Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

KXIP vs SRH : पंजाब ने हैदराबाद को दिया 127 रन का टारगेट, सीजन का दुबई में सबसे छोटा लक्ष्य

पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद को 127 रन का टारगेट दिया। यह इस सीजन का दुबई में सबसे छोटा लक्ष्य है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 24 Oct 2020 9:38:35

KXIP vs SRH : पंजाब ने हैदराबाद को दिया 127 रन का टारगेट, सीजन का दुबई में सबसे छोटा लक्ष्य

इस समय दुबई में किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच आईपीएल के 13वें सीजन का 43वां मैच खेला जा रहा हैं। हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ऐसे में पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद को 127 रन का टारगेट दिया। यह इस सीजन का दुबई में सबसे छोटा लक्ष्य है। इससे पहले 40वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने हैदराबाद को 155 रन का टारगेट दिया था।

पंजाब ने 7 विकेट गंवाकर 126 रन बनाए हैं। टीम को ओपनर लोकेश राहुल और मनदीप सिंह ने सधी हुई शुरुआत दी थी, लेकिन कोई बड़ी पार्टनरशिप नहीं होने से टीम बड़े स्कोर तक नहीं पहुंच सकी। मैच में पंजाब की टीम पर संदीप शर्मा, राशिद खान और जेसन होल्डर पूरी तरह हावी रहे। पंजाब के लिए निकोलस पूरन ने नाबाद 32, राहुल ने 27, क्रिस गेल ने 20, मनदीप ने 17 रन की पारी खेली। हैदराबाद के संदीप, राशिद और होल्डर ने 2-2 विकेट लिए।
यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है। प्लेऑफ में जगह सुनिश्चित करने के लिए इन दोनों टीमों को अपने बाकी बचे मैच जीतने होंगे। हैदराबाद टीम में एक बदलाव किया गया है। शाहबाज नदीम की जगह खलील अहमद को मौका दिया गया। पंजाब की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए गए। मयंक अग्रवाल और जिमी नीशम को बाहर किया गया। उनकी जगह मनदीप सिंह और क्रिस जॉर्डन की वापसी हुई। यहां हराने वाली टीम के लिए प्ले-ऑफ की राह मुश्किल हो जाएगी।

लगातार बॉल पर गेल और राहुल आउट

पंजाब ने 66 रन के स्कोर पर लगातार 2 विकेट गंवाए। क्रिस गेल (20) को जेसन होल्डर ने ओवर की आखिरी बॉल पर डेविड वॉर्नर के हाथों कैच आउट कराया। वहीं, ओवर की पहली बॉल पर राशिद खान ने लोकेश राहुल (27) को बोल्ड किया। इससे पहले ओपनर मनदीप सिंह 17 रन बनाकर आउट हुए। संदीप की बॉल पर राशिद ने उनका कैच लिया। काली पट्टी बांधकर उतरी पंजाब की टीम

पंजाब की टीम मैच में काली पट्टी बांधकर उतरी। दरअसल, गुरुवार को मनदीप के पिता हरदेव सिंह का निधन हो गया था। वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे। मनदीप के पिता को श्रद्धांजलि देने के लिए पंजाब के खिलाड़ियों ने काली पट्टी बांधी।

दोनों टीम में विदेशी खिलाड़ी

हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन में कप्तान डेविड वॉर्नर समेत जॉनी बेयरस्टो, जेसन होल्डर और राशिद खान विदेशी प्लेयर हैं। वहीं, पंजाब की टीम में क्रिस गेल, निकोलस पूरन, ग्लेन मैक्सवेल और क्रिस जॉर्डन शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका