न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

समय पर भर लें इनकम टैक्स रिटर्न, वर्ना देनी होगी इतने रुपये तक की पेनल्टी

अगर आपने 2018-19 का इनकम टैक्स रिटर्न (Income Tax Return) नहीं भरा है तो निर्धारित समय-सीमा के भीतर भर लीजिए वरना आपको पेनल्टी देनी होगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 16 Jul 2019 5:28:32

समय पर भर लें इनकम टैक्स रिटर्न, वर्ना देनी होगी इतने रुपये तक की पेनल्टी

अगर आपने 2018-19 का इनकम टैक्स रिटर्न (Income Tax Return) नहीं भरा है तो निर्धारित समय-सीमा के भीतर भर लीजिए वरना आपको पेनल्टी देनी होगी। ये पेनल्टी 5000 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक हो सकती है। इस साल रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। हालांकि, आयकर विभाग ने फॉर्म 16 जारी करने की तिथि 10 जुलाई तक बढ़ा दी थी, जिससे यह संभावना बन रही है कि वित्त वर्ष 2018-19 के लिए रिटर्न भरने की तारीख भी आगे बढ़ाई जा सकती है। खैर, आप इस चक्कर न पड़ते हुए समय पर अपना रिटर्न दाखिल कर दें। बता दे, समय-सीमा के बाद आईटीआर फाइल करने पर पेनल्टी का ऐलान बजट 2017 में किया गया था, जो आकलन वर्ष 2018-19 से लागू हो गया, जिसमें वित्त वर्ष 2017-18 का आईटीआर फाइल किया गया था। उससे पहले संबंधित आकलन वर्ष की समय-सीमा पार करने के बाद जुर्माना लादने का पूरा अधिकार असेसिंग ऑफिसर के पास होता था। अब इनकम टैक्स ऐक्ट में सेक्शन 234 F डाल दिया गया जिसके तहत लेट फाइलिंग पर पेनल्टी तय कर दिया गया है।

जानिए पेनल्टी या फीस के क्या हैं नियम

आपके लिए जानना जरूरी है कि इनकम टैक्स रिटर्न (Income Tax Return) समय से न भरने के चलते पेनल्टी (Penalty) के नए नियम क्या हैं। आप 31 जुलाई तक रिटर्न भर सकते हैं लेकिन सरकार के नए नियमों के मुताबिक अगर टाइम पर रिटर्न नहीं भरा तो अलग-अलग समय के मुताबिक अलग-अलग पेनल्टी देनी पड़ सकती है।

- अगर आपकी सालाना आय 5 लाख रुपये तक है और आप 31 जुलाई के बाद आयकर रिटर्न भरते हैं तो आपसे पेनल्टी के रूप में 1000 हजार ही वसूले जा सकते हैं। यानी, ऐसे टैक्सपेयर्स 31 जुलाई, 2019 के बाद और 31 मार्च, 2020 के तक जब भी आईटीआईर फाइल करेंगे, उन्हें लेट फाइन के तौर पर 1 हजार रुपये ही लगेंगे।

- वही आगर आपकी सालाना आय 5 लाख रुपये से ज्यादा है तो 31 जुलाई के बाद इनकम टैक्स रिटर्न भरने पर 5000 रुपये की पेनल्टी देनी होगी।

- इसके अलावा अगर 5 लाख से ज्यादा आय वाले अगर 31 दिसंबर 2019 के बाद अपना इनकम टैक्स रिटर्न भरेंगे तो उन्हें 10,000 रुपये तक की पेनल्टी देनी होगी।

हालांकि हर साल इनकम टैक्स विभाग 5 अगस्त या 7 अगस्त तक आयकर रिटर्न भरने की तारीख बढ़ा देता है पर इस बर भी ऐसा होगा ये निश्चित तौर पर नहीं कहा जा सकता है। लिहाजा आपको 31 जुलाई तक अपना आयकर रिटर्न हर हाल में भर देना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत