Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर : एक ही रात में टूटे पांच घरों के ताले, चोरों ने किया हाथ साफ

एक नजारा देखने को मिला जैतीवास में जहां चोरों ने पांच घरों के ताले तोड़ कर घरों में रखे लाखों रुपए के जेवरात व नकदी चोरी कर ली।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 14 Feb 2021 12:26:32

जोधपुर : एक ही रात में टूटे पांच घरों के ताले, चोरों ने किया हाथ साफ

चोर इतने बेखौफ हो गए हैं कि एकसाथ कई घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इसका एक नजारा देखने को मिला जैतीवास में जहां चोरों ने पांच घरों के ताले तोड़ कर घरों में रखे लाखों रुपए के जेवरात व नकदी चोरी कर ली। ग्रामीणों से एक दिन पूर्व चंदा एकत्रित करने आई महिलाओं पर शक जताया जा रहा हैं। घटना के बाद पुलिस उपअधीक्षक हेमंत नोगिया, थानाधिकारी मनीष देव, उपनिरीक्षक नंदकिशोर वैष्णव सहित पुलिस मौके पर पहुंची और घरों का मौका मुआयना किया।
जैतीवास में एक ही रात में परबतसिंह पुत्र भवरसिंह राजुपरोहित ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि मेरा निवास जैतीवास ग्राम में है जबकि वर्तमान में अस्थाई रूप से गंगासागर कृषि फार्म पर रहता हूं। फसल की निगरानी के लिए पिछले कुछ समय से वहीं रह रहा हूं। 12 फरवरी की रात को चोर मकान के ताले तोड़ कर घर में रखे सोने व चांदी के आभूषण व नकदी चुराकर ले गये। दो बालू बंद 7 तोला, आड 4 तोला, दो पुनच 4 तोला, ब्रेसलेट 37 ग्राम, सोने की चैन 5 तोला, तीन अंगूठी 2 तोला सोने के जेवरात तथा कंदोरा 500 ग्राम, कड़ला जोड़ दो 750 ग्राम, 4 पायजेब जोड़ी 900 ग्राम व 16 हजार रुपए नकद अज्ञात चोर घर के ताले तोड़ कर चुरा ले गए। इसके अलावा जैतीवास गांव के बकतावरसिंह पुत्र हमीरसिंह के घर के भी ताले टूटे हुए मिले। वो कल ही पूना गए थे। साथ ही चोरों ने गांव में ही विक्रमसिंह पुत्र प्रेमसिंह रावणा राजपूत व गोरधनराम मेघवाल के घरों के भी ताले तोड़ नकदी व जेवरात चुरा कर ले गये। साथ ही भगवानसिंह पुत्र अनोपसिंह राजपूत के घर के भी ताले टूटे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका