न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

झारखंड : 70 हजार मतों से जीतने वाले CM रघुवर दास इस बार हार गए निर्दलीय उम्मीदवार ने दी मात

रघुवर दास को निर्दलीय उम्मीदवार सरयू राय ने 15 हजार से अधिक वोटों से हराया। पिछले चुनाव में उन्होंने 70,157 मतों के अंतर से जीत हासिल की थी जो उस चुनाव में सबसे बड़ी जीत थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 24 Dec 2019 9:05:00

झारखंड : 70 हजार मतों से जीतने वाले CM रघुवर दास इस बार हार गए  निर्दलीय उम्मीदवार ने दी मात

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 में भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ गठबंधन बनाया और इस गठबंधन ने 81 सीटों में से 47 सीट में जीत हासिल की। बीजेपी को सिर्फ 25 सीटों पर संतोष करना पड़ा है। पिछली बार 2014 में हुए बीजेपी ने 72 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 37 सीटें पर जीत हासिल की थी। इस बार मुख्यमंत्री रघुवर दास भी खुद अपना चुनाव ही हार गए। यहां तक कि करीब 5 मंत्रियों को भी चुनाव में हार मिली है। मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर ईस्ट से बागी सरयू राय के हाथों चुनाव हार गए। रघुवर दास पिछले 5 बार से इस सीट से चुनाव जीतते आए है लेकिन इस बार उनको हार का सामना करना पड़ा। रघुवर दास को निर्दलीय उम्मीदवार सरयू राय ने 15 हजार से अधिक वोटों से हराया। पिछले चुनाव में उन्होंने 70,157 मतों के अंतर से जीत हासिल की थी जो उस चुनाव में सबसे बड़ी जीत थी।

jharkhand election results,jharkhand election result,jharkhand polls result,jharkhand polls results,raghubar das,hemant soren,news,news in hindi

दोनों सीटों पर जीते हेमंत सोरेन

वही झारखंड के अगले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हेमंत सोरेन ने पिछली बार की तरह इस बार भी दो सीटों पर चुनाव लड़ा था। हेमंत ने दुमका और बरहेट पर चुनाव लड़ा और दोनों ही सीटों पर जीत हासिल की। दुमका से हेमंत ने बीजेपी की डॉक्टर लुईस मरांडी को 13,188 मतों के अंतर से हराया तो बरहेट से हेमंत ने 25,740 मतों के अंतर से जीत हासिल की।

सबसे छोटी जीत

इस विधानसभा चुनाव की सबसे छोटी जीत रही सिमडेगा विधानसभा सीट से, जहां पर कांग्रेस के भूषण बारा ने कांटेदार मुकाबले में भारतीय जनता पार्टी के श्रद्धानंद बेसरा को महज 285 मतों के अंतर से हरा दिया। जबकि पिछली बार सबसे छोटी हार तोरपा सीट से जेएमएम के उम्मीदवार सुदीप गुरिया को बीजेपी के कोचे मुंडा के हाथों मिली। यहां पर हार-जीत के बीच महज 43 मतों का अंतर रहा था।

जीत का अंतर ज्यादा

राज्य विधानसभा चुनाव में 2 सीटों पर हार-जीत का अंतर 60 हजार से ज्यादा मतों का है। इस चुनाव में पाकुड़ विधानसभा सीट से सबसे बड़ी जीत हासिल हुई है। पाकुड़ विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी आलमगीर आलम ने बीजेपी के वेणी प्रसाद गुप्ता को 65,108 मतों के अंतर से हराया तो बहारागोरा विधानसभा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा के समीर कुमार मोहंती ने बीजेपी के ही कुनाल शादांगी को 60,565 मतों के अंतर से हराया।

आपको बता दे, झारखंड में चुनाव आयोग के जारी आकंड़ों के अनुसार झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) को 30 सीटें, बीजेपी को, 25 सीटें, कांग्रेस को 16 सीटें, झारखंड विकास मोर्चा प्रजातांत्रिक को 3 सीटें, आजसु (AJSU) पार्टी को 2 सीटें (2014 में 5 सीटों पर जीत हासिल की थी), कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट लेनिनिस्ट लिबरेशन) को 1 सीट, निर्दलीय 2 सीट, राष्ट्रीय जनता दल(RJD)को 1 सीट, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) को 1 सीट मिली है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत