न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018: भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, 12 मई को होगा चुनाव

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने शुक्रवार को उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इससे पहले भाजपा ने सोमवार को अपनी दूसरी सूची जारी की थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 20 Apr 2018 6:32:19

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018: भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, 12 मई को होगा चुनाव

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने शुक्रवार को उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इससे पहले भाजपा ने सोमवार को अपनी दूसरी सूची जारी की थी। पिछली सूची में भाजपा ने 82 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। तो इस बार तीसरी सूची में भाजपा ने अपने 59 उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं और साथ ही एक उम्मीदवार का नाम भी बदला है। इससे पहले भाजपा ने 9 तारीख को देर रात अपने 72 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इस तरह भाजपा ने अभी तक कुल 213 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटों के लिए 12 मई को चुनाव होना हैं। इस चुनावों के लिए भाजपा की पहली सूची दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पर केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद सार्वजनिक की गई थी। इस सूची को कर्नाटक भाजपा ने अपनी वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया है। लिस्ट जारी करने से पहले ही पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के बीच बैठक हो चुकी है।

कर्नाटक में 5 साल बाद सत्ता में वापसी के लिए कोशिश कर रही भाजपा ने येदियुरप्पा को अपना मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित किया है। उन्हें शिकारीपुरा से उम्मीदवार बनाया गया है। चुनाव में 224 सीटों वाली विधानसभा के लिए 150 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर उतर रही भाजपा ने प्रधानमंत्री और अमित शाह समेत अपने सभी स्टार प्रचारकों को कर्नाटक में प्रचार में लगाया। चुनाव परिणाम 15 मई को घोषित किए जाएंगे।

येदियुरप्पा को इससे पहले भाजपा ने 2011 में भ्रष्टाचार के आरोपों में मुख्यमंत्री पद से हटा दिया था, जिसके बाद उन्होंने पार्टी छोड़कर अपनी अलग कर्नाटक जनता पार्टी बना ली थी। लेकिन 2013 विधानसभा चुनाव के बाद वह दोबारा पार्टी में लौट आए थे। इस बार भाजपा की स्थिति मजबूत मानी जा रही है क्योंकि 2013 की तरह दो गुटों में उतरने के बजाय पार्टी के प्रदेश में सभी प्रमुख नेता एकता के साथ चुनाव लड़ रहे हैं।

karnataka assembly election 2018,bjp karnataka assembly election 2018,bjp karnataka assembly election 2018,bjp

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता