न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BJP के कार्यकारी अध्यक्ष बने जेपी नड्डा, भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में फैसला

जेपी नड्डा को बीजेपी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। दिल्ली में सोमवार को बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक में ये फैसला लिया गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 17 Jun 2019 11:27:01

BJP के कार्यकारी अध्यक्ष बने जेपी नड्डा, भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में फैसला

जेपी नड्डा को बीजेपी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। दिल्ली में सोमवार को बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक में ये फैसला लिया गया। संगठन के चुनाव तक जेपी नड्डा अध्यक्ष पद संभालेंगे। जेपी नड्डा 19 जून यानी बुधवार को कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे।

बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक के बारे में बताते हुए रक्षा मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता राजनाथ सिंह ने कहा कि अमित शाह ने पांच साल तक पार्टी अध्यक्ष का दायित्व सफलतापूर्वक निभाया, अब अमित शाह गृहमंत्री हैं इसलिए उन्होंने किसी और को अध्यक्ष का दायित्व देने का आग्रह किया। संसदीय बोर्ड ने तय किया कि जेपी नड्डा बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष होंगे। इस बीच अमित शाह पार्टी अध्यक्ष बने रहेंगे। राजनाथ सिंह ने पत्रकारों से कहा, ‘जे पी नड्डा पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष होंगे।’

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया, "बैठक में आज अमित शाह ने कहा कि वह पार्टी को पर्याप्त समय देने में असमर्थ हैं क्योंकि उनके पास केंद्रीय गृह मंत्रालय की भी जिम्मेदारी है इसलिए यह निर्णय लिया गया कि पार्टी अध्यक्ष का पद किसी अन्य व्यक्ति को दिया जाना चाहिए, लेकिन, बोर्ड के सदस्यों ने शाह से तब तक अध्यक्ष बने रहने का आग्रह किया जब तक भाजपा सदस्यता अभियान और चुनाव समाप्त नहीं हो जाता।"

ऐसा पहली बार है जब पार्टी ने एक कार्यकारी अध्यक्ष को नियुक्त किया है। सूत्रों ने बताया कि अमित शाह का कार्यकाल दिसम्बर 2019 में समाप्त होना है और वह पार्टी के ‘एक व्यक्ति, एक पद’ के सिद्धांत के चलते पार्टी अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल में विस्तार नहीं लेना चाहेंगे। सूत्रों ने बताया कि वर्तमान में बीजेपी के संसदीय बोर्ड के सचिव नड्डा बीजेपी के संगठनात्मक चुनाव संपन्न होने तक कार्यकारी अध्यक्ष रहेंगे और ऐसे संकेत हैं कि वह शाह का स्थान ले सकते है।

जेपी नड्डा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली पूर्व की एनडीए सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे हैं। उन्हें इस बार जब मंत्रिमंडल से अलग रखा गया, तभी से अटकलें लगाई जा रही थीं कि उन्हें पार्टी की कमान सौंपी जा सकती है। 58 वर्षीय जेपी नड्डा को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई थी जहां बीजेपी ने 80 सीटों में से 62 सीटें हासिल की थी। माना जा रहा है कि अब अमित शाह अगले 6 महीने तक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे। अमित शाह के साथ मिलकर ही जेपी नड्डा पार्टी का काम काज देखेंगे। इससे पहले सोमवार शाम को बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, बीजेपी नेता सषमा स्वराज, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, थावरचंद गहलोत और खुद जेपी नड्डा मौजूद रहे।

इस बीच लगभग 3 महीनों के बाद तीन राज्यों महाराष्ट्र, हरियाणा और में विधानसभा चुनाव होने को है। इन तीनों राज्यों में बीजेपी की सरकार है। इसके अलावा साल के अंत तक जम्मू-कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव है। बीजेपी इन राज्यों में अपने अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष के नेतृत्व में चुनावी रण में उतरेगी।कार्यकारी अध्यक्ष चुने जाने पर अमित शाह ने जे पी नड्डा को बधाई दी है। अमित शाह ने लिखा, "भाजपा संसदीय बोर्ड द्वारा जेपी नड्डा को सर्वसम्मति से कार्यकारी अध्यक्ष चुने जाने पर उन्हें बधाई देता हूं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में पार्टी निरंतर सशक्त होगी और हम मोदी सरकार की कल्याणकारी नीतियों और संगठन की विचारधारा को देश के कोने-कोने में पहुंचाएंगे।

बता दे, हिमाचल प्रदेश की राजधानी में लंबी पारी खेलने के बाद साल 2012 जेपी नड्डा राज्यसभा पहुंचे। मई 2019 में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री बने। अपनी तेज राजनीतिक रणनीति के लिए पहचाने जाने वाले नड्डा बीजेपी संसदीय बोर्ड के सचिव भी हैं। कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर नड्डा के सामने पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनाना सबसे बड़ी चुनौती है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत