूजा पर होगा कुछ खास, बालाकोट एयर स्ट्राइक की थीम पर सजेगा मां का पंडाल, TMC ने इस बात का किया विरोध

दुर्गा पूजा (Durga Pooja) के दौरन इस बार पश्चिम बंगाल (West Bengal) के कोलकाता (Kolkata) में पंडाल कुछ खास अंदाज में बनाया जा रहा है। अपनी स्थापना के 50वें वर्षगांठ के अवसर पर कोलकाता यंग बॉयज क्लब बालाकोट एयर स्ट्राइक (Air Strike) पर आधारित झांकी बना रहा है। क्लब इस हवाई हमले को मिट्टी के मॉडल और डिजिटल प्रोजेक्शन के माध्यम से पेश करेगी। समिति ने कहा है कि विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान की आदमकद प्रतिमा पंडाल के गेट पर होगी और लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेगी। पंडाल में अभिनंदन की वतन वापसी और पूरे देशवासियों द्वारा उन्हें कंधे पर बिठाने की झांकी भी तैयार की जाएगी। सेंट्रल कोलकाता की ताराचंद दत्ता गली की दुर्गा पूजा काफी चर्चित है। समिति ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अनुरोध किया है कि वह इस साल उनकी पूजा का उद्घाटन करें। वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता मुकुल राय ने शाह को आमंत्रित करने के निर्णय को पूजा आयोजकों का कहा है। जिसमें पार्टी का कोई योगदान नहीं है। इस संबंध में शाह को 11 सितंबर को निमंत्रण भेजा गया है। हालांकि तृणमूल कांग्रेस ने अमित शाह को आमंत्रित किए जाने का विरोध किया है।

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मंत्री सुब्रत मुखर्जी ने भाजपा की राज्य इकाई पर दुर्गा पूजा त्यौहार के राजनीतिकरण का आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा एक गलत परंपरा की शुरुआत कर रही है। हालांकि दक्षिण कोलकाता में ट्राइऐंगुलर पार्क स्थित फ्रैंड्स क्लब पूजा समिति के प्रवक्ता ने कहा, 'हम किसी भी राजनीतिक दल से नहीं जुड़े हैं, हमारा कोई भी राजनीतिक रंग नहीं है।'

प्रवक्ता ने कहा कि अमित शाह को केंद्रीय गृह मंत्री के रूप में आमंत्रित किया गया है। उनकी उपस्थिति से राज्य के लोगों को गर्व होगा। दुर्गा पूजा के मुख्य आयोजक राकेश सिंह ने बताया, 'हमें लगा कि इस बार हम अपनी पूजा की थीम बालाकोट एयर स्ट्राइक पर रखकर अपने जवानों को श्रद्धांजलि दे सकते हैं जिन्होंने हमारे देश के लिए कुर्बानी दी है।'

गौरतलब है कि विंग कमांडर अभिनंदन (Wing Commander Abhinandan Varthaman) ने पाकिस्तानी विमानों का पीछा करते हुए मिग-21 बाइसन विमान से पाकिस्तान के आधुनिक एफ-16 विमान को मार गिराया था। हालांकि इस दौरान उनका विमान भी पाकिस्तान की सीमा के अंदर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसके बाद उन्हें पकड़ लिया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका