न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उच्च शिक्षा मंत्री ने राजसमन्द के कुरज पंचायत में लाखों के विकास कार्यों का लोकार्पण किया

उच्च शिक्षा मंत्री श्रीमती किरण माहेश्वरी का सोमवार को राजसंमद के कुरज तथा आस-पास के कई गांवों के बड़ी संख्या में क्षेत्र वासियों ने जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया और ग्रामीण क्षेत्रों में ऎतिहासिक और अपूर्व विकास की सौगात देने के लिए आभार जताया

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 03 Apr 2018 11:31:04

उच्च शिक्षा मंत्री ने राजसमन्द के कुरज पंचायत में लाखों के विकास कार्यों का लोकार्पण किया

राजसंमद । उच्च शिक्षा मंत्री श्रीमती किरण माहेश्वरी का सोमवार को राजसंमद के कुरज तथा आस-पास के कई गांवों के बड़ी संख्या में क्षेत्र वासियों ने जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया और ग्रामीण क्षेत्रों में ऎतिहासिक और अपूर्व विकास की सौगात देने के लिए आभार जताया। उच्च शिक्षा मंत्री ने सोमवार को कुरज, मंडपिया, खेड़ा, वाड़िया, मऊ आदि दर्जन भर गांवों का दौरा किया और सघन जनसम्पर्क करते हुए ग्रामीणों से चर्चा की, विकास की जरूरतों की जानकारी ली तथा समस्याओं को सुनते हुए इनके समाधान की पहल की व संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को इस बारे में सख्त निर्देश दिए।

bjp,rajasthan,rajasthan news,kiran maheshwari,rajsamand

उच्च शिक्षा मंत्री कुरज कस्बे में ग्रामीण जल योजना के पुनर्गठन कार्यों के अन्तर्गत 162 लाख की लागत से पानी की टंकी निर्माण एवं पाईप लाईन स्थापना तथा पंप हाउस निर्माण आदि के कार्यों का लोकार्पण कर इसे कुरज की जनता को समर्पित किया।

उन्होनेे मंडफिया खेड़ा में लगभग 63 लाख रुपए की लागत से बनी पेयजल योजना का भी लोकार्पण किया। इस योजना में खुला कुंआ, पाईपलाईन, भूतल उच्च जलाशय एवं पंप मशीनरी आदि के कार्य हुए हैं।

श्रीमती माहेश्वरी ने लोकार्पण समारोह में बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए क्षेत्र में हुए अपूर्व विकास कार्यों की आंकड़ों सहित जानकारी दी और कहा कि क्षेत्र में जैसा विकास वर्तमान सरकार के अब तक के कार्यकाल में हुआ है वैसा पहले कभी नहीं हुआ। सरकार ने ग्रामीणों की जरूरतों का अपने स्तर पर ही आकलन कर सभी तरफ ग्राम्य विकास की जो गंगा बहाई है वह अपने आप में कीर्तिमान है।

bjp,rajasthan,rajasthan news,kiran maheshwari,rajsamand

उच्च शिक्षा मंत्री ने कुरज व आस-पास के क्षेत्रों में हुए ग्रामीण विकास कार्यों और सरकार की उपलब्धियों का खाका खींचते हुए बताया कि कुरज ग्राम पंचायत में वर्तमान सरकार ने बहुत बड़ी संख्या में विकास किया है। इनमें 1.51 करोड़ की लागत से डायमण्ड बावजी से बनास नदी नहर निर्माण कार्य, एक करोड़ की लागत से वाडिया मदारा डामरीकरण रोड, 60 लाख की लागत से अहीर मोहल्ला कुरज में गौरव पथ निर्माण, 80 लाख की लागत वाले राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कमरे निर्माण कार्य, कुरज ग्राम पंचायत के सभी कस्बों मंडपिया खेड़ा, वाडिया और मऊ में 10 सामुदायिक भवनों के निर्माण के लिए लगभग 30 लाख रुपए की अपने मद से स्वीकृति आदि का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सरकार गांवों के विकास तथा गरीबों के कल्याण का काम सर्वोच्च प्राथमिकता से कर रही है और ये कार्य और भी अधिक तेजी के साथ निरन्तर जारी रहेंगे। ग्रामीणों से उन्होंने कहा कि वे सरकार के कामों का पूरा-पूरा लाभ पाने के लिए आगे आएं और विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों से जुड़कर पारिवारिक और सामाजिक खुशहाली को और अधिक विस्तार दें।

bjp,rajasthan,rajasthan news,kiran maheshwari,rajsamand

इस दौरान कला राजौरा, अरुण बोहरा, जिला परिषद सदस्य सत्यनारायण राजोरा, अनिल चौधरी, कमलेश राजोरा, कन्हैयालाल स्वर्णकार, रोशन टुकलिया सहित क्षेत्र के ग्राम्य जन प्रतिनिधिगण, समाजसेवी आदि साथ थे।

bjp,rajasthan,rajasthan news,kiran maheshwari,rajsamand

उच्च शिक्षा मंत्री ने ग्राम्यांचलों में जगह-जगह जन सुनवाई कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना व कहा कि तमाम समस्याओं से ग्रामीणों को मुक्ति दिलाने और बहुद्देश्यीय विकास के आयामों से जोड़ने के लिए व्यापक एवं भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीण अंचलों में सभी स्थानों पर उच्च शिक्षा मंत्री का जोरदार स्वागत किया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन