न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विवादित बयान : कुमारस्वामी ने कहा - PM मोदी का ISRO जाना 'अशुभ' साबित हुआ 'विक्रम' के लिए

कर्नाटक (Karnataka) के पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी (HD Kumaraswamy) ने यह बयान देकर विवाद खड़ा कर दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इसरो मुख्यालय में मौजूदगी लैंडर विक्रम के लिए 'अशुभ' साबित हुई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 13 Sep 2019 9:10:29

विवादित बयान : कुमारस्वामी ने कहा - PM मोदी का ISRO जाना 'अशुभ' साबित हुआ 'विक्रम' के लिए

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की ओर से चंद्रयान-2 (chandrayaan-2) के लैंडर विक्रम (Lander vikram) से संपर्क बहाल करने करने के लिए अब नासा (NASA) भी मदद कर रही है। इसरो के एक अधिकारी ने बताया कि अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (JPL) विक्रम को रेडियो सिग्नल भेज रही है। जहां एक तरफ पूरी दुनिया दुआ कर रहे है कि लैंडर विक्रम से संपर्क बन जाए वही दूसरी तरफ देश के कुछ नेता अपने बयानों से विवाद खड़ा कर रहे है।

इसी कड़ी में कर्नाटक (Karnataka) के पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी (HD Kumaraswamy) ने यह बयान देकर विवाद खड़ा कर दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इसरो मुख्यालय में मौजूदगी लैंडर विक्रम के लिए 'अशुभ' साबित हुई। यही कारण है कि चंद्रयान-2 मिशन के लैंडर विक्रम की सॉफ्ट लैंडिंग नहीं हो सकी। उन्होंने कहा मैं नहीं जानता, लेकिन संभवत: वहां उनके कदम रखने का समय इसरो वैज्ञानिकों के लिए अपशगुन लेकर आया। उन्होंने कहा कि मोदी छह सितंबर को देश के लोगों को यह संदेश देने के लिए बेंगलुरु पहुंचे कि चंद्रयान के प्रक्षेपण के पीछे उनका हाथ है। कुमारस्वामी ने कहा कि मोदी ऐसे बेंगलुरु आए थे, मानो वो खुद चंद्रयान-2 को उड़ा रहे हों।

उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री यहां प्रचार पाने के लिए आए, जैसे मानो चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण उन्हीं के कारण हुआ। जबकि यह परियोजना 2008-2009 के दौरान की संप्रग सरकार और वैज्ञानिकों का परिणाम थी। कुमारस्वामी ने कहा, बेचारे वैज्ञानिकों ने 10 से 12 साल कड़ी मेहनत की। चंद्रयान-2 के लिए कैबिनेट की मंजूरी 2008-09 में दी गई थी और इसी साल फंड जारी किया गया था।

लैंडर विक्रम के लिए आने वाले दिन होंगे और मुश्किल भरे

भारत का चंद्रयान-2 मिशन अभी खत्म नहीं हुआ है। इसरो के वैज्ञानिकों ने लैंडर विक्रम को जिंदा करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। चंद्रयान-2 के आर्बिटर से जब लैंडर विक्रम अलग हुआ तो सब कुछ ठीक था। लेकिन जब वो चांद की सतह पर उतरने के लिए में था तभी उसका संपर्क इसरो के कंट्रोल रूम के साथ आर्बिटर से भी टूट गया। माना जाता है कि चांद की सतह से मुश्किल से 150 मीटर ऊपर ऐसा हुआ होगा। तब लैंडर विक्रम को जिस स्पीड को कम करते हुए चांद पर उतरना था और अपने स्कैनर्स के जरिए उतरने की माकूल जगह तलाशनी थी, वैसा शायद वो नहीं कर पाया। माना जा रहा है कि वो चांद पर किसी बड़े गड्ढे में गिर चुका है। लैंडर में ऐसे उपकरण हैं, जिससे धरती और आर्बिटर से उससे संपर्क साधा जा सकता है। लेकिन फिलहाल ऐसा लग रहा है कि लैंडर की पॉवर यूनिट फेल हो गई है और उसके पूरे सिस्टम ने काम बंद कर दिया है। 7 सितंबर को जब लैंडर विक्रम चांद की सतह पर उतर रहा था। उसी दिन ये माना गया था कि चांद पर दिन की शुरुआत हुई है। अगर इसे 7 सितंबर से शुरू माना जाए तो चांद पर 21 सितंबर तक लगातार दिन की स्थिति बनी रहेगी लेकिन 21 सितंबर के बाद रात शुरू हो जाएगी। ये रात ही लैंडर विक्रम के लिए असल संकट की घड़ी होगी यानि जो भी रही सही उम्मीदें भी हैं, वो इन रात की शुरुआत खत्म कर देगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत