न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कानपुर शूटआउट / सामने आया चौकाने वाला सच, विकास दुबे का बसपा और पत्नी रिचा का सपा से है कनेक्शन

विकास पहले जिला पंचायत सदस्य रह चुका है। अब उसकी पत्नी रिचा दुबे सपा (समाजवादी पार्टी) से जिला पंचायत सदस्य है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 07 Jul 2020 10:57:50

कानपुर शूटआउट / सामने आया चौकाने वाला सच, विकास दुबे का बसपा और पत्नी रिचा का सपा से है कनेक्शन

कानपुर एनकाउंटर में आठ पुलिस कर्मियों को शहीद करने वाले विकास दुबे फिलहाल यूपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। घटना के बाद से फरार विकास को पकड़ने के लिए पुलिस हर उपाय कर रही है लेकिन विकास 92 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिल रहा है। मोस्टवांटेड विकास दुबे खुद को सिर्फ गुनाहों की दुनिया तक सीमित नहीं रखना चाहता था बल्कि सियासी गलियारों में भी दखल रखता है। वह अपना राजनीतिक गुरु पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरिकिशन श्रीवास्तव को मानता है तो मौजूदा दो बीजेपी विधायकों से अपनी नजदीकियां को जाहिर करता है। यह बात खुद विकास दुबे ने बताई है। ऐसे में विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है।

जिला पंचायत सदस्य रह चुका है विकास

विकास पहले जिला पंचायत सदस्य रह चुका है। अब उसकी पत्नी रिचा दुबे सपा (समाजवादी पार्टी) से जिला पंचायत सदस्य है। भविष्य में वह पत्नी को ब्लॉक प्रमुख बनाने का ख्वाब देख रहा था। इसके लिए वो तैयारियां भी कर रहा था। टॉप लेवल के नेताओं तक विकास की पहुंच है। वहीं दर्जनों गांव के लोगों पर भी उसकी कमान है। विकास के दम पर रिचा राजनीति में यहां तक पहुंची।

vikas dubey encounter,sudhakar pandey,constable shivamurat nishad,shivamurat nishad,kanpur encounter,uttar pradesh news

बता दे, विकास दुबे 25 साल से प्रदेश के प्रमुख राजनीतिक दलों के साथ रहा है। विकास दुबे 15 साल तक बसपा के साथ रहा तो 5 साल बीजेपी में और 5 साल सपा में रहा है। पंचायत चुनाव के दौरान उसे बसपा से समर्थन मिला था जबकि उसकी पत्नी को चुनाव में सपा (समाजवादी पार्टी) का समर्थन हासिल रहा था। शायद इसीलिए कोई भी दल विकास दुबे के खिलाफ खुलकर बोलने में संकोच कर रहा है।

विकास के अपराधों पर पर्दा डालती थी रिचा

रिचा भी अब पुलिस की रडार पर है। रिचा दुबे जिला पंचायत सदस्य है। राजनीति में उसका दबदबा सिर्फ विकास के दम पर है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक वह विकास के अपराधों पर पर्दा डालती आई है। विकास कहां और किस घटना में शामिल है उसे पता रहता था। शक है कि राजनीति में आगे बढ़ने के लिए रिचा पति विकास का साथ देती थी।

मोबाइल से गांव का सीसीटीवी रहता था कनेक्ट

पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि बिकरू वाले घर में लगे कैमरे रिचा ने अपने मोबाइल से कनेक्ट कर रखे हैं। यहां की हर गतिविधि पर वो लखनऊ से नजर रखती थी। जब भी पुलिस घर से पकड़ती वह फुटेज वायरल कर देती थी। यही नहीं, वह मोबाइल पर वहां की एक्टिविटी भी देखा करती थी। पुलिस ने ऋचा का मोबाइल जब्त कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि विकास की पत्नी ऋचा 2 बार पति की गिरफ्तारी की फोटो और वीडियो वायरल कर चुकी है। पहला मामला 2017 का है, जब पुलिस ने विकास को बिकरु गांव स्थित घर से गिरफ्तार किया था। दूसरा मामला 2019 का है। विकास ने जेल से ही चचेरे भाई अनुराग दुबे पर हमला करवाया था। इसके बाद वह जेल से छूट कर आया था। किसी दूसरे मामले में पुलिस उससे पूछताछ करने पहुंची थी। जांच में यह भी सामने आया है कि विकास ने सीसीटीवी भी इसी मकसद से लगवाया था कि कभी उसे पुलिस यहां से पकड़ कर ले जाए तो उसके पास सबूत हों और उसका एनकाउंटर न कर दिया जाए।

पुलिस इन सभी तथ्यों को बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस अब विकास और उसके परिवार वालों की संपत्ति का ब्योरा जुटा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक विकास की अधिकतर संपत्ति, घर, फ्लैट समेत अन्य जायदाद पत्नी के नाम है। ये संपत्ति कई करोड़ की है। पुलिस प्रशासन मिलकर इसका पूरा लेखाजोखा जुटा रहा है।

उत्तर प्रदेश में बसपा सरकार के दौरान ही विकास दुबे ने बिल्हौर, शिवराजपुर, रनियां, चौबेपुर के साथ ही कानपुर नगर में अपना रसूख कायम किया था। इस दौरान शातिर अपराधी विकास दुबे ने कई जमीनों पर अवैध कब्जे किए। यहीं नहीं, इसके अलावा जेल में बंद रहते हुए भी हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे ने शिवराजपुर से नगर पंचयात चुनाव भी लड़ा था और जीत हासिल की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें