Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

KXIP Vs RR : पंजाब का विजय रथ रोकने में रॉयल्स के इन 5 शूरमाओं का रहा हाथ

आज इस कड़ी में हम आपको रॉयल्स के उन शूरमाओं की जानकारी देने जा रहे हैं जिनकी बदौलत पंजाब का विजय रथ रोकने में मदद मिली।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 31 Oct 2020 8:58:06

KXIP Vs RR : पंजाब का विजय रथ रोकने में रॉयल्स के इन 5 शूरमाओं का रहा हाथ

बीते दिन खेले गए मैच में किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) को लगातार 5 जीत के बाद हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान रॉयल्स (RR) ने 7 विकेट से 17।3 ओवर में ही यह जीत हासिल कर ली। अबू धाबी में खेले गए इस मुकाबले में बल्लेबाजी के दौरान राजस्थान शुरू से ही पंजाब पर हावी रही। इस जीत ने जहां राजस्थान को प्ले-ऑफ की रेस में बरकरार रखा हैं वहीँ पंजाब के लिए मुश्किलें बढ़ाई हैं। आज इस कड़ी में हम आपको रॉयल्स के उन शूरमाओं की जानकारी देने जा रहे हैं जिनकी बदौलत पंजाब का विजय रथ रोकने में मदद मिली।

बेन स्टोक्स

टीम के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने लगातार दूसरे मुकाबले में मैच जिताऊ पारी खेली। उन्होंने मैच में तीनों क्षेत्रों में जबरदस्त प्रदर्शन किया। स्टोक्स ने पहले ओवर में ही मनदीप सिंह का शानदार कैच पकड़ा। इसके बाद गेंदबाजी में उन्होंने केएल राहुल और निकोलस पूरन के बड़े विकेट अपने नाम किए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की तरफ से उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने मात्र 26 गेंदों में सर्वाधिक 50 रन बनाए।
संजू सैमसन

राजस्थान के उप-कप्तान संजू सैमसन का बल्ला एक बार फिर से चला। उन्होंने मात्र 25 गेंदों में तेजी से 48 रन बनाए। सैमसन ने रनआउट होने से पहले चार चौके और तीन छक्के लगाए।

जोफ्रा आर्चर

तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने एक बार फिर से किफायती गेंदबाजी की और विकेट भी चटकाए। आर्चर ने चार ओवर में मात्र 26 रन देकर क्रिस गेल और मनदीप सिंह का विकेट अपने नाम किया। उन्होंने गेल को 99 रनों पर बोल्ड कर उनका शतक रोका। स्टीव स्मिथ

लंबे समय बाद कप्तान स्टीव स्मिथ लय में नजर आए। स्मिथ ने 20 गेंदों में 31 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने पांच चौक लगाए।

जोस बटलर

विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने भी बल्ले से जमकर रन बटोरे। बटलर ने 200 की स्ट्राइक रेट से मात्र 11 गेंदों में 22 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने इस दौरान एक चौका और दो छक्के लगाए।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका