न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

केरल / एक आदमी से अब 500 लोगों पर कोरोना का खतरा

केरल के इडुक्की में एक 39 वर्षीय बेकरी संचालक कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसके बाद जिले की दो ग्राम पंचायतों को कंटेनमेंट जोन में बदल दिया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 16 May 2020 11:57:59

केरल / एक आदमी से अब 500 लोगों पर कोरोना का खतरा

केरल के इडुक्की में एक 39 वर्षीय बेकरी संचालक कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसके बाद जिले की दो ग्राम पंचायतों को कंटेनमेंट जोन में बदल दिया गया है। बेकरी संचालक के कोरोना संक्रमित होने के बाद उसके संपर्क में आए लोगों को अब ट्रेस किया जा रहा है। इसके लिए सेंटिनेल सर्विलांस के तहत रैंडम टेस्टिंग की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि कम से कम 500 लोग इस बेकरी संचालक के संपर्क में आए थे। हैरानी की बात यह है कि कुछ दिन पहले तक बेकरी संचालक में कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए थे। जानकारी के मुताबिक, अधिकारियों ने बेकरी संचालक के संपर्क में आए करीब 300 लोगों के बारे में जानकारी भी जुटा ली है। फिलहाल अभी तक इन लोगों में कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए हैं। जिला प्रशासन अगले हफ्ते से सेंटिनल सर्विलांस की गति को बढ़ाने के बारे में विचार कर रहा है। जिला प्रशासन की ओर से दोनों ग्राम पंचायतों वंदनमेदु और करुणापुरम में पूरी तरह से लॉकडाउन लागू कर दिया है।

संक्रमित पाए गए शख्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे पुट्टड़ी इलाके के तालुक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया और उसकी पत्नी और बच्चों को क्वारंटीन में भेजा गया। दरअसल, लॉकडाउन में मिली थोड़ी छूट के कारण बेकरी खुली थी। इसीलिए आशंका गंभीर है। क्योंकि प्रतिदिन बेकरी पर सैकड़ों ग्राहक जरूर आते हैं। जिला प्रशासन ने सोशल मीडिया साइट्स पर अपने नंबर शेयर करके अपील की है कि जो भी लोग बेकरी पर गए हों, वे खुद से इस बारे में जानकारी दें।

केरल में अबतक कोरोना वायरस से संक्रमण के 588 मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने शनिवार को बताया कि चार मामले त्रिशूर से, तीन मामले कोझिकोड से और दो-दो मामले पल्लकड़ और मलाप्पुरम से आए हैं। उन्होंने बताया कि सभी नए मरीज राज्य से बाहर के हैं। उन्होंने बताया कि सात संक्रमित विदेश से आए हैं जबकि दो-दो तमिलनाडु और महाराष्ट्र से आए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ