न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018: पीएम मोदी बोले- कांग्रेस हर चुनाव में गरीब-गरीब की माला जपती है

कर्नाटक चुनाव में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में सभी पार्टियां वोटरों को रिझाने में लगी हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 05 May 2018 1:20:07

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018: पीएम मोदी बोले- कांग्रेस हर चुनाव में गरीब-गरीब की माला जपती है

कर्नाटक चुनाव में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में सभी पार्टियां वोटरों को रिझाने में लगी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आज यहां रैली को संबोधित कर रहे हैं। आज उनका कार्यक्रम राज्य की चार रैलियों को संबोधित करने का है। इस समय पीएम टुमकूर की रैली में मौजूद हैं। जहां उन्होंने कर्नाटक की धरती को संतो-महापुरुषों वाली बताया। पीएम ने कहा कि गरीब से गरीब व्यक्ति के जीवन में बदलाव कैसे आएं, इसके लिए यहां के संतो ने जो काम किए हैं, वे देश के लिए प्रेरणा देने वाले हैं।

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए पीएम ने कहा कि कांग्रेस हर चुनाव में गरीब-गरीब की माला जपती है। कांग्रेस सिर्फ यही माला जपकर हमेशा से चुनाव जीतने की कोशिश करती रही है। कांग्रेस के लीडर जिन्‍हें हरा मिर्च-लाल मिर्च नहीं पता, आलू से सोने की बात करते हैं, वे भी आज किसान की बातें कर रहे हैं।

मोदी ने कहा कि टुमकूर की यह धरती बहुत से महान लोगों की धरती है। पीएम बनने के बाद मैं यहां आया और सिद्धगंगा मठ के शिवकुमार स्वामी जी से आशीर्वाद लिया। सालों से कांग्रेस गरीब-गरीब बोल रही है हालांकि इससे कुछ निकला नहीं है। वह भारत के गरीबों की जिंदगी बदलने में नाकाम रही। अब उन्होंने गरीब बोलना बंद कर दिया है क्योंकि लोगों ने एक गरीब परिवार के सदस्य को पीएम चुना है।

पीएम ने कहा कि जो लोग पहले आलू से सोना निकालने की बात करते थे वह इन दिनों सुबह-शाम किसानों की बात कर रहे हैं। इंदिरा गांधी के समय पर कांग्रेस ने चुनाव जीतने के लिए गरीब तबके के लोगों को मूर्ख बनाया। वह झूठ की पार्टी है, वह मतदाताओं से झूठ बोलती रहती है। उन्हें ना तो किसानों की और ना ही गरीबों की कोई चिंता है। लोग कांग्रेस से थक चुके हैं। कर्नाटक के लोगों को कांग्रेस और जेडीएस के बीच मौजूद एक गुप्त गठबंधन के बारे में पता है। वह दिखाते हैं कि अलग-अलग लड़ रहे हैं लेकिन बंगलूरू में जेडीएस ने कांग्रेस के मेयर का समर्थन किया था।

पीएम ने कांग्रेस पर तीखा वार करते हुए कहा कि हम कांग्रेस के पापों को धो रहे हैं। कांग्रेस ने ऐसी सरकार चलाई कि आज बिजली के लिए यह क्षेत्र तरस रहा है। इस क्षेत्र के विकास के लिए भी हमारी सरकार ने बड़ा अभियान चलाया है। उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा है कि इतने सालों से कांग्रेस शासन में थी मगर उसने क्यों कुछ नहीं किया और इस देश के किसान क्यों कर्ज में डूब गए। आखिर क्यों टुमकुरू को अभी तक हेमवती नदी का पानी नहीं मिला? हमारी सरकार ने सिंचाई परियोजनाओं पर काम किया जो पिछले 30 सालों से नहीं हुआ था। कांग्रेस की दिलचस्पी केवल कालेधन से अपनी तिजोरियां भरने में हैं।

मोदी ने आगे कहा कि 30-35 महीनों में हमारी सरकार ने 1 लाख करोड़ से ज्यादा रुपए खर्च करके किसानों तक पानी पहुंचाया है। भ्रष्टाचार के खिलाफ मैंने एक लड़ाई छेड़ी हुई है। हमने आधार के साथ डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर योजना शुरू की, हमने सीधे हकदार लोगों के बैंक खाते में पैसे जमा कराने शुरू किए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता