Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

SRH vs KXIP : हैदराबाद टॉस जीतकर पहले करेगी बल्लेबाजी, क्या आज अंकतालिका में उठ पाएगी पंजाब

हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हैदराबाद ने टीम में एक बदलाव किया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 08 Oct 2020 7:24:58

SRH vs KXIP : हैदराबाद टॉस जीतकर पहले करेगी बल्लेबाजी, क्या आज अंकतालिका में उठ पाएगी पंजाब

आज दुबई में आईपीएल के 13वें सीजन का 22वां मैच किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हैदराबाद ने टीम में एक बदलाव किया है। सिद्धार्थ कौल की जगह खलील अहमद की टीम में वापसी हुई है। वहीं, पंजाब की टीम में 3 बदलाव किए गए हैं। हरप्रीत बरार, क्रिस जॉउर्न और सरफराज खान की जगह प्रबसिमरन सिंह, अर्शदीप सिंह और मुजीब-उर-रहमान को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। दोनों टीम मुश्किलों का सामना कर रही हैं और जीत की दरकार हैं। जहां पंजाब के गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है।

पिच और मौसम रिपोर्ट

दुबई में मैच के दौरान आसमान साफ रहेगा। तापमान 24 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। पिच से बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। यहां स्लो विकेट होने के कारण स्पिनर्स को भी काफी मदद मिलेगी। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी। दुबई में इस आईपीएल से पहले यहां हुए पिछले 61 टी-20 में पहले बल्लेबाजी वाली टीम की जीत का सक्सेस रेट 55.74% रहा है।
वॉर्नर और बेयरस्टो पर अहम जिम्मेदारी

हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर और ओपनर जॉनी बेयरस्टो पर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी। मनीष पांडे अब तक कुछ खास नहीं कर पाए हैं। ऐसे में युवा खिलाड़ियों पर दबाव कम करने के लिए इन तीनों बल्लेबाजों को ऊपर से रन बनाने होंगे।

हैदराबाद की बैटिंग है दमदार

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उसके गेंदबाज 223 रन के स्कोर का बचाव नहीं कर पाए। चेन्नै सुपर किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में उसने 178 रन का लक्ष्य देने के बावजूद दस विकेट से हार झेली। ऐसे में उसे अब सनराइजर्स का सामना करना है जिसके शीर्ष क्रम में जॉनी बेयरस्टॉ, डेविड वॉर्नर, मनीष पांडे और केन विलियमसन जैसे बल्लेबाज हैं। ये सभी किंग्स इलेवन के गेंदबाजों की कमजोरी का फायदा उठाना चाहेंगे। सनराइजर्स को रविवार को मुंबई इंडियंस से 34 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

नटराजन और राशिद पर होगा दबाव

भुवनेश्वर की अनुपस्थिति में सनराइजर्स का आक्रमण कमजोर हो गया है। टी नटराजन को छोड़कर संदीप शर्मा और सिद्धार्थ कौल ने रन लुटाए हैं। समद भी खर्चीले साबित हुए है और ऐसे में वॉर्नर को मुंबई के खिलाफ विलियमसन से गेंदबाजी करवानी पड़ी थी। ऐसी स्थिति में किंग्स इलेवन के खिलाफ मैच में नटराजन और स्पिनर राशिद खान पर काफी दबाव रहेगा। सनराइजर्स के पास अफगानिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी और वेस्टइंडीज के फैबियन एलेन को अंतिम एकादश में रखने का विकल्प है लेकिन उन्हें टीम में रखने पर विलियमसन को बाहर बैठना होगा। राहुल और मयंक के अलावा पंजाब के बाकी बल्लेबाज नहीं चल रहे

सीजन में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल और मयंक अग्रवाल टॉप-3 में हैं। लेकिन ग्लेन मैक्सवेल, सरफराज खान समेत मिडिल ऑर्डर बैट्समैन की खराब फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।

केएल राहुल को चिंता दे रही हैं ये बातें

कप्तान केएल राहुल शानदार फॉर्म में हैं तथा उन्होंने दो अर्धशतक और एक शतक लगाया है जबकि मयंक अग्रवाल एक शतक और एक अर्धशतक लगा चुके हैं। इन दोनों ने अब तक बल्लेबाजी में मुख्य जिम्मेदारी निभायी है। निकोलस पूरन भी अच्छी भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन ग्लेन मैक्सवेल अब तक नहीं चल पाए हैं। लेकिन अच्छी बल्लेबाजी के बावजूद किंग्स इलेवन को अपनी निराशाजनक गेंदबाजी के कारण हार का सामना करना पड़ा। मोहम्मद शमी को छोड़कर उसका कोई भी अन्य गेंदबाज निरंतर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया है।

डेथ ओवर में पंजाब की गेंदबाजी कमजोर

पंजाब के गेंदबाज शुरुआती ओवरों में तो शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं, लेकिन डेथ ओवरों में उनकी गेंदबाजी टीम को बड़ा स्कोर डिफेंड करने से नहीं रोक पा रही है। मोहम्मद शमी ने 5 मैचों में 8 और शेल्डन कॉटरेल ने 5 मैचों में 5 विकेट लिए हैं। रवि बिश्नोई ने अपनी धारदार गेंदबाजी से सभी प्रभावित किया है।

पंजाब-हैदराबाद के महंगे प्लेयर्स

हैदराबाद के सबसे महंगे खिलाड़ी डेविड वॉर्नर हैं। उन्हें फ्रेंचाइजी सीजन का 12.50 करोड़ रुपए देगी। इसके बाद टीम के दूसरे महंगे खिलाड़ी मनीष पांडे (11 करोड़) हैं। वहीं, पंजाब में कप्तान लोकेश राहुल 11 करोड़ और ग्लेन मैक्सवेल 10.75 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका