न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दलालों के चंगुल से बचाई गईं झारखंड की 24 बेटियां, काम का लालच देकर ले जाया गया था तमिलनाडु

दलालों के चंगुल में फंसी झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां की 24 लड़कियों को बुधवार को मुक्त कराकर रांची लाया गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 17 Dec 2020 12:41:33

दलालों के चंगुल से बचाई गईं झारखंड की 24 बेटियां, काम का लालच देकर ले जाया गया था तमिलनाडु

दलालों के चंगुल में फंसी झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां की 24 लड़कियों को बुधवार को मुक्त कराकर रांची लाया गया। मुक्त कराई गई 24 लड़कियों में 21 पश्चिमी सिंहभूम और 3 सरायकेला खरसावां की हैं। इनमें दो नाबालिग भी हैं। इन सभी को चेन्नई से एयर लिफ्ट कर मंगलवार को देर रात नई दिल्ली लाया गया था। यहां से इन्हें बुधवार को रांची लाया गया। जिला प्रशासन ने इन सभी को चाईबासा भेज दिया है। यहां से प्रशासन उन्हें उनके घरों तक पहुंचाएगा। बताया गया कि करीब तीन लाख रुपये फंड इकट्ठा कर लड़कियों को लाने की व्‍यवस्‍था की गई। यह लड़कियां पिछले 2 माह से कोयंबटूर में कंपनी में फंसी हुई थी। इसकी जानकारी चाइल्डलाइन समेत आसरा संस्था को हुई। इसके बाद लड़कियों से संपर्क कर उन्हें सकुशल लाने की जिम्मेदारी तय की गई।

लड़कियों के अनुसार, ओडिशा के संजय जोको नाम का व्यक्ति इन्हें सिलाई-कढ़ाई के नाम पर तमिलनाडु ले गया था। लेकिन उन्हें दवा कंपनी पहुंचा दिया गया। दो माह से सभी लड़कियां यहां फंसी हुई थीं। लड़कियों के अनुसार, उन्हें 12 हजार रुपये महीने वेतन देने का भरोसा दिलाया गया था, लेकिन उन्‍हें सिलाई की जगह पर धागा बुनने के काम में जबरन लगा दिया गया था।

उन्हें वेतन भी नहीं मिल रहा था। कुछ को महज 800 से 1000 रुपये ही मिले थे। उन्हें जमीन पर ठंडे फर्श में सोने के लिए कहा जा रहा था। उस फैक्ट्री में झारखंड की लगभग 50 लड़कियां काम कर रही थीं। उनमें कुछ पहले ही वहां से निकलने में सफल हो गई थीं। बाकी फंसी हुई लड़कियों ने वहां से बचाने की गुहार लगाई। इसके बाद राज्य सरकार के निर्देश पर फ़िया फाउंडेशन ने अन्य संस्थाओं से सहयोग लेकर इन सभी को मुक्त कराया।

मुक्त कराई गई 24 लड़कियों को जिकपानी एसएससी कंपनी की मदद से कोयंबटूर से फ्लाइट से दिल्‍ली लाया गया। यहां से उन्‍हें हवाई जहाज के ही जरिये रांची लाया गया। मुक्त कराई गई सभी लड़कियों को झारखंड सरकार रोजगार देगी। राज्य सरकार 29 दिसंबर को इन सभी को नियुक्ति पत्र दे सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
सितंबर से बदल जाएगा चीनी बेचने का नियम! सरकार हर 15 दिन में तय करेगी मिलों का कोटा, जमाखोरी पर कसेगी नकेल
सितंबर से बदल जाएगा चीनी बेचने का नियम! सरकार हर 15 दिन में तय करेगी मिलों का कोटा, जमाखोरी पर कसेगी नकेल
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
तीसरे दिन धीमी पड़ी यश की 'टॉक्सिक', फिर भी 200 करोड़ के पार पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन
तीसरे दिन धीमी पड़ी यश की 'टॉक्सिक', फिर भी 200 करोड़ के पार पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन
हाथों में राखियां, माथे पर टीका और काउबॉय हैट... रक्षाबंधन पर ऐसे दिखे सलमान खान
हाथों में राखियां, माथे पर टीका और काउबॉय हैट... रक्षाबंधन पर ऐसे दिखे सलमान खान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता