न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

करतारपुर कॉरिडोर : बैठक खत्म, भारत-पाक के बीच 80% मुद्दों पर बनी सहमति

करतारपुर कॉरिडोर (Kartarpur Corridor) को जल्द से जल्द पूरा करने और श्रद्धालुओं की आवाजाही के मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान अधिकारियों के बीच आज (14 जुलाई) अटारी-वाघा बार्डर पर विचार विमर्श किया गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 14 Jul 2019 4:14:30

करतारपुर कॉरिडोर : बैठक खत्म, भारत-पाक के बीच 80% मुद्दों पर बनी सहमति

करतारपुर कॉरिडोर (Kartarpur Corridor) को जल्द से जल्द पूरा करने और श्रद्धालुओं की आवाजाही के मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान अधिकारियों के बीच आज (14 जुलाई) अटारी-वाघा बार्डर पर विचार विमर्श किया गया। भारत ने इस दौरान पाकिस्‍तान को डोजियर भी सौंपा। बैठक के बाद पाकिस्‍तान विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता मोहम्‍मद फैजल ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में कहा कि अभी मौसम बदला है, शाखों पर पत्‍ते आने में समय लगेगा। 80 फीसदी मुद्दों पर दोनों देशों में सहमति बन चुकी है। करतारपुर कॉरिडोर के मुद्दे पर एक और बैठक करेंगे। दोनों देशों के बीच इस मुद्दे पर दूसरे दौर की बैठक पाकिस्‍तान की ओर से उसके विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता मोहम्‍मद फैजल की अगुआई में हुई। बैठक से पहले मोहम्‍मद फैजल की ओर से जानकारी दी गई है कि करतारपुर कॉरिडोर का 70 फीसदी काम पूरा कर लिया गया है।

भारतीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल गृह मंत्रालय के ज्‍वाइंट सेक्रेटरी (आंतरिक सुरक्षा) एससीएल दास की ओर से भी प्रेस कॉन्‍फ्रेंस करके बैठक के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान कहा गया कि हमारी ओर से रोजाना करतारपुर साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्‍या बढ़ाने की मांग की गई। श्रद्धालुओं को पूरे साल दर्शन की इजाजत मिले। ये सभी मांगें सिख समुदाय की सुझाई गई थीं। भारत में निर्धारित समय तक पुल बन जाएगा। पाकिस्‍तान ने भरोसा दिया है कि करतारपुर कॉरिडोर शुरू होने के बाद वहां भारत-विरोधी कोई गतिविधि नहीं होने दी जाएगी।

गृह मंत्रालय के ज्‍वाइंट सेक्रेटरी (आंतरिक सुरक्षा) एससीएल दास ने जानकारी दी कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी और दिल्‍ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा दिल्‍ली से पाकिस्‍तान स्थित ननकाना साहिब तक नगर कीर्तन आयोजित किए जाने के प्रस्‍ताव पर भी पाकिस्‍तान की ओर से पूर्ण सहयोग दिए जाने पर बातचीत हुई है। रावी नदी पर पुल बनाने की भारत की मांग को पाकिस्तान की ओर से सैद्धांतिक सहमति दे दी गई है। भारत की ओर से कहा गया कि आस्था के आधार पर तीर्थयात्रियों से भेदभाव नहीं होना चाहिए। भारतीय मूल के तीर्थयात्रियों को भी करतारपुर साहिब जाने की इजाजत दी जाए।

पाकिस्‍तान की ओर से यह भी कहा गया है कि करतारपुर कॉरिडोर शुरू करने के लिए पाकिस्‍तान पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हम आस्‍था और उम्‍मीद के कॉरिडोर को हकीकत में बदलेंगे। पिछले साल करतारपुर कॉरिडोर को बनाने पर दोनों देशों के बीच सहमति बनी थी। इसे नवंबर में गुरुनानक देव जी के 550वें जन्मोत्सव तक पूरा करने की कोशिश की जा रही है। भारत की ओर से बैठक की अगुआई संयुक्त सचिव एससीएल दास और दीपक मित्तल कर रहे हैं।

इससे पहले अप्रैल में भी भारत सरकार ने खालिस्तान के मुद्दे पर बातचीत को रद्द कर दिया था। पाकिस्तान ने गोपाल सिंह चावला जैसे खालिस्तानी आतंकी को करतारपुर प्रोजेक्ट की कमेटी में शामिल किया गया था। इस बैठक से पहले पाकिस्तान ने खालिस्तान समर्थक आतंकी गोपाल चावला को पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से हटा दिया है। गोपाल सिंह चावला अब करतारपुर कॉरिडोर कमेटी का भी सदस्य नहीं है।

बता दे, बैठक से ठीक पहले पाकिस्तान ने खालिस्तान समर्थक गोपाल सिंह चावला को वहां के सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से हटा दिया। ये कूटनीतिक दबाव का बड़ा असर है। पहले दौर की बातचीत में भारत ने इसे लेकर चिंता जाहिर की थी। गोपाल सिंह चावला करतारपुर कॉरिडोर की वार्ता कमेटी का भी सदस्य था।

चावला के अलावा खालिस्तानी मूवमेंट को हवा देने वाले मनिंदर सिंह, तारा सिंह, बिशन सिंह और कुलजीत सिंह जैसे नाम थे। लेकिन बैठक से ठीक पहले जब पाकिस्तान ने सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की नई लिस्ट जारी की तो उसमें भी खालिस्तानी समर्थकों को तवज्जो दी गई। खालिस्तान समर्थक बिशन सिंह के बदले उसके भाई अमीर सिंह को कमेटी में डाल दिया गया है और वो भी खालिस्तान समर्थक बताया जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत