न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर : चाबी बनाने वाले ने घरवालों के सामने ही कर डाली नकदी और गहनों की चोरी

शहर में एक हैरान करने वाली चोरी सामने आई जिसमें बिना ताला टूटे चोर घर वालों के सामने से ही नकदी और गहनों की चोरी कर ले गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 09 Feb 2021 2:37:47

जोधपुर : चाबी बनाने वाले ने घरवालों के सामने ही कर डाली नकदी और गहनों की चोरी

शहर में एक हैरान करने वाली चोरी सामने आई जिसमें बिना ताला टूटे चोर घर वालों के सामने से ही नकदी और गहनों की चोरी कर ले गया। दरअसल ताला-चाबी बनाने वाले ने ही ताला खोलने की आड़ में अलमारी का लॉकर तोड़ डाला। फिर उसमें रखे 2 लाख रुपए व सोने चांदी के जेवरात चुरा लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद भी वह आराम से घरवालों के सामने से निकला और किसी को पता तक नहीं चल पाया। हालांकि इस दौरान जाते वक्त कुछ काम बाकी रहने पर उसने फिर घरवालों को कहा कि वापस आएगा और काम पूरा करके जाएगा। 5-6 दिन बीत गए तो घरवालों ने सोजती गेट पर सड़क किनारे बैठे कारीगर काे घर बुलाया तो पता चला की लॉकर का भीतरी ताला पहले से टूटा है और चोरी की वारदात का खुलासा हुआ। सोमवार को पीड़ित यूआईटी कॉलोनी निवासी सुरेशकुमार चौहान ने रिपोर्ट दी।

पेशे से शिक्षक सुरेशकुमार चौहान ने रिपोर्ट में बताया कि उनके घर में स्टोर के ताले की चाबी गुम हो गई थी। इस पर 23 जनवरी को ताला चाबी बनाने वाले एक व्यक्ति को घर बुलाया, जिसने पगड़ी भी पहनी थी। चाबी बनाने वाले ने थोड़ी मशक्कत के बाद कहा कि- आज साथ में औजार पूरे नहीं हैं। अगले दिन वापस आकर ताला खोल दूंगा। वह अगले दिन की बजाय 25 को एक व्यक्ति के साथ घर आया और स्टोर के भीतर रखी अलमारी का लॉकर का ताला तोड़ चोरी की वारदात को अंजाम दे निकल गया।

वारदात के दिन सुरेशकुमार स्कूल गए हुए थे। घर पर उनके माता-पिता, पत्नी व बच्चे थे। चाबीवाला 2 दिन पहले घर आकर गया था, इसलिए किसी ने घर में आने से रोका नहीं। चाबीवाला लॉकर में रखे 2 लाख रुपए, डेढ़ तोला सोने की चार अंगूठियां, दो तोला सोने की चार चूड़ियां, एक तोला सोने का टीका, आधा किलो चांदी की सिल्ली, आधा किलो चांदी के 2 जोड़ी कड़े, 2 तोला चांदी आड़, आधा किलो चांदी की पायजेब, 30 तोला चांदी का कंदोरा, आधा किलो चांदी का बाजूबंद आदि चुरा लिए। इसके बाद वापस अलमारी का ताला लगाकर निकल गया।

जब अन्य मिस्त्री को घर बुलाकर ताला ठीक करवाया, तो उसे देने के लिए रुपयों की जरूरत हुई। इस पर सुरेश कुमार ने अलमारी खोली, देखा कि अलमारी में छोटे लॉकर का ताला टूटा हुआ है। इस पर चेक किया तो ना नकदी थी, ना जेवरात। पुलिस को पीड़ित ने बताया कि न तो वो चाबीवाले पगड़ीधारी से पहले कभी मिले और ना ही उसे जानते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती