न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कर्नाटक चुनावः रुझानों में भाजपा को मिला बहुमत, कांग्रेस ऑफिस में पसरा सन्नाटा

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। ताजा रुझानों में बीजेपी बहुमत हासिल करती दिख रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 15 May 2018 11:30:59

कर्नाटक चुनावः रुझानों में भाजपा को मिला बहुमत, कांग्रेस ऑफिस में पसरा सन्नाटा

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। ताजा रुझानों में बीजेपी बहुमत हासिल करती दिख रही है। सुबह 11 बजे तक आये रुझानों में बीजेपी 114 सीटों पर आगे है, वहीं कांग्रेस 66 सीटों पर ही बढ़त बना पाई है। जेडीएस भी 40 सीटों पर आगे है।

अब तक आए रुझानों में भाजपा 122 सीटों पर कांग्रेस 60 सीटों पर जेडीएस 40 सीटों पर आगे चल रहे हैं। 224 सीटों वाली राज्य विधानसभा की 222 सीटों पर पड़े मतों की गिनती मंगलवार सुबह 8 बजे से शुरू हुई। कांग्रेस के सीएम सिद्धारमैया बदामी और चामुंडेश्वरी दोनों सीटों पर संघर्ष कर रहे हैं।

हालांकि कांग्रेस नेता बीच-बीच में अपने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन शुरूआती रूझानों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरा दिया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि कुछ समय में शुरुआती रूझान पलटेंगे और उनकी सरकार बनेगी, हालांकि ऐसा होना मुश्किल नजर आ रहा है। कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत ने कहा है 'हमे उम्मीद है कि हमारी जीत होगी लेकिन पार्टी ने सारे विकल्प खुले रखे हैं।'

इससे पहले कर्नाटक चुनाव के नतीजे आने से दो दिन पहले ही सियासी हलचल तेज हो गई थी। भाजपा-कांग्रेस दोनों जहां एक तरफ बहुमत का दावा करते रहे, वहीं जेडीएस का सहयोग लेकर सरकार बनाने के प्लान-बी पर भी काम शुरू हो गया था।

दरअसल एक्जिट पोल ने भी त्रिशंकु विधानसभा का इशारा किया था और सरकार बनाने में जेडीएस की भूमिका का जिक्र किया था।

रविवार को ही मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दलित सीएम का कार्ड खेल दिया। सिद्धारमैया ने ऐलान कर दिया कि अगर पार्टी दलित सीएम बनाती है तो वह अपनी दावेदारी छोड़ सकते हैं। उधर, जेडीएस के प्रवक्ता ने भी इस प्रस्ताव पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। कांग्रेस पार्टी के दो बड़े नेता गुलाम नबी आजाद और अशोक गहलोत संभावित गठबंधन पर बात के लिए सोमवार को ही बेंगलुरु पहुंच गए। वहीं बीजेपी की नजर भी जेडीएस पर है, लेकिन कांग्रेस इस बार पहले दांव चलने में कामयाब रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत