न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बारां : दरिंदगी की हद हुई पार, अपहरण कर पांच महीने तक होता रहा नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म

दरिंदगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां नाबालिग का अपहरण कर उससे पांच महीने तक सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 23 Feb 2021 1:56:51

बारां : दरिंदगी की हद हुई पार, अपहरण कर पांच महीने तक होता रहा नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म

बारां के शाहाबाद थानाक्षेत्र से दरिंदगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां नाबालिग का अपहरण कर उससे पांच महीने तक सामूहिक दुष्कर्म किया गया। 16 वर्षीया किशाेरी का करीब पांच महीने पहले अपहरण कर दाे आराेपी उसके साथ बारी-बारी से ज्यादती करते रहे। पीड़िता के गर्भवती होने पर भी आरोपियों ने उसे नहीं छाेड़ा, बल्कि दरिंदगी की हद पार करते हुए उसका गर्भ तक गिरा दिया। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ अपहरण, ज्यादती, ज्यादती में सहयोग एवं पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया। मामले की जांच महिला अपराध अनुसंधान सेल बारां के डीएसपी राकेश कुमार शर्मा कर रहे हैं।

शाहाबाद थानाक्षेत्र से एक पीड़िता आरोपियों के पास पांच महीने तक बंधक रही। जैसे-तैसे उनके चंगुल से छूटकर शाहाबाद थाने पहुंची और आराेपियाें के खिलाफ रिपोर्ट दी। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी सगे भाई हैं। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी है। एसपी विनीत कुमार बंसल ने बताया कि एक फरवरी को पीड़िता ने शाहाबाद थाने में पेश हाेकर रिपोर्ट दी कि करीब पांच माह पहले वह राशन के गेहूं लेने जा रही थी।

रास्ते में इटावा के आराेपी सगे भाई करवाड़ रोहिल्ली मीना बस्ती निवासी सोजान उर्फ शिवदान पुत्र शंभूदयाल बावरियां व राजाराम बावरियां पुत्र शंभूदयाल बावरियां उसे मिले। दाेनाें ने पीड़िता को उसके गांव ले जाने की बात कहकर उसे जबरन अपनी बाइक पर बैठाया और उनके गांव ले गए। वहां दोनों ने उसे बंधक बनाकर रखा। साथ ही राजाराम पीड़िता को सोजान की पत्नी बनकर रहने के लिए धमकाता रहता था। सोजन ने राजाराम के सहयोग से उसके साथ कई बार ज्यादती की। जब पीड़िता गर्भवती हो गई ताे दोनों आरोपियों ने डाॅक्टर के पास ले जाकर उसका गर्भ गिरवा दिया। जैसे तैसे पीड़िता उनके चंगुल से भागकर अपने पिता के पास पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘डील को लेकर डेस्परेट थे ट्रंप, मैं नहीं चाहता था…’ ईरान के सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई का शांति समझौते पर चौंकाने वाला बयान

संतकबीरनगर में गाजियाबाद जैसे हत्याकांड की गूंज, हिंदू युवक की गला रेतकर हत्या; आक्रोशित भीड़ ने आरोपी का घर व गुमटी फूंकी

नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम

चंबा में दर्दनाक हादसा: खाई में समाई बोलेरो, एक ही गांव के 7 लोगों की मौत; मुंडन समारोह से लौटते समय हुआ हादसा

हापुड़ में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अपराधी ढेर; फायरिंग में हेड कांस्टेबल घायल

गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर उड़ती अफवाहों से परेशान हुईं बेटी टीना आहूजा, बोलीं- मैं भी इंसान हूं, असर तो...

वर्ल्ड कप के बीच लियोनेल मेसी पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता की बिगड़ी तबीयत; अस्पताल में कराया गया भर्ती

NEET रि-एग्जाम से ठीक पहले दर्दनाक हादसा, अहमदाबाद में 17 वर्षीय छात्र ने इमारत की छठी मंजिल से कूदकर दी जान

फीफा वर्ल्ड कप 2026: मोकोएना के देर से किए गोल ने बचाई साउथ अफ्रीका की लाज, चेक रिपब्लिक के खिलाफ मुकाबला 1-1 से रहा बराबर

Apple यूजर्स को लग सकता है झटका, iPhone समेत कई डिवाइसेज हो सकते हैं महंगे

PCOS से राहत दिला सकती है भाग्यश्री की बताई यह खास चाय, जानिए क्या हैं फायदे और कैसे करें तैयार

विजय से मुलाकात के बाद सामंथा का दिल छू लेने वाला पोस्ट, कहा-  'मुझे हमेशा पता था कि आप बड़े मकसद के लिए बने हैं'

शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स

सलाद में कच्ची सब्जियां खाते समय बरतें सावधानी, चुकंदर, पालक और अन्य हरी सब्जियां बन सकती हैं एलर्जी का कारण