न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

केरल: पति ने करंट देकर पत्नी का किया कत्ल, पुलिस को गुमराह करने के लिए रची ये कहानी

केरल के तिरुवनंतपुरम से बिजली का करंट देकर पत्नी की हत्या का चौकाने वाला मामला सामने आया है। पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने पुलिस को गुमराह करने के लिए एक कहानी भी गढ़ दी

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 28 Dec 2020 12:29:03

केरल: पति ने करंट देकर पत्नी का किया कत्ल, पुलिस को गुमराह करने के लिए रची ये कहानी

केरल के तिरुवनंतपुरम से बिजली का करंट देकर पत्नी की हत्या का चौकाने वाला मामला सामने आया है। पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने पुलिस को गुमराह करने के लिए एक कहानी भी गढ़ दी। पति ने पुलिस को बताया कि क्रिसमस के चलते पूरे घर को फैंसी लाइटों से सजाया गया था, लेकिन दुर्भाग्यवश इन्हीं लाइटों के करंट के चपेट में आने से उसकी पत्नी की मौत हो गई।

क्रिसमस लाइटों की चपेट में आई

यह मामला तिरुवनंतपुरम के काराकोणम का है। जहां, 51 साल की शाखाकुमारी अपने 28 वर्षीय पति अरुण के साथ रहती थीं। लेकिन बीते शनिवार की रात को वह घर में मृत पाई गईं। शुरुआती जांच में अरुण ने बताया कि क्रिसमस के दौरान घर में जो फैंसी लाइटें लगाई थीं, उनकी चपेट में आने की वजह से शाखाकुमारी की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, अरुण पत्नी को लेकर एक निजी अस्पताल भी गया था, लेकिन वहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच में पुलिस ने घर में खून के कुछ धब्बे दिखाई दिए, जिसके चलते टीम को शाखाकुमारी की मौत मामले में शक हुआ। पुलिस ने जब अरुण से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि मैंने ही अपनी पत्नी की इलेक्ट्रिक शॉक देकर हत्या की है। पुलिस ने अरुण को गिरफ्तार कर लिया है और केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

कुछ दिनों पहले हुई थी शादी

पुलिस जांच में सामने आया कि अरुण और शाखाकुमारी ने कुछ महीने पहले ही शादी की थी लेकिन शुरू से ही दोनों के बीच लड़ाई-झगड़े होते रहते थे। बताया जा रहा है कि जहां अरुण लगातार तलाक की डिमांड कर रहा था, वहीं शाखाकुमारी इससे इनकार कर रही थी। जिसको लेकर दोनों में झगड़ा होता रहता था। आरोप है कि अरुण पत्नी की प्रॉपर्टी हड़पना चाहता था, इसके लिए उसने एक बार पहले भी अपनी पत्नी को इलेक्ट्रिक शॉक देने की कोशिश की थी, लेकिन तब वो अपने इरादों में सफल नहीं हुआ।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत