Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

झारखंड / शिबू सोरेन और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव, CM हेमंत सोरेन का भी होगा टेस्ट

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य शिबू सोरेन (Shibu Soren) और उनकी पत्नी रूपी सोरेन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 22 Aug 2020 10:15:54

झारखंड / शिबू सोरेन और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव, CM हेमंत सोरेन का भी होगा टेस्ट

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य शिबू सोरेन (Shibu Soren) और उनकी पत्नी रूपी सोरेन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों को आइसोलेट किया गया है। इसके साथ ही शिबू सोरेने के बेटे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सोमवार यानी 24 अगस्त को एक बार फिर कोरोना टेस्ट किया जाएगा। बता दे, शिबू सोरेन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आवास अलग-अलग है, लेकिन एहतियातन सीएम हेमंत का भी कोरोना टेस्ट कराया जाएगा। उनका कोरोना टेस्ट सोमवार यानी 24 अगस्त को कराया जाएगा। इससे पहले भी सीएम हेमंत सोरेन का कोरोना टेस्ट कराया गया था, जो कि निगेटिव आई थी।
इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के घर पर तैनात 17 स्टाफ और सुरक्षाकर्मियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद शिबू सोरेन और उनकी पत्नी रूपी सोरेन का कोरोना टेस्ट किया गया था, जिसके बाद उनका रिजल्ट पॉजिटिव आया। शिबू सोरेन की उम्र 76 साल से अधिक है, ऐसे में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उनकी सेहत को लेकर चिंता बढ़ गई है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हाल ही में एक ट्वीट में कहा, 'प्रत्येक दिन हम कोरोना वायरस से संघर्ष में आगे बढ़ते दिख रहे हैं। सिर्फ रांची जिले में 10 हजार से अधिक जांच की गई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अब सरकार का ध्यान अधिक से अधिक जांच, संक्रमितों के सम्पर्क में आये लोगों का पता लगाना और उन्हें पृथकवास में भेजने एवं पृथकवास की सुविधाओं व अस्पतालों में बिस्तर बढ़ाने पर है। राज्य सरकार आपकी सेवा के प्रति पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।' इससे पहले झारखंड के कैबिनेट मंत्री बन्ना गुप्ता कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। बन्ना गुप्ता ने कैबिनेट बैठक में हिस्सा लिया था, जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई मंत्री मौजूद थे। बन्ना गुप्ता की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने सीएम हेमंत सोरेन और उनके मंत्रियों का कोरोना टेस्ट कराया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

भारत ने नेपाल के लिए खोला 1.62 अरब डॉलर का सहायता पैकेज, मोदी-बालेन शाह की मुलाकात में कई अहम समझौते
भारत ने नेपाल के लिए खोला 1.62 अरब डॉलर का सहायता पैकेज, मोदी-बालेन शाह की मुलाकात में कई अहम समझौते
दिल्ली में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सर्दियों में केवल BS-VI वाहनों को चलाने की बात
दिल्ली में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सर्दियों में केवल BS-VI वाहनों को चलाने की बात
बिहार के जज को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, कहा- न्यायिक अधिकारों का इस्तेमाल करते समय बाहुबली न बनें
बिहार के जज को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, कहा- न्यायिक अधिकारों का इस्तेमाल करते समय बाहुबली न बनें
पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर में तय सीमा से अधिक रसायन मिलने का दावा, बिसलेरी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई
पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर में तय सीमा से अधिक रसायन मिलने का दावा, बिसलेरी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई
COP31 जलवायु सम्मेलन बिना मुख्य समझौते के समाप्त, जीवाश्म ईंधन पर देशों में नहीं बनी सहमति
COP31 जलवायु सम्मेलन बिना मुख्य समझौते के समाप्त, जीवाश्म ईंधन पर देशों में नहीं बनी सहमति
उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस की सीट बंटवारे पर बातचीत, अखिलेश यादव ने बनाई चार सदस्यीय समिति
उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस की सीट बंटवारे पर बातचीत, अखिलेश यादव ने बनाई चार सदस्यीय समिति
फेयरनेस क्रीम खरीदने से पहले जरूर पढ़ें लेबल, इन हानिकारक तत्वों से रहें सावधान
फेयरनेस क्रीम खरीदने से पहले जरूर पढ़ें लेबल, इन हानिकारक तत्वों से रहें सावधान
Makeup Skin Care: मेकअप से पहले और बाद में त्वचा को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
Makeup Skin Care: मेकअप से पहले और बाद में त्वचा को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
आज का पंचांग 23 नवंबर 2026: जानें चतुर्दशी तिथि, भरणी नक्षत्र और राहुकाल
आज का पंचांग 23 नवंबर 2026: जानें चतुर्दशी तिथि, भरणी नक्षत्र और राहुकाल
नींद की कमी को न करें नजरअंदाज, दिल और दिमाग पर पड़ सकता है असर
नींद की कमी को न करें नजरअंदाज, दिल और दिमाग पर पड़ सकता है असर
ओडिशा का दरिंगबाड़ी: कॉफी बागानों, चीड़ के जंगलों और झरनों के बीच लें पहाड़ी छुट्टियों का आनंद
ओडिशा का दरिंगबाड़ी: कॉफी बागानों, चीड़ के जंगलों और झरनों के बीच लें पहाड़ी छुट्टियों का आनंद
अनपम खेर ने सुनाया दीपिका पादुकोण के एक्टिंग क्लास का किस्सा, नौकरानी का किरदार निभाने में हुई थीं परेशान
अनपम खेर ने सुनाया दीपिका पादुकोण के एक्टिंग क्लास का किस्सा, नौकरानी का किरदार निभाने में हुई थीं परेशान
ईशा सिंह ने विश्वासघात पर किया पोस्ट, क्या अविनाश मिश्रा की ओर था इशारा?
ईशा सिंह ने विश्वासघात पर किया पोस्ट, क्या अविनाश मिश्रा की ओर था इशारा?
सपना चौधरी ने वीर साहू से तलाक की अर्जी दाखिल की, बोलीं- शादी के बाद अपनी पहचान भूल गई थी
सपना चौधरी ने वीर साहू से तलाक की अर्जी दाखिल की, बोलीं- शादी के बाद अपनी पहचान भूल गई थी
astrology