न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जियो ने लॉन्च किया AI आधारित इंटरनेट सेवा Jio Interact, अमिताभ बच्चन से करें live वीडियो चैट

भारतीय टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए एक और तोहफा दिया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 04 May 2018 6:55:31

जियो ने लॉन्च किया AI आधारित इंटरनेट सेवा Jio Interact, अमिताभ बच्चन से करें live वीडियो चैट

भारतीय टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए एक और तोहफा दिया है। जियो ने गुरुवार को दुनिया का पहला कृत्रिम मेधा (आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस) आधारित नया प्लेटफार्म ‘जियोइंटरेक्ट’ पेश किया। इस प्लेटफॉर्म पर लाइव वीडियो कॉल जैसी कई सेवाएं लॉन्च होंगी। इसमें भारत की मशहूर हस्तियां शिरकत करेंगी। कंपनी के बयान में कहा गया है कि यह दुनिया में अपनी तरह का पहला AI आधारित ‘ब्रांड-एंगेजमेंट’ वीडियो प्लेटफार्म है।

बता दें कि इसका आगाज बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के साथ किया जाएगा। वह अपनी कॉमेडी फिल्म '102 नॉट आउट' को प्रमोट करते हुए नजर आएंगे।

जानकारी के अनुसार अगले कुछ हफ्तों में जियो, आने वाले दिनों में वीडियो कॉल सेंटर, वीडियो कैटलॉग और वर्चुअल शोरूम भी लाएगी। कंपनी के ग्राहकों की संख्या 18.60 करोड़ से अधिक है। आपको बता दें कि जियो वीडियो कॉल JioInteract की पहली सर्विस है। शुक्रवार यानी 4 मई 2018 से कोई भी जियो यूजर या अन्य स्मार्टफोन यूजर अपने पसंदीदा सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के साथ वीडियो चैट कर सकेंगे। वीडियो कॉल करने वाले यूजर अमिताभ बच्चन से उनकी आने वाली कॉमेडी फिल्म, '102 नॉट आउट' के बारे में सवाल पूछ सकते हैं।

ऐसे करें 'जियो वीडियो कॉल'

1. MyJio ऐप डाउनलोड करें।
2. MyJio ऐप के अंदर JioInteract आइकन पर क्लिक करें।
3. अमिताभ बच्चन के साथ अपनी वीडियो कॉल शुरू करें और चैट करें।
4. इसके अतिरिक्त ग्राहक 'शेयर' ऑप्शन पर क्लिक करके अपने वीडियो कॉल का एक्सपिरियंस अपने परिवार और दोस्तों के साथ साझा कर सकते हैं।

बता दें कि इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग जैसी तकनीकों का इस्तेमाल कर JioInteract ने एक आकर्षक ब्रांड एंगेजमेंट सॉल्युशन बनाया है। JioInteract ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और वीडियो कॉल टेक्नॉलोजी का इस्तेमाल कर एक प्रभावी ब्रांड एंगेजमेंट प्लेटफॉर्म बनाने का प्रयास किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन