न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कर्नाटक : आज दोपहर तक होगा फ्लोर टेस्ट, विधानसभा में गुजारी बीजेपी विधायकों ने रात

कर्नाटक की राजनीति में चल रही उठापठक अभी भी चल रही है। विधानसभा में गुरुवार को शुरू हुई विश्वास मत पर बहस आज शुक्रवार को भी जारी रहेगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 19 Jul 2019 8:10:38

कर्नाटक : आज दोपहर तक होगा फ्लोर टेस्ट, विधानसभा में गुजारी बीजेपी विधायकों ने रात

कर्नाटक की राजनीति में चल रही उठापठक अभी भी चल रही है। विधानसभा में गुरुवार को शुरू हुई विश्वास मत पर बहस आज शुक्रवार को भी जारी रहेगी। विधानसभा स्‍पीकर ने पहले व‍िश्‍वासमत हासिल करने के लिए गुरुवार का दिन तय किया, लेकिन शाम होते होते सदन को एक दिन के लिए स्‍थगि‍त कर दिया। इसके बाद फ्लोर टेस्ट की वोटिंग की मांग करते हुए भारतीय जनता पार्टी के नेता विधानसभा में ही रुके, नेताओं का डिनर और सोना सदन में ही हुआ। पूर्व मुख्‍यमंत्री बीएस येदियुरप्‍पा अपने सभी साथी विधायकों के साथ फ्लोर पर सोते दिखाई दिए।

आज साबित करना होगा बहुमत

कर्नाटक में बढ़ते सियासी संकट के बीच राज्‍यपाल वजू भाई वाला ने अब मुख्‍यमंत्री एचडी कुमारास्‍वामी को पत्र लिखकर कहा है कि वह शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे अपना बहुमत साबित करें। इससे पहले कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला ने विधानसभा अध्यक्ष के आर रमेश कुमार को पत्र लिखकर कहा कि आज ही विश्वास मत की प्रक्रिया को पूरा करवाएं। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा, 'कर्नाटक के मुख्यमंत्री द्वारा पेश किये गए विश्वास मत के प्रस्ताव पर आज सदन में चर्चा हो रही है। मुख्यमंत्री से अपने कार्यकाल के दौरान हर समय सदन का विश्वास बरकरार रखने की उम्मीद की जाती है।'

उन्होंने कहा, 'मैं, इसलिये, सदन को यह संदेश भेज रहा हूं कि आज दिन खत्म होने तक सदन की प्रक्रिया को पूरा करने पर विचार करें।' संविधान के अनुच्छेद 175 के तहत भेजे गए वजुभाई वाला के संदेश में कहा गया है कि दिन खत्म होने तक प्रक्रियाओं के पूरा होने से लोकतंत्र और संसदीय परिपाटियों की उच्च परंपराएं बरकरार रहेंगी।

क्या हुआ गुरुवार को?

बीजेपी के नेता बीएस येद‍ियुरप्‍पा ने कहा, हमारी मांग सिर्फ इतनी है कि आज ही फ्लोर टेस्‍ट कराया जाए। लेकिन मुख्‍यमंत्री इसके लिए तैयार नहीं हैं। वह सदन और लोगों का भरोसा खो चुके हैं। उनके पास सिर्फ 98 विधायक हैं। हमारे पास 105 सदस्‍य हैं। वहीं बीजेपी ने साफ कर दिया है कि सदन में विश्‍वास मत आज ही हा‍स‍िल किया जाना चाहि‍ए। इसके ल‍िए बीजेपी विधायकों ने राज्‍यपाल वजूभाई वाला से मुलाकात की। इसके बाद राज्‍यपाल ने स्‍पीकर से कहा क‍ि वह आज ही विश्‍वासमत पर वि‍चार करें।

बीजेपी ने विधायकों का अपहरण किया : कांग्रेस

दरअसल नंबर गेम के कारण कांग्रेस और जेडीएस की सरकार चाहती है कि गुरुवार को सदन में फ्लोर टेस्‍ट न हो। कांग्रेस व‍िधायकों ने फि‍र से विधानसभा में हंगामा शुरू कर दिया है। उन्‍होंने हाथ में प्‍ले कार्ड लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी ने उसके विधायकों का अपहरण किया है। वह मुंबई में भर्ती कांग्रेस विधायक श्रीमंत पाट‍िल की तस्‍वीरें भी लहराते दिखे।

इधर, कांग्रेस विधायक एचके पाट‍िल ने सदन में कहा राज्‍यपाल की सलाह पर कहा, राज्‍यपाल सदन की कार्यवाही में हस्‍तक्षेप नहीं कर सकते हैं। सदन की कार्यवाही संव‍िधान के हिसाब से चलेगी। मैं राज्‍यपाल से कहना चाहूंगा कि वह सदन की कार्यवाही में हस्‍तक्षेप न करें।

विधानसभा में बीजेपी के नेता और पूर्व मुख्‍यमंत्री बीएस येद‍ियुरप्‍पा ने कहा, अगर रात 12 बजे तक बहस चले तो उसके बाद भी आज ही फ्लोर टेस्‍ट होना चाहि‍ए। दरअसल कांग्रेस और जेडीएस की सरकार आज सदन में फ्लोर टेस्‍ट से हिचकिचा रहे हैं। उनके पास जरूरी संख्‍या बल नहीं है।

गुरुवार को विश्वास मत पर विधानसभा में बहस शुरू हुई, लेकिन कांग्रेस और जेडीएस दोनों ही मतदान कराने से हिचकिचा रहे हैं। बहस के दौरान अपनी बात रखते वक्त सदन में कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि अगर सुप्रीम कोर्ट का आदेश लागू होता है या फिर हमारा व्हिप काम में आता है, तो दोनों ही तरफ से हमारी सरकार पर संकट बरकरार है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत