न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कर्नाटक: येदियुरप्पा के ताज पर सुप्रीम कोर्ट में फैसला आज, सबकुछ कोर्ट के अंतिम फैसले पर निर्भर

बीएस येदियुरप्पा ने सिर पर लटकती राजनीतिक अनिश्चितता की तलवार के साथ बृहस्पतिवार को तीसरी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की कुर्सी संभाल ली।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 18 May 2018 8:12:20

कर्नाटक: येदियुरप्पा के ताज पर सुप्रीम कोर्ट में फैसला आज, सबकुछ कोर्ट के अंतिम फैसले पर निर्भर

बीएस येदियुरप्पा ने सिर पर लटकती राजनीतिक अनिश्चितता की तलवार के साथ बृहस्पतिवार को तीसरी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की कुर्सी संभाल ली। उन्हें गुरुवार सुबह नौ बजे राज्यपाल वजुभाई वाला ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। बहुमत के जादुई आंकड़े से दूर रहने के बावजूद राज्यपाल ने बुधवार देर शाम को येदियुरप्पा को विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी के नेता के तौर पर सरकार बनाने का न्योता दिया था।

सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

- शपथ लेने से रोकने के लिए कांग्रेस और जेडीएस ने बुधवार को रात 10 बजे सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
- बुधवार देर रात से गुरुवार सुबह तक चली ऐतिहासिक सुनवाई के बाद शुक्रवार सुबह फिर सुप्रीम सुनवाई होगी।
- देर रात दो बजकर 11 मिनट से गुरुवार सुबह पांच बजकर 58 मिनट तक चली सुनवाई के बाद शीर्ष कोर्ट ने यह स्पष्ट किया कि राज्य में शपथ ग्रहण और सरकार के गठन की प्रक्रिया न्यायालय के समक्ष इस मामले के अंतिम फैसले पर निर्भर करेगा।
- तीन घंटे से भी ज्यादा तक चली सुनवाई के बाद भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा के कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर रोक लगाने से इनकार कर दिया।
- सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस एके सीकरी, एसए बोब्डे और जस्टिस अशोक भूषण की एक मध्यरात्रि पीठ ने केंद्र को भाजपा की ओर से प्रदेश के राज्यपाल वजुभाई वाला के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए भेजे गए 15 और 16 मई के दो पत्र कोर्ट में पेश करने के लिए कहा है।
- पीठ ने कांग्रेस और जेडीएस की याचिका पर कर्नाटक सरकार तथा येद्दियुरप्पा को नोटिस जारी करते हुए इस पर जवाब मांगा है और मामले की सुनवाई कल शुक्रवार के लिए तय कर दी।

जेठमलानी भी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट

- कर्नाटक के राज्यपाल के फैसले को पूर्व कानून मंत्री और वरिष्ठ अधिवक्ता राम जेठमलानी ने भी गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे दी।
- मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय पीठ ने राम जेठमलानी की दलीलों पर विचार किया।
- पीठ ने जेठमलानी से कहा कि वह न्यायमूर्ति ए के सिकरी की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय विशेष खंडपीठ के सामने अपनी दलीलें रख सकते हैं जब कांगेस की याचिका पर आगे सुनवाई होगी।

कुछ विधायक कोच्ची तो कुछ विधायक जा सकते हैं हैदराबाद

- सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि ये सभी विधायक कोच्चि या पुडुचेरी रवाना हो सकते हैं।
- सबसे बड़ी बात यह है कि जहां एक ओर कांग्रेस विधायकों ने रिजॉर्ट छोड़ा तो वहीं दूसरी ओर जेडीएस विधायकों ने भी अपना होटल छोड़ दिया है।
- सूत्रों के मुताबिक कुछ विधायक कोच्चि जा सकते हैं तो कुछ विधायक हैदराबाद भी जा सकते हैं।
- कांग्रेस की तरफ से कहा गया है कि शुक्रवार को जब सुप्रीम कोर्ट मामले की सुनवाई करेगा तब उन्हें उम्मीद है कि भाजपा को बहुमत साबित करने के लिए दिए गए 15 दिन के वक्त को घटाया जाएगा। इसलिए वे रिसोर्ट छोड़ रहे हैं।
- कांग्रेस ने कहा कि अब फ्लोर टेस्ट के दौरान ही हमारे विधायक वोट देने के लिए सीधे विधानसभा आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत