न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

MP: बरातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली का बिगड़ा संतुलन, 15 फीट नीचे नाले में गिरी, दूल्हे समेत 6 की माैत

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में गुरुवार को खालवा थाना क्षेत्र में महलू गांव के पास दोपहर में बरात लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर नाले में पलट गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 03 Dec 2020 7:57:18

MP: बरातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली का बिगड़ा संतुलन, 15 फीट नीचे नाले में गिरी, दूल्हे समेत 6 की माैत

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में गुरुवार को खालवा थाना क्षेत्र में महलू गांव के पास दोपहर में बरात लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर नाले में पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में दूल्हा, उसकी मां समेत 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। आधा दर्जन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को प्राथमिक उपचार के खंडवा रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, खालवा के गारबेड़ी से कुंवर सिंह की बरात ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा रही थी। ट्राली में करीब 35 लोग सवार थे। जिनमें महिला-पुरुष और बच्चे भी शामिल थे। बारात रोशनी पुलिस चौकी क्षेत्र के महलू गांव के पास पहुंची थी कि तभी पुलिया से गुजरते वक्त ट्रैक्टर-ट्राली का संतुलन बिगड़ गया और चालक उस पर नियंत्रण नहीं कर पाया। जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई, वाहन करीब पंद्रह फीट नीचे नाले में जा गिरा और उसमें सवार लोग घायल हो गए। हादसे में दूल्हे कुंवर सिंह समेत भगवती बाई, सरजूबाई, बुधियाबाई, तुलसाबाई और गोपीबाई की माैत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

CM शिवराज सिंह ने जाहिर किया दुख

प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह ने ट्वीट कर हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, 'खंडवा जिले के खालवा थाना क्षेत्र में बारातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से कई अनमोल जिंदगियों के असमय काल कवलित होने की घटना से अत्यधिक दुख पहुंचा है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करें।'

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'

'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता

शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?

खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग

मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात

'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल

शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू

महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला

101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख

यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा

रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं

8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई

कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे

Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?