न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिवाली से पहले Jio का अपने ग्राहकों को बड़ा झटका, अब दूसरे नेटवर्क पर बात करने के लिए देने होंगे पैसे

Reliance Jio ने ऐलान किया है कि अब जियो यूजर्स को नॉन जियो नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए हर मिनट के 6 पैसे देने होंगे, हालांकि जियो से जियो के नेटवर्क पर कॉलिंग पहले की तरह ही फ्री रहेगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 09 Oct 2019 10:09:34

दिवाली से पहले Jio का अपने ग्राहकों को बड़ा झटका, अब दूसरे नेटवर्क पर बात करने के लिए देने होंगे पैसे

भारतीय टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने दिवाली से पहले अपने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। Reliance Jio ने ऐलान किया है कि अब जियो यूजर्स को नॉन जियो नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए हर मिनट के 6 पैसे देने होंगे, हालांकि जियो से जियो के नेटवर्क पर कॉलिंग पहले की तरह ही फ्री रहेगी। कंपनी ने कहा है कि 6 पैसे के बदले जियो यूजर्स को एक्स्ट्रा डेटा देगी। Reliance Jio ने कहा है कि ये पैसे Interconnect Usage Charge की वजह से लगाए जा रहे हैं जो TRAI का नियम है। आपको बता दें कि 2017 में TRAI ने IUC को 14 पैसे से घटा कर 6 पैसे कर दिया था। रिलायंस जियो ने ये भी दलील दी है कि कंपनी ने एयरटेल, आईडिया और वोडाफोन को IUC चार्ज के तौर पर 13500 करोड़ रुपये अदा किए हैं। जियो ने कहा है कि वह अपने 35 करोड़ ग्राहकों को आश्वस्त करता है कि आउटगोइंग ऑफ-नेट मोबाइल कॉल पर 6 पैसा प्रति मिनट का शुल्क केवल तब तक जारी रहेगा जब तक TRAI अपने वर्तमान रेगुलेशन के अनुरूप IUC को समाप्त नहीं कर देता। हम TRAI के साथ सभी डाटा को साझा करेंगे ताकि वह समझ सके कि शून्य IUC यूजर्स के हित में है।

जारी हुए 10 रुपये से लेकर 100 रुपये तक के प्लान

इस टॉप अप वाउचर को रिलायंस जियो ने IUC Top Up वाउचर का नाम दिया है। लेकिन आप इससे कन्फ्यूज न हों, ये आम टॉप अप जैसा ही है।

- 10 रुपये के टॉप अप में 124 नॉन जियो मिनट दिए जाएंगे और इसके साथ 1GB डेटा मिलेगा।

- 20 रुपये के टॉप अप में 249 नॉन जियो मिनट दिए जाएंगे और इसके साथ कंपनी 2GB फ्री डेटा देगी।

- 50 रुपये के टॉप अप के साथ आपको 656 नॉन जियो मिनट्स दिए जाएंगे और इसके साथ आपको 5GB फ्री डेटा मिलेगा।

- 100 रुपये के टॉप अप के साथ आपको 1362 नॉन जियो मिनट्स मिलेंगे और इसके साथ आपको 10GB डेटा फ्री मिलेगा

अन्य कंपनियों के नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए जियो 10 रुपये से लेकर 100 रुपये तक के टॉप अप वाउचर भी जारी करेगी। 10 रुपये वाले प्लान में दूसरे नंबर पर 124 मिनट कॉलिंग की जा सकेगी। वहीं 20 रुपये वाले प्लान में 249 मिनट, 50 रुपये वाले प्लान में 656 मिनट और 100 रुपये वाले प्लान में 1,362 मिनट कॉलिंग की जा सकेगी। गौरतलब है कि ये टॉप अप वाउचर आपके मंथली प्लान के अलावा लगेंगे। उदाहरण के तौर पर आप 149 रुपये का मंथली जियो प्लान यूज करते हैं तो अब नॉन जियो कॉलिंग के लिए इन चार टॉप अप में से एक चुनना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका