न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

झारखंड : BJP को झटका, चिराग का ऐलान, अकेले चुनाव लड़ेगी LJP

झारखंड में विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Elections) की तैयारियों के बीच एनडीए में दरार पड़ गई है। केंद्र सरकार में शामिल NDA के प्रमुख घटक दल लोक जन शक्ति पार्टी (Lok Jan Shakti Party) ने अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 12 Nov 2019 1:20:42

झारखंड : BJP को झटका, चिराग का ऐलान, अकेले चुनाव लड़ेगी LJP

झारखंड में विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Elections) की तैयारियों के बीच एनडीए में दरार पड़ गई है। केंद्र सरकार में शामिल NDA के प्रमुख घटक दल लोक जन शक्ति पार्टी (Lok Jan Shakti Party) ने अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की है। लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और सांसद चिराग पासवान ने ऐलान किया है कि एलजेपी आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ेगी। मंगलवार को ही पार्टी 50 सीटों पर अपने उम्‍मीदवारों के नाम की लिस्‍ट जारी कर देगी। पार्टी सांसद चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने कहा कि लोजपा ने जिन सीटों की मांग की थी, उनमें से अधिकांश पर बीजेपी ने उम्‍मीदवारों की घोषणा कर दी है। ऐसे में उनकी पार्टी झारखंड विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ने के लिए तैयार है। केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के बेटे चिराग को हाल ही में पार्टी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। चिराग पासवान लगातार दो बार से बिहार की जमुई लोकसभा सीट से सांसद हैं। चिराग पासवान ने कहा कि लोजपा इस बार 'टोकन' के रूप में दी जाने वाली सीटों को स्वीकार नहीं करेगी। चिराग पासवान ने कहा कि लोजपा झारखंड की 50 सीटों पर अकेले दम पर चुनाव लड़ने को तैयार है और आज (12 नवंबर 2019) शाम तक पार्टी के उमीदवारों की पहली सूची का ऐलान कर दिया जाएगा जाएगा।

बता दे, एलजेपी अब तक बीजेपी की अगुवाई वाले गठबंधन एनडीए का हिस्‍सा थी। एलजेपी ने झारखंड में एनडीए के सहयोगी के तौर पर छह सीटें मांगी थीं लेकिन रविवार को बीजेपी ने अपने 52 उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी थी। इसके बाद ही सोमवार को चिराग पासवान ने कह दिया था, 'हम झारखंड में अकेले चुनाव लड़ने को तैयार हैं।' चिराग ने कहा था कि उनकी पार्टी इस बार टोकन के रूम में दी गई सीटों को स्‍वीकार नहीं करेगी। वही झारखंड में एनडीए के एक और सहयोगी दल ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (एजेएसयू) ने सोमवार शाम बिना बीजेपी से चर्चा किए 12 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। इनमें से 3 सीटों पर रविवार को बीजेपी ने भी प्रत्‍याशियों की घोषणा की थी। इस बाबत एजेएसयू का कहना है कि बीजेपी उनको मजबूत सीटें नहीं दे रही है।

बता दे, राज्य की कुल 81 सीटों पर पांच चरण में मतदान होना है, जबकि वोटिंग के नतीजे 23 दिसंबर को आएंगे। पहले चरण का मतदान 30 नवंबर को है, दूसरा 7 दिसंबर, तीसरा 12 दिसंबर, चौथा 16 दिसंबर और पांचवां 20 दिसंबर।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत