न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

KXIP vs RCB : अभी तक सिर्फ बेंगलुरु से जीती हैं पंजाब, जानें कौन पड़ेगा किस पर भारी

प्लेऑफ की उम्मीद बनाए रखने के लिए अब पंजाब को हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 15 Oct 2020 10:26:28

KXIP vs RCB : अभी तक सिर्फ बेंगलुरु से जीती हैं पंजाब, जानें कौन पड़ेगा किस पर भारी

आज बृहस्पतिवार को आईपीएल मुकाबले में विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और के एल राहुल की अगुवाई वाली किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) का मैच होने जा रहा हैं। दोनों टीम के बीच यह सीजन का दूसरा मैच हैं। पहले मैच में पंजाब ने बेंगलुरु को 97 रन से हराया था जो इस सीजन की अब तक की सबसे बड़ी जीत हैं। लेकिन पंजाब सिर्फ ये ही एक मैच जीता हैं और 7 मैच में 6 हार के साथ अंकतालिका में सबसे नीचे हैं। प्लेऑफ की उम्मीद बनाए रखने के लिए अब पंजाब को हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। पिछले 5 मुकाबलों की बात करें, तो 3 बार बेंगलुरु और 2 बार पंजाब ने जीत दर्ज की है।

टूर्नामेंट में सिर्फ बेंगलुरु से ही जीती है पंजाब

आईपीएल के इस सीजन में पंजाब ने अब तक कुल 7 मैच खेले हैं, जिसमें से उसने कुल 6 मैच हारे हैं और सिर्फ एक मैच बेंगलुरु के खिलाफ ही जीता है। ऐसे में पंजाब दोबारा बेंगलुरु के खिलाफ जीत दर्ज कर अपनी हार की चेन को तोड़ना चाहेगी।

गेल ले सकते हैं मैक्सवेल की जगह

गेल को पिछले दो मैचों में खेलना था लेकिन ‘फूड पॉइजनिंग’ के कारण उन्हें बाहर बैठना पड़ा। अब जबकि वह पूरी तरह से फिट हैं तब यह देखना दिलचस्प होगा कि उन्हें किसकी जगह पर अंतिम एकादश में शामिल किया जाता है। ग्लेन मैक्सवेल को बाहर रखना एक विकल्प हो सकता है क्योंकि वह अभी तक अपना जलवा नहीं दिखा पाए हैं। इसके अलावा किसी विदेशी गेंदबाज की कीमत पर गेल को अंतिम एकादश में रखा जा सकता है।

पंजाब की गेंदबाजी चिंता का विषय

पंजाब के लिए गेंदबाजी चिंता का विषय है। मोहम्मद शमी और रवि बिश्नोई को छोड़कर कोई भी गेंदबाज विशेषकर डेथ ओवरों में प्रभावशाली गेंदबाजी नहीं कर पाया है। सही संतुलन तैयार करने के प्रयास में लगातार बदलाव भी टीम की खराब स्थिति का कारण है।

ऑरेंज कैप की दावेदारी में राहुल-मयंक सबसे आगे

लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल (387) और मयंक अग्रवाल (337) सबसे आगे हैं। दोनों ने सीजन में एक-एक शतक भी जड़ा है। राहुल ने तो बेंगलुरु के खिलाफ की शानदार शतक जड़ा था।

बेंगलुरु में कोहली-डिविलियर्स फॉर्म में लौटे

कप्तान विराट कोहली और एबी डिविलियर्स का लय में लौटना बेंगलुरु के लिए अच्छे संकेत हैं। डिविलियर्स ने पिछले मुकाबले में कोलकाता के खिलाफ 33 बॉल पर 73 रन की पारी खेली थी। वहीं, कोहली भी सीजन में अब तक 2 फिफ्टी लगा चुके हैं।

दोनों टीम के महंगे खिलाड़ी

आरसीबी में कप्तान कोहली सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। टीम उन्हें एक सीजन के 17 करोड़ रुपए देगी। उनके बाद टीम में एबी डिविलियर्स का नाम है, जिन्हें इस सीजन में 11 करोड़ रुपए मिलेंगे। वहीं, पंजाब में कप्तान लोकेश राहुल 11 करोड़ और ग्लेन मैक्सवेल 10.75 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर हैं।

आईपीएल में आरसीबी का सक्सेस रेट 48.09%, यह पंजाब से ज्यादा

आईपीएल में आरसीबी का सक्सेस रेट 48.09% है। उसने लीग में अब तक 188 मैच खेले हैं, जिसमें उसे 89 मैचों में जीत हासिल हुई और 95 में हार का सामना करना पड़ा। वहीं 4 मैच बेनतीजा रहे। दूसरी ओर पंजाब का पंजाब का सक्सेस रेट 45.08% है। पंजाब ने अब तक कुल 183 मैच खेले हैं, जिसमें उसे 83 में जीत और 100 में हार मिली।

बेंगलुरु और पंजाब दोनों ही खिताब नहीं जीत सके

आरसीबी ने 2009 में अनिल कुंबले और 2011 में डेनियल विटोरी की कप्तानी में फाइनल खेला था। 2016 में विराट की कप्तानी में भी टीम फाइनल में पहुंची। लेकिन हर बार टीम की किस्मत खराब ही रही। वहीं पंजाब ने 2014 में फाइनल खेला था। उसे कोलकाता के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

शी जिनपिंग 7 साल बाद आएंगे भारत, 12-13 सितंबर को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
शी जिनपिंग 7 साल बाद आएंगे भारत, 12-13 सितंबर को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
मुंबई-गोवा हाईवे में 17 साल की देरी पर नितिन गडकरी नाराज, बोले- उद्घाटन में नहीं आऊंगा, मुझे शर्म आती है
मुंबई-गोवा हाईवे में 17 साल की देरी पर नितिन गडकरी नाराज, बोले- उद्घाटन में नहीं आऊंगा, मुझे शर्म आती है
जेडीयू का नाम बदलकर ‘जनता दल नीतीश’ करने की अपील, संजय झा बोले- पार्टी के उत्थान में नीतीश का बड़ा योगदान
जेडीयू का नाम बदलकर ‘जनता दल नीतीश’ करने की अपील, संजय झा बोले- पार्टी के उत्थान में नीतीश का बड़ा योगदान
बिहार: लालगंज में निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरा, 8 मजदूर घायल; दो की हालत गंभीर
बिहार: लालगंज में निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरा, 8 मजदूर घायल; दो की हालत गंभीर
नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिल्ली से गुजरात पहुंचने पर भड़के राज ठाकरे, पूछा- मुंबई में क्यों नहीं...
नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिल्ली से गुजरात पहुंचने पर भड़के राज ठाकरे, पूछा- मुंबई में क्यों नहीं...
जादवपुर यूनिवर्सिटी विवाद पर भड़के शुभेंदु अधिकारी, बोले- ‘कश्मीर की आजादी’ के नारे लगे तो गांधीजी की नहीं, नेताजी की...
जादवपुर यूनिवर्सिटी विवाद पर भड़के शुभेंदु अधिकारी, बोले- ‘कश्मीर की आजादी’ के नारे लगे तो गांधीजी की नहीं, नेताजी की...
AI का कमाल, 80s के दौर में पहुंचे बॉलीवुड सितारे, कियारा-सिद्धार्थ से परिणीति-राघव तक दिखा रेट्रो अंदाज
AI का कमाल, 80s के दौर में पहुंचे बॉलीवुड सितारे, कियारा-सिद्धार्थ से परिणीति-राघव तक दिखा रेट्रो अंदाज
‘हनुमान अंश’ के आएंगे दो और पार्ट, विराट-अनुष्का की एंट्री पर सस्पेंस; मेकर्स ने बताया आगे क्या होगा
‘हनुमान अंश’ के आएंगे दो और पार्ट, विराट-अनुष्का की एंट्री पर सस्पेंस; मेकर्स ने बताया आगे क्या होगा
मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ से अलग होगी अजय देवगन की फिल्म, विजय सालगांवकर की कहानी में आएगा नया ट्विस्ट
मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ से अलग होगी अजय देवगन की फिल्म, विजय सालगांवकर की कहानी में आएगा नया ट्विस्ट
‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ के बीच ‘हैवान’ की एडवांस बुकिंग धीमी, अब तक इतनी हुई कमाई
‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ के बीच ‘हैवान’ की एडवांस बुकिंग धीमी, अब तक इतनी हुई कमाई
देवोलीना भट्टाचार्जी ने बेटे के धर्म पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब, बोलीं- बच्चे को ट्रोल करना किस धर्म में...
देवोलीना भट्टाचार्जी ने बेटे के धर्म पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब, बोलीं- बच्चे को ट्रोल करना किस धर्म में...
सत्य निकेतन PG हादसे में पुलिस का दावा, 100 मीटर दूर था संचालक फिर भी मौके पर नहीं पहुंचा
सत्य निकेतन PG हादसे में पुलिस का दावा, 100 मीटर दूर था संचालक फिर भी मौके पर नहीं पहुंचा
बिग बॉस 20: मनोज तिवारी की बेटी रीति ने बताया अपना दर्द, बोलीं- पिता की वजह से झेलनी पड़ती हैं धमकियां
बिग बॉस 20: मनोज तिवारी की बेटी रीति ने बताया अपना दर्द, बोलीं- पिता की वजह से झेलनी पड़ती हैं धमकियां
फिल्मी दुनिया से दूर अब नई राह पर ये एक्ट्रेस, पति के साथ शुरू किया अपना काम
फिल्मी दुनिया से दूर अब नई राह पर ये एक्ट्रेस, पति के साथ शुरू किया अपना काम