झुंझुनूं : ड्यूटी के दौरान नाले में टैंक गिरने से शहीद हुआ जवान, राजकीय सम्मान के साथ कल होगी अंतिम विदाई

By: Ankur Tue, 02 Mar 2021 7:44:23

झुंझुनूं : ड्यूटी के दौरान नाले में टैंक गिरने से शहीद हुआ जवान, राजकीय सम्मान के साथ कल होगी अंतिम विदाई

जिले के भोड़की गांव का माहौल बेहद ग़मगीन हैं क्योंकि यहां का एक लाल लद्दाख में ड्यूटी के दौरान नाले में टैंक गिरने से शहीद हो गया। ये थे 90 आर्म्ड रेजीमेंट में नायक पद पर कार्यरत भोड़की निवासी विक्रम सिंह पुत्र दिशा सिंह जिनका पार्थिव देह मंगलवार देर रात तक पैतृक गांव पहुंचेगा। इसके बाद बुधवार को राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंतिम विदाई की जाएगी। विक्रम सिंह छह भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। वे 30 जनवरी को 2 महीने की छुट्टी से ड्यूटी पर गए थे।

शनिवार रात को पेट्रोलिंग पर उनका टैंक नाले में गिर गया। हादसे में विक्रम सिंह शहीद हो गए। कमांडिंग अफसर ने इसकी सूचना परिजनों को फोन पर दी। इसेक बाद गांव में मातम पसर गया। शहीद विक्रम के बड़े भाई कान सिंह ने बताया कि विक्रम सिंह 12वीं पास कर 2002 में सेना में भर्ती हुए थे। उनके दो पुत्र हैं जो चौथी और LKG में पढ़ते हैं। परिवार में उनकी माता प्रेम कंवर, पत्नी प्रिया कंवर सहित परिजनों विक्रम सिंह के शहीद होने की जानकारी मिली तो घर का माहौल गमगीन हो गया।

ये भी पढ़े :

# नागौर : अवैध शराब के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान, दो जगहों पर की गई बड़ी कारवाई

# बीकानेर : कलेक्टर कार्यालय के आगे चूल्हे पर चाय बना किया गया सिलेंडर के बढ़ते दामों का विरोध

# नागौर : 3 राज्यों के 9 शहरों में दबिश देकर गिरफ्तार किया गया डेढ़ साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी

# भरतपुर : खेत में सो रहे पति-पत्नी पर हमला, महिला की हुई हत्या और पति ने भागकर बचाई अपनी जान

# बाड़मेर : बाइक सवार शिक्षक की बस से टक्कर में मौत, सिर के ऊपर से निकला टायर

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com